बॉबी देओल संग रिलेशनशिप में थीं पूजा भट्ट, बोलीं- उनके साथ जो समय बिताया वो जादुई था, लेकिन अब…
एक समय था जब पूजा भट्ट और बॉबी देओल का नाम काफी जुड़ा था। पूजा भट्ट ने अब माना कि हां दोनों रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा कि बॉबी एक मैजिकल इंसान हैं।
US Iran War: सीजफायर के बीच अमेरिका की ईरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक, धमाकों से दहला बंदर अब्बास
पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर बंदर अब्बास पर एक बार फिर भीषण एयरस्ट्राइक की है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच पिछले सात हफ्तों से एक अस्थाई सीजफायर चल रहा था और कतर में शांति समझौते को लेकर बातचीत का दौर जारी था।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा की गई इस ताजा सैन्य कार्रवाई से हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास के इलाकों में एक बार फिर युद्ध की लपटें तेज हो गई हैं। चश्मदीदों और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, देर रात हुए इन हमलों के दौरान बंदर अब्बास के पूर्वी हिस्से में कई जोरदार धमाके सुने गए, जिससे पूरा इलाका दहल उठा और ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम कई मिनटों तक लगातार एक्टिव रहे।
???? IT'S OFFICIAL: Iran has just been STRUCK by the US military, 4 Iranian drones were blown up and a military site was BOMBED before it could send off another one
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) May 28, 2026
The defensive strikes are "intended to MAINTAIN the ceasefire." ????????
Iran reported explosions in Bandar Abbas.
The… pic.twitter.com/DXAPqLBmwg
???????? ❌ ???????? ⚡️ — Footage of American strikes on Bandar Abbas in Iran tonight, showing the use of fighter jets in carrying out the operation. pic.twitter.com/Kpa13l5kXq
— The Global Observer (@TPObserver) May 27, 2026
हॉर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग बिछा रही आईआरजीसी की नावों और मिसाइल साइट्स पर हमला
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता ने इस हवाई हमले की पुष्टि करते हुए इसे एक "प्रिवेंटिव और डिफेंसिव स्ट्राइक" करार दिया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, उन्हें पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के नौसैनिक हॉर्मुज जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट में अमेरिकी नौसेना के जहाजों को निशाना बनाने के लिए अवैध रूप से समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रहे थे।
इसके अलावा अमेरिकी फाइटर जेट्स ने उन तटीय मिसाइल लॉन्च पैड्स को भी निशाना बनाया, जो अमेरिकी ठिकानों के लिए सीधा खतरा बने हुए थे। इस अमेरिकी कार्रवाई में आईआरजीसी की कई सैन्य नावें पूरी तरह तबाह हो गई हैं और ईरान की करीबी न्यूज वेबसाइट 'ताबनाक' के अनुसार, इस हमले में ईरान के कम से कम चार नौसैनिकों की मौत हो गई है।
ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर उल्लंघन का आरोप, दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
दूसरी तरफ, इस भीषण हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्रालय ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अमेरिका पर युद्धविराम की शर्तों को पूरी तरह से तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अमेरिकी "आतंकी सेना" ने पिछले 48 घंटों में होर्मोज़गान क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन किया है।
ईरान की सेना (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी हवाई सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक अमेरिकी जासूसी ड्रोन को मार गिराया है और एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर भी एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलों से निशाना साधा है। तेहरान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने अब किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं हैं और ईरान इस अनुचित हमले का सही समय पर करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi
















.jpg)






