Responsive Scrollable Menu

Video: वैभव के अटैक पर बजाईं तालिया, सनराइजर्स हैदराबाद की हार पर फूटे आंसू! काव्या मारन का टूटा दिल

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में ऐसा तूफान मचाया कि पूरी दुनिया उनकी बल्लेबाजी की दीवानी हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए और राजस्थान को 47 रन की बड़ी जीत दिलाकर क्वालिफायर-2 में पहुंचा दिया।

मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिस पल की हुई, वह था सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन का वैभव सूर्यवंशी को बधाई देना। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काव्या मारन मैच खत्म होने के बाद वैभव से हाथ मिलाती और उनसे थोड़ी देर बातचीत करती नजर आईं।

दरअसल, पूरे मैच के दौरान कैमरे बार-बार काव्या मारन के रिएक्शन दिखा रहे थे। हैदराबाद के गेंदबाजों की लगातार पिटाई और फिर बल्लेबाजी के बिखरने के बाद काव्या काफी निराश और भावुक दिखाई दीं। लेकिन हार के बावजूद उन्होंने युवा बल्लेबाज की तारीफ कर खेल भावना का शानदार उदाहरण पेश किया।

वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही हैदराबाद के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। कप्तान पैट कमिंस लगातार फील्ड बदलते रहे, गेंदबाजों से चर्चा करते रहे और नई-नई रणनीति अपनाते रहे, लेकिन वैभव के सामने कोई योजना काम नहीं आई। कभी यॉर्कर डाली गई, कभी बाउंसर, तो कभी स्लोअर गेंदों से उन्हें रोकने की कोशिश हुई, लेकिन वैभव हर अंदाज में रन बरसाते रहे।

फुल लेंथ गेंदों को उन्होंने सीधे साइटस्क्रीन के पार पहुंचाया जबकि छोटी गेंदों को स्क्वायर लेग और मिडविकेट के ऊपर से स्टैंड में भेज दिया। पैड्स पर आई गेंदों को भी उन्होंने बड़ी आसानी से बाउंड्री के बाहर पहुंचाया।

जब तक वैभव आउट हुए, तब तक वह 12 छक्के और 5 चौके जड़ चुके थे। उनका स्ट्राइक रेट 334 से ज्यादा का रहा। वह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए।

दूसरी तरफ, SRH की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने सिर्फ 5 ओवर में 57 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। जोफ्रा आर्चर की तेज गेंदबाजी ने मैच वहीं लगभग खत्म कर दिया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने काव्या मारन को ट्रोल भी किया, लेकिन ज्यादातर फैंस ने वैभव को बधाई देने वाले उनके व्यवहार की तारीफ की। क्रिकेट फैंस का मानना है कि हार के बाद भी विरोधी खिलाड़ी का सम्मान करना ही असली खेल भावना होती है।

Continue reading on the app

Mutual Fund News: चार साल में ₹10000 बना ₹18945, 14% की रफ्तार से बढ़ा इस फंड में निवेश

Mutual Fund News: यहां एक ऐसे म्यूचुअल फंड स्कीम की डिटेल दी जा रही है, जिसने महज चार साल में निवेशकों के ₹10 हजार के निवेश को ₹18,945 की पूंजी बना दी यानी कि सालाना 13.66% की रफ्तार से निवेशकों को रिटर्न मिला। जानिए इस स्कीम की खास बातें और किस तरह से इसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी से हारी सनराइजर्स हैदराबाद, कप्तान कमिंस से कहां हुई चूक?

RR vs SRH IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने बहुत बड़ा अंतर पैदा किया. सनराइजर्स ने टॉस जीतकर रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया. सूर्यवंशी ने कमिंस पर छक्के के साथ शुरुआत की और फिर सनराइजर्स के कप्तान के अगले ओवर में लगातार तीन छक्के मारे. Thu, 28 May 2026 10:41:39 +0530

  Videos
See all

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari:बंगाल-बांग्लादेश सीमा को सील करना क्यों जरूरी?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:08:10+00:00

Giribala Singh Anticipatory Bail Cancelled: Giribala Singh की अग्रिम जमानत हुई रद्द | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:09:53+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समेटा अपना सामान!| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers