Karnataka Congress Crisis LIVE Updates: थोड़ी देर में सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग, सीएम हाउस पहुंचने लगे विधायक
Karnataka Congress Crisis LIVE Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं. राजधानी बेंगलुरू में सुबह 10 बजे वे अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग करेंगे. संभावना है कि सिद्धारमैया इसी ब्रेकफास्ट में मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में बताएंगे और मीटिंग के बाद इस्तीफा दे देंगे.
सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था. हालांकि, पारिवारिक कारणों की वजह से राज्यपाल बेंगलुरू के बाहर हैं. ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने के लिए दोपहर तीन बजे तक का वक्त मांगा था.
अगर राज्यपाल राज्य में नहीं तो क्या?
नियमानुसार, राज्यपाल जब राज्य में मौजूद न हों, तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ईमेल या फिर खुद जाकर भी इस्तीफा दे सकते हैं. राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं. खास बात है कि जब तक इस्तीफा मंजूर नहीं होता, तब तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे.
15-20 नए मंत्री बन सकते हैं
कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के अनुसार, डीके शिवकुमार सीएम बन सकते हैं. इसके साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हो सकता है. कैबिनेट में करीब 15 से 20 नए मंत्री शामि हो सकते हैं. कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी राजधानी पहुंच गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर जमाई अपनी बादशाहत, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को पछाड़कर हासिल किया फिर से ताज
IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप अब एक बार फिर से 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास चला गया है. उन्होंने गुजरात टाइसंट के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को पीछे छोड़कर Orange Cap पर अपना कब्जा कर लिया है. बुधवार को खेले गए आईपीएल 2026 एलिमनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर लिया. अब ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप 5 लिस्ट कैसी दिख रही है, आइए उस पर एक नजर डालते हैं.
ऑरेंज कैप पर फिर से वैभव सूर्यवंशी ने किया कब्जा
राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 29 बॉल में 12 गगनचुंबी छक्कों और 5 तूफानी चौकों की बदौलत 97 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके साथ ही उनके 680 रन हो गए और वो ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में शुभमन गिल और साई सूदर्शन को पछाड़ते हुए नंबर 1 पर पहुंच गए.
वैभव सूर्यवंशी के अब 15 मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 680 रन हो चुके हैं. अब उनके पास क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने रनों को बढ़ाने का और मौका होगा. उन्होंने इस सीजन अपने बल्ले से 55 चौके और 65 छक्के भी लगाए हैं.
Swept the stands and the awards ???? #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/aguEsCcj8h
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
सुदर्शन और गिल वैभव सूर्यवंशी से कितने रन पीछे
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर इस समय गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन मौजूद हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में 15 मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 652 रन बनाए हैं. वो अब वैभव से सिर्फ 28 रन पीछे हैं. उनके पास मौका होगा कि वो क्वालीफायर 2 में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप की बादशाहत छीन लें.
???????????????????????? off that win with lots of fireworks ???? pic.twitter.com/s5OWqmy1rq
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
साई सुदर्शन के बाद अब ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें : पर्पल कैप की लिस्ट में आया भूचाल, जोफ्रा आर्चर ने भुवनेश्वर कुमार के लिए बढ़ाया खतरा, जानिए टॉप 3 पर किसका कब्जा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















