Responsive Scrollable Menu

अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया ​हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक करके मचाई तबाही

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तानी मध्यस्थता से हुआ अस्थाई सीजफायर टूटने की कगार पर पहुंच चुका है. यूएस ने एक बार फिर एयरस्ट्राइक करके ईरान के अहम ठिकानों को तबाह करने की को​शिश की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार देर रात ईरान के अंदर एक और बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया गया. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने रात भर ईरान में पर हमले किए. यहां पर एक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. जिसे लेकर अधिकारियों का मानना है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी सेना और कमर्शियल समुद्री आवाजाही के लिए खतरा बना रहा था. यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस नए हमले के दौरान अमेरिकी सेना ने ईरान की ओर से लॉन्च किए गए कई घातक ड्रोन को मार गिराया है. 

बंदर अब्बास में तीन धमाके 

इस अमेरिकी हमले की पुष्टि ईरानी मीडिया ने की है. दक्षिणी ईरान के रणनीतिक रूप से काफी अहम बंदर अब्बास के पूर्वी इलाके में स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे लगातार तीन तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. धमाकों के तुरंत बाद ईरानी सेना का एयर डिफेंस सिस्टम कई मिनट तक सक्रिय रहा. आसमान में फायरिंग भी हुई. हालांकि, ईरान की ओर से नुकसान की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. मामले की जांच की बात कही गई है. 48 घंटे में अमेरिका का ईरान पर यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है. इससे दो दिन पहले (सोमवार को) भी अमेरिकी सेंट्रल कमांड CENTCOM ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल लॉन्च साइटों और ईरानी नौसेना की उन नावों पर हमला किया था, जो समुद्र में बारूदी माइंस को बिछाने की कोशिश कर रही थीं. 

ईरान ने कड़ी निंदा की थी

सेंटकॉम के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा को लेकर अहम थी. इन हमलों की ईरान ने कड़ी निंदा की थी. इसे सीजफायर का उल्लंघन बताया था. ईरान ने चेताया था कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा. ईरानी सरकार ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे. 

बैक-चैनल कूटनीतिक बातचीत जारी है

आपको बता दें कि यह पूरी कार्रवाई उस समय हो रही है, जब दोनों देशों के बीच युद्ध पूरी तरह से खत्म करने के लिए ओमान और कतर की मध्यस्थता से बैक-चैनल कूटनीतिक बातचीत जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर एक कड़ा और दीर्घकालिक समझौता करने को लेकर लगाता दबाव बना रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: आ गई बड़ी खुशखबरी! सस्ता हो सकता है तेल, होर्मुज को लेकर अमेरिका-ईरान में बन रही सहमति

Continue reading on the app

सोशल मीडिया पर ‘आंटी जी’ का वीडियो वायरल, कागज पर लिखती नजर आईं महिला ने खींचा ध्यान

सोशल मीडिया पर ‘आंटी जी’ का वीडियो वायरल, कागज पर लिखती नजर आईं महिला ने खींचा ध्यान

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समेटा अपना सामान!| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:12:31+00:00

Bakrid Qurbani Controversy : बकरीद से पहले मुंबई में क्यों छिड़ा विवाद? | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:01:38+00:00

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari:बंगाल-बांग्लादेश सीमा को सील करना क्यों जरूरी?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:08:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers