Responsive Scrollable Menu

टाटा मोटर्स आज टियागो फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी:डिजाइन और इंटीरियर में 4 बड़े बदलाव; ICE, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन मिलेंगे

टाटा मोटर्स आज 28 मई को अपनी एंट्री-लेवल कार टियागो का फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। कार के डिजाइन, केबिन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यह हैचबैक कार पेट्रोल (ICE), सीएनजी (CNG) और इलेक्ट्रिक (EV) तीनों पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ बाजार में आएगी। मौजूदा मॉडल के लॉन्च के बाद से इस कार को मिला यह पहला सबसे बड़ा अपडेट है। एक्सटीरियर: शार्प फ्रंट लुक और कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स टाटा मोटर्स ने टियागो फेसलिफ्ट और इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट के बाहरी डिजाइन को काफी स्पोर्टी बनाया है। इसके हेडलाइट हाउसिंग में 'आईब्रो' जैसा नया एलईडी डीआरएल है, जो कार को शार्प लुक देता है। कार के पिछले हिस्से में वर्टिकल लाइनों वाला नया एलईडी टेललैंप्स डिजाइन मिलता है, जो बीच में कंपनी के टाटा लोगो से जुड़ा है। इसके अलावा रियर वाइपर, टेलगेट पर 'टियागो' की ब्रांडिंग और वर्टिकल रिफ्लेक्टर्स के साथ नया बंपर दिया गया है। इंटीरियर: केबिन में फ्लोटिंग स्क्रीन और नया रिफ्रेश्ड लेआउट टाटा ने 2026 टियागो फेसलिफ्ट के इंटीरियर को रीवॅम्प किया है। कार में पुराना ब्लैक और लाइट-ग्रे कलर कॉम्बिनेशन बरकरार रखते हुए डैशबोर्ड को अब पहले से ज्यादा वर्टिकल लेआउट दिया गया है। कार में अपडेटेड 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसके अलावा डैशबोर्ड के सेंटर में मिलने वाले 'TIAGO' बैज को अब नीचे क्लाइमेट कंट्रोल पैनल पर शिफ्ट कर दिया गया है। यह पैनल एक ब्लैक बोर्ड पर सेट है, जिसमें पुराने परिचित रोटरी नॉब्स और टॉगल स्विच मिलते हैं। इन-कैबिन टेक और फीचर्स: फ्री-स्टैंडिंग डिस्प्ले इस नए मॉडल में इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक फ्लोटिंग स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही ड्राइवर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए भी अलग से एक फ्लोटिंग स्क्रीन है। इस पहले बड़े अपडेट की वजह से कार की ओवरऑल फीचर लिस्ट पहले से काफी लंबी और मॉडर्न होने की उम्मीद है। पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों का ऑप्शन यह कार ट्रेडिशनल पेट्रोल कंबशन इंजन (ICE), पर्यावरण के अनुकूल सीएनजी (CNG) और पूरी तरह इलेक्ट्रिक (EV) तीनों ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। टियागो ईवी का ओवरऑल स्टाइल पेट्रोल मॉडल जैसा ही है, लेकिन इलेक्ट्रिक वेरिएंट में ब्लैक पैनल की जगह बॉडी-कलर पैनल है। इसके अलावा इसके निचले हिस्से में वर्टिकल स्लैट्स हैं, जो इसे पेट्रोल इंजन वाले वर्जन से अलग पहचान देते हैं। इन कारों से सीधा मुकाबला यह अपडेट टाटा की स्थिति को इस सेगमेंट में और मजबूत करेगा। यहां इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस जैसी कारों से होना है। नॉलेज पार्ट: 'फेसलिफ्ट' का मतलब: जब कोई ऑटो कंपनी अपनी किसी मौजूदा कार के इंजन या प्लेटफॉर्म को बदले बिना, केवल उसके बाहरी लुक (बंपर, ग्रिल, लाइट्स) और इंटीरियर को कॉस्मेटिक अपडेट देकर दोबारा उतारती है, तो उसे 'फेसलिफ्ट' मॉडल कहा जाता है। कंपनियां ऐसा कार को फ्रेश बनाए रखने और कॉम्पिटिशन में टिके रहने के लिए हर 3-4 साल में करती हैं।

Continue reading on the app

बनाइये दावत स्टाइल स्वादिष्ट कद्दू की सब्जी, जानें बनाने की परफेक्ट रेसिपी

खट्टा मीठा कद्दू उत्तर भारत की लोकप्रिय पारंपरिक सब्जी है, गुड़ और अमचूर से बनती है, त्योहारों पर पूड़ी, पराठा या रोटी के साथ खास तौर पर परोसी जाती है. तो चलिये जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: बुमराह हो या कमिंस, किसी से नहीं डरते वैभव सूर्यवंशी, गाते कम-बजाते ज्यादा हैं

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए छह अर्धशतक जमा चुके ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. एलिमिनेटर में सनराइजर्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 27 गेंद में 97 रन कूट दिए. वह इतिहास रचने से सिर्फ तीन रन दूर थे. एक सही शॉट और वह सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर जाते. Thu, 28 May 2026 13:37:51 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: India-Bangladesh Border पर 3 बीघा कॉरिडोर से घुसते थे बांग्लादेशी ?CM Suvendu| BSF #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:40:39+00:00

NKP | West Bengal News: CM Suvendu Adhikari का नया हथियार, 3D एक्शन प्लान #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:42:33+00:00

Meerut में Ganga Expressway पर Thar और Scorpio से खतरनाक स्टंट,टोल बैरियर तोड़कर भागे रईसजादे | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:40:26+00:00

Twisha Death Case: पति समर्थ सिंह के बाद अब सास की बारी? घर पर CBI मौजूद | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers