Responsive Scrollable Menu

Delhi Rain Thunderstorm alert: दिल्ली-NCR में 60kmph स्पीड से आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने दिया बारिश का अलर्ट

Delhi Rain Thunderstorm alert: दिल्ली इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। इस बीच, IMD के मुताबिक, दिल्लीवासियों को आज यानी गुरुवार (28 मई) को जानलेवा गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है

Continue reading on the app

'आ रे प्रीतम प्यारे' गाने पर युवक ने किया गजब का डांस, ऑफिस को बना डाला स्वर्ग, मूव्स देख मैनेजर भी रह गया दंग!

ऑफिस के तनाव भरे माहौल को एक युवक ने अपने शानदार डांस और मजेदार ठुमकों से पूरी तरह बदल दिया. "आ रे प्रीतम प्यारे" गाने पर उसके जबरदस्त डांस को देखकर कर्मचारी ही नहीं, बल्कि मैनेजर भी मुस्कुराने लगा.यही वजह है कि यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Video: वैभव के अटैक पर बजाईं तालिया, सनराइजर्स हैदराबाद की हार पर फूटे आंसू! काव्या मारन का टूटा दिल

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में ऐसा तूफान मचाया कि पूरी दुनिया उनकी बल्लेबाजी की दीवानी हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए और राजस्थान को 47 रन की बड़ी जीत दिलाकर क्वालिफायर-2 में पहुंचा दिया।

मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस पल की हुई, वह था सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन का वैभव सूर्यवंशी को बधाई देना। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काव्या मारन मैच खत्म होने के बाद वैभव से हाथ मिलाती और उनसे थोड़ी देर बातचीत करती नजर आईं।

दरअसल, पूरे मैच के दौरान कैमरे बार-बार काव्या मारन के रिएक्शन दिखा रहे थे। हैदराबाद के गेंदबाजों की लगातार पिटाई और फिर बल्लेबाजी के बिखरने के बाद काव्या काफी निराश और भावुक दिखाई दीं। लेकिन हार के बावजूद उन्होंने युवा बल्लेबाज की तारीफ कर खेल भावना का शानदार उदाहरण पेश किया।

वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। कप्तान पैट कमिंस लगातार फील्ड बदलते रहे, गेंदबाजों से चर्चा करते रहे और नई-नई रणनीति अपनाते रहे, लेकिन वैभव के सामने कोई योजना काम नहीं आई। कभी यॉर्कर डाली गई, कभी बाउंसर, तो कभी स्लोअर गेंदों से उन्हें रोकने की कोशिश हुई, लेकिन वैभव हर अंदाज में रन बरसाते रहे।

फुल लेंथ गेंदों को उन्होंने सीधे साइटस्क्रीन के पार पहुंचाया जबकि छोटी गेंदों को स्क्वायर लेग और मिडविकेट के ऊपर से स्टैंड में भेज दिया। पैड्स पर आई गेंदों को भी उन्होंने बड़ी आसानी से बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।

जब तक वैभव आउट हुए, तब तक वह 12 छक्के और 5 चौके जड़ चुके थे। उनका स्ट्राइक रेट 334 से ज्यादा का रहा। वह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए।

दूसरी तरफ, SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सिर्फ 5 ओवर में 57 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी ने मैच वहीं लगभग खत्म कर दिया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने काव्या मारन को ट्रोल भी किया, लेकिन ज्यादातर फैंस ने वैभव को बधाई देने वाले उनके व्यवहार की तारीफ की। क्रिकेट फैंस का मानना है कि हार के बाद भी विरोधी खिलाड़ी का सम्मान करना ही असली खेल भावना होती है।

Thu, 28 May 2026 10:11:56 +0530

  Videos
See all

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Bakrid Qurbani Controversy : बकरीद से पहले मुंबई में क्यों छिड़ा विवाद? | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:01:38+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समेटा अपना सामान!| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:12:31+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari:बंगाल-बांग्लादेश सीमा को सील करना क्यों जरूरी?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:08:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers