आज पंजाब के 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों (कुल 104 निकाय) के चुनाव नतीजे घोषित होंगे. 26 मई को हुए मतदान में 64% वोटिंग हुई थी, जहां आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच कांटे की टक्कर थी. इस बार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं.
यूपी कांग्रेस आज प्रदेश के सभी मंडलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. प्रदेश के सभी 18 मंडलों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगें. गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के भुज में सीमा चौकी G-7 का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों से सीधा संवाद भी करेंगे.
England Women vs India Women, 1st T20I: चेम्सफॉर्ड के काउंटी ग्राउंड पर भारतीय ओपनर और इस मैच में कप्तानी कर रही स्मृति मंधाना पहली गेंद पर आउट हो गईं. वो खाता तक नहीं खोल सकी. 8 साल बाद उन्हें ऐसा दिन देखना पड़ा है. Thu, 28 May 2026 23:53:51 +0530