विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस: सीएम रेखा गुप्ता ने छात्राओं के लिए कई फैसलों का किया ऐलान
नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर गुरुवार को सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के लिए स्कूलों को अधिक सुरक्षित, संवेदनशील और सुविधाजनक बनाने का संकल्प दोहराया।
सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने ‘मेनस्ट्रुअल हेल्थ मैटर्स’ अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों की घोषणा की।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक शौचालयों और आरोग्य मंदिरों में लगाए गए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों के नियमित रखरखाव और समय पर रीफिल सुनिश्चित करने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पूरे तंत्र को केंद्रीकृत किया जा रहा है, ताकि दिल्ली की प्रत्येक छात्रा और महिला को उच्च गुणवत्ता वाले बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जा सकें। सरकार सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्ता-परखी सैनिटरी सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मासिक धर्म स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी हर घर तक पहुंचाने के लिए आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे दिल्ली में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
स्कूल स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कक्षा 6 से 9 तक के पाठ्यक्रम में मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा को और अधिक प्रभावी तथा मजबूत बनाया जाएगा।
रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में ऐसा वातावरण तैयार करने की जरूरत है, जहां छात्राएं अपनी समस्याओं को खुलकर साझा कर सकें और मानसिक तनाव से उबरने के लिए आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कुछ स्कूलों के शौचालयों की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों के शौचालय साफ-सुथरे रखे जाएं, टूटे दरवाजों और अन्य क्षतिग्रस्त ढांचों की तत्काल मरम्मत की जाए तथा स्कूल निधि या संबंधित अधिकारियों के समन्वय से समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छात्राओं को मासिक धर्म के अलावा पीसीओएस, एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर, रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) और एचपीवी टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। आरोग्य मंदिरों में नियमित स्वास्थ्य सत्र आयोजित होंगे, जहां डॉक्टर और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी महिलाओं और छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मासिक धर्म स्वास्थ्य केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह सम्मान, जागरूकता और आत्मविश्वास से भी जुड़ा हुआ मुद्दा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है कि वह स्कूलों में इस विषय पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए, क्योंकि लंबे समय तक इस मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा सीमित रही है।
--आईएएनएस
डीएससी
-
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IPL 2026 से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने इस टीम का थामा हाथ, अब इस लीग में खेलते आएंगे नजर
Suryakumar Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. मुंबई इंडियंस ने नीचे से दूसरे यानी 9वें नंबर पर रहते हुए इस सीजन में अपना सफर खत्म किया. एमआई की टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हो पाई. टीम के कई स्टार बल्लेबाज इस सीजन फ्लॉप रहे, जिसमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं. हालांकि अब सूर्या टी20 मुंबई लीग में खेलते नजर आएंगे. बता दें कि इस लीग का आयोजन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन कराता है.
सूर्यकुमार यादव ने शुरू की मुंबई टी20 लीग की तैयारी
आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद टी20 मुंबई लीग 2026 का सीजन शुरू हो जाएगा. सूर्यकुमार यादव टी20 मुंबई लीग में ट्रायम्फ नाइट्स का हिस्सा हैं. अब इस लीग के लिए सूर्या अपनी फ्रेंचाइजी टीम ट्रायम्फ नाइट्स से जुड़ गए हैं. 28 मई को वो मैदान में प्रैक्टिस करते नजर आए. अब देखने वाली बात होगी कि इस लीग में सूर्या का प्रदर्शन कैसा रहता है.
इस लीग में नजर आएंगे श्रेयस-रहाणे और जायसवाल जैसे बड़े प्लेयर्स
टी20 मुंबई लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 1 जून से होगी. वहीं यह लीग 13 जून तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस साल टी20 मुंबई लीग 2026 में पुरुष और महिला दोनों को मिलाकर कुल 11 टीमें हिस्सा लेंगी. इस लीग के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल की टीम बांद्रा ब्लास्टर्स और शार्दुल ठाकुर की टीम ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स आपस में भिड़ेंगी. टी20 मुंबई लीग में सूर्यकुमार यादव के अलावा श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे जैसे कई बड़े आईपीएल स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे.
Suryakumar Yadav has joined the Triumph Knights for the T20 Mumbai League ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 28, 2026
- T20 Cricket Carnival in Wankhede is coming soon. pic.twitter.com/0dRpWPxHUU
आईपीएल 2026 में बेहद खराब रहा सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद की निराशाजनक रहा. सूर्या इस सीजन 13 मुकाबलों में खेलते हुए सिर्फ 270 रन बनाए. उनका औसत 20.77 और स्ट्राइक रेट 147.54 का रहा, जो बहुत अच्छा नहीं है. इस दौरान सूर्या के बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक निकला. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन रहा. इतना ही नहीं आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव 2 बार गोल्डन डक पर आउट हुए. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सूर्या पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे.
यह भी पढ़ें: 'हमने वीडियो देखा, उसे शुरूआत में ही...', क्वालीफायर-2 से पहले GT के कोच ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह दी बड़ी बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















