A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Electricity Bill ज्यादा आ रहा है? AC रिमोट की ये 5 Hidden Settings बदल दें, तुरंत होगी बचत

AC Hidden Settings Electricity Saving: गर्मी के मौसम में ज्यादातर घरों में बिजली का बिल अचानक बढ़ जाता है। अक्सर लोग इसका पूरा दोष एयर कंडीशनर (AC) पर डाल देते हैं। लेकिन असल में समस्या कई बार AC की खराबी नहीं, बल्कि उसके गलत इस्तेमाल की होती है।

AC के रिमोट में कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं, जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं या गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। यही छोटी-छोटी गलतियां हर महीने आपके बिजली बिल को बढ़ा देती हैं।

अगर आप भी बिजली बिल से परेशान हैं, तो AC की इन 5 Hidden Settings को समझकर और सही तरीके से इस्तेमाल करके आप अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

1. Cool Mode और 18°C की गलती
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि 18°C पर AC लगाने से कमरा जल्दी ठंडा होगा, लेकिन यह एक गलतफहमी है। AC की कूलिंग स्पीड तापमान पर निर्भर नहीं करती, बल्कि कंप्रेसर के काम करने के समय पर निर्भर करती है। 18°C पर AC लगातार चलता रहता है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।

सही तरीका: तापमान को 24°C पर सेट करें। इससे आराम भी मिलेगा और बिजली भी कम खर्च होगी।

2. Dry Mode का सही इस्तेमाल
मानसून या ज्यादा नमी वाले मौसम में कमरे में चिपचिपाहट महसूस होती है। ऐसे में लोग तापमान कम कर देते हैं, जो गलत है। Dry Mode हवा से नमी हटाता है और कम बिजली खर्च करता है।

सही तरीका: जब कमरे में humidity ज्यादा हो, तो Dry Mode का इस्तेमाल करें।

3. Turbo Mode का गलत उपयोग
Turbo Mode कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को पूरी क्षमता पर चला देता है। लेकिन इसे बार-बार इस्तेमाल करने से बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है।

सही तरीका: इसे सिर्फ शुरुआत के 10–15 मिनट के लिए ही इस्तेमाल करें।

4. Sleep Mode को नजरअंदाज करना
रात में शरीर का तापमान कम होता जाता है, लेकिन अगर AC एक ही तापमान पर चलता रहे, तो ज्यादा ठंडक और बिजली की बर्बादी होती है। Sleep Mode धीरे-धीरे तापमान बढ़ाता है, जिससे बिजली की बचत होती है।

सही तरीका: हर रात Sleep Mode जरूर ऑन करें।

 5. Fan Speed को Auto पर छोड़ना
Auto मोड हमेशा सबसे अच्छा नहीं होता। तेज फैन स्पीड ठंडी हवा को जल्दी फैलाती है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है और कंप्रेसर कम चलता है।

सही तरीका: Fan Speed को Medium या High पर रखें।

Extra Tip: Timer का इस्तेमाल करें
अगर AC पूरी रात चलता रहता है, तो जरूरत से ज्यादा बिजली खर्च होती है। Timer सेट करने से आप तय समय पर AC को बंद कर सकते हैं।


 

Continue reading on the app

Xiaomi TV FX Mini LED Series: 4 जून को भारत में होगी लॉन्च, मिलेगा Quantum MagiQ इंजन और Alexa सपोर्ट

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Xiaomi TV FX Mini LED Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज को 4 जून 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले Xiaomi ने अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीजर जारी कर कई खास फीचर्स का खुलासा किया है।

नई टीवी सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका QD-Mini LED डिस्प्ले और Fire TV OS सपोर्ट होगा। इसके अलावा कंपनी इसमें नया Quantum MagiQ Picture Processing Engine भी देने जा रही है, जो बेहतर पिक्चर क्वालिटी, कलर और कॉन्ट्रास्ट देने का दावा करता है।

Mini LED टेक्नोलॉजी से मिलेगी शानदार पिक्चर क्वालिटी
Xiaomi TV FX Mini LED Series में Mini LED Backlighting टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक में डिस्प्ले पैनल के पीछे हजारों छोटे LEDs लगाए जाते हैं, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों को ज्यादा सटीक तरीके से कंट्रोल करते हैं।

इसकी मदद से टीवी में बेहतर Black Levels, ज्यादा Brightness और शानदार Contrast देखने को मिलेगा। खासतौर पर डार्क सीन्स के दौरान Shadow Details और Highlights पहले से ज्यादा स्पष्ट दिखाई देंगे। कंपनी का कहना है कि पारंपरिक LED TVs की तुलना में यह नई Mini LED तकनीक ज्यादा इमर्सिव और सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस देगी।

ये भी पढ़े-ः Lava Bold N2 5G भारत में 3 जून को होगा लॉन्च: Amazon पर हुआ टीज, 13MP कैमरा और Android 16 से होगा लैस

Quantum MagiQ Engine करेगा विजुअल्स को बेहतर
Xiaomi इस नई टीवी सीरीज़ में Quantum MagiQ Picture Processing Engine देने जा रही है। यह नया प्रोसेसिंग इंजन सीन-दर-सीन आधार पर पिक्चर क्वालिटी को ऑप्टिमाइज़ करेगा।

इसके जरिए टीवी में बेहतर Color Reproduction, Smooth Motion Handling और Enhanced Contrast देखने को मिलेगा। कंपनी के अनुसार यह इंजन गेमिंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाएगा, क्योंकि इसमें कम Input Latency मिलने की उम्मीद है। इससे गेम्स ज्यादा Responsive और Smooth महसूस होंगे।

मिलेगा दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस
बेहतर विजुअल्स के साथ Xiaomi ऑडियो पर भी खास फोकस कर रही है। टीज़र के मुताबिक टीवी में Quad Speaker Setup मिलेगा, जिसमें Full-Range Drivers और दो Tweeters शामिल होंगे। यह सेटअप यूजर्स को ज्यादा क्लियर डायलॉग, बेहतर Bass और थिएटर जैसा साउंड एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा।

Fire TV OS और Alexa का मिलेगा सपोर्ट
Xiaomi TV FX Mini LED Series Fire TV OS पर चलेगी। इसका मतलब यूजर्स को Amazon Fire TV का इंटरफेस और फीचर्स मिलेंगे। टीवी में 12,000 से ज्यादा ऐप्स और Alexa Voice Assistant का सपोर्ट मिलेगा। यूजर्स वॉइस कमांड के जरिए कंटेंट सर्च करने, स्मार्ट होम डिवाइसेज़ कंट्रोल करने और कई दूसरे काम आसानी से कर सकेंगे।

लॉन्च के दौरान सामने आएंगी बाकी डिटेल्स
फिलहाल कंपनी ने टीवी के स्क्रीन साइज, कीमत और उपलब्धता की जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि 4 जून को लॉन्च इवेंट के दौरान Xiaomi इन सभी डिटेल्स से पर्दा उठाएगी।

नई Xiaomi TV FX Mini LED Series उन यूजर्स को टारगेट कर सकती है जो प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी, बेहतर गेमिंग और स्मार्ट फीचर्स वाला टीवी खरीदना चाहते हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs IRE: विलियमसन-लैथम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया की पहली जोड़ी बनी

NZ vs IRE TEST: इंडियन प्रीमियर लीग के शोर के बीच न्यूजीलैंड के 2 दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो 149 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और मौजूदा कप्तान टॉम लैथम अब टेस्ट क्रिकेट में 12 अलग-अलग देशों में मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान सामने आई। यह मुकाबला बुधवार से बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर शुरू हुआ। इसी मैच के साथ विलियमसन और लैथम ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।

दोनों खिलाड़ियों ने इससे पहले बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, संयुक्त अरब अमीरात और जिम्बाब्वे में टेस्ट मैच खेले थे। अब आयरलैंड में उतरते ही दोनों ने 12 देशों में टेस्ट खेलने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों में खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब विलियमसन और लैथम सबसे ऊपर पहुंच गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और रिकी पोंटिंग, पाकिस्तान के वकार यूनुस, सकलैन मुश्ताक, यूनुस खान, इंजमाम-उल-हक, मोहम्मद यूसुफ, मिस्बाह-उल-हक और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और शिवनारायण चंद्रपॉल ने 11 देशों में टेस्ट खेले थे।

149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक कोई खिलाड़ी 12 देशों में टेस्ट मैच नहीं खेल पाया था। ऐसे में न्यूजीलैंड की इस जोड़ी ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है।

यह टेस्ट आयरलैंड क्रिकेट के लिए भी खास है। न्यूजीलैंड सिर्फ चौथी टीम बनी है, जिसने आयरलैंड का दौरा टेस्ट मैच के लिए किया है। आयरलैंड ने अपना पहला टेस्ट मई 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ डबलिन में खेला था। इसके बाद जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बेलफास्ट में टेस्ट मुकाबला हुआ था। मौजूदा आयरलैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट देश की धरती पर खेला जा रहा सिर्फ तीसरा टेस्ट मैच है।

35 साल के केन विलियमसन पहले ही न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब इस मैच में उनके पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वह आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगा देते हैं, तो वह 12 अलग-अलग टेस्ट देशों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

विलियमसन और लैथम की यह उपलब्धि सिर्फ न्यूजीलैंड क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पूरे टेस्ट क्रिकेट इतिहास के लिए बेहद खास मानी जा रही है।

Thu, 28 May 2026 14:55:06 +0530

  Videos
See all

NKP | West Bengal News: CM Suvendu Adhikari का नया हथियार, 3D एक्शन प्लान #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:42:33+00:00

West Bengal News: India-Bangladesh Border पर 3 बीघा कॉरिडोर से घुसते थे बांग्लादेशी ?CM Suvendu| BSF #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:40:39+00:00

Twisha Death Case: पति समर्थ सिंह के बाद अब सास की बारी? घर पर CBI मौजूद | Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:45:26+00:00

LIVE: इस्तीफे के बाद..सीएम सिद्धारमैया की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Congress | DK Shivakumar | Bengaluru #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:41:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once