वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर जमाई अपनी बादशाहत, शुभमन गिल और साई सुदर्शन को पछाड़कर हासिल किया फिर से ताज
IPL 2026 Orange Cap : आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप अब एक बार फिर से 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास चला गया है. उन्होंने गुजरात टाइसंट के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन को पीछे छोड़कर Orange Cap पर अपना कब्जा कर लिया है. बुधवार को खेले गए आईपीएल 2026 एलिमनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर लिया. अब ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप 5 लिस्ट कैसी दिख रही है, आइए उस पर एक नजर डालते हैं.
ऑरेंज कैप पर फिर से वैभव सूर्यवंशी ने किया कब्जा
राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया है. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 29 बॉल में 12 गगनचुंबी छक्कों और 5 तूफानी चौकों की बदौलत 97 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके साथ ही उनके 680 रन हो गए और वो ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में शुभमन गिल और साई सूदर्शन को पछाड़ते हुए नंबर 1 पर पहुंच गए.
वैभव सूर्यवंशी के अब 15 मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 680 रन हो चुके हैं. अब उनके पास क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने रनों को बढ़ाने का और मौका होगा. उन्होंने इस सीजन अपने बल्ले से 55 चौके और 65 छक्के भी लगाए हैं.
Swept the stands and the awards ???? #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/aguEsCcj8h
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
सुदर्शन और गिल वैभव सूर्यवंशी से कितने रन पीछे
आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर इस समय गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन मौजूद हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में 15 मैचों की 15 पारियों में 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 652 रन बनाए हैं. वो अब वैभव से सिर्फ 28 रन पीछे हैं. उनके पास मौका होगा कि वो क्वालीफायर 2 में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप की बादशाहत छीन लें.
???????????????????????? off that win with lots of fireworks ???? pic.twitter.com/s5OWqmy1rq
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
साई सुदर्शन के बाद अब ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें : पर्पल कैप की लिस्ट में आया भूचाल, जोफ्रा आर्चर ने भुवनेश्वर कुमार के लिए बढ़ाया खतरा, जानिए टॉप 3 पर किसका कब्जा
‘अगर दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाओ', Rakhi Sawant ने किया Ranveer Singh का सपोर्ट, वीडियो वायरल
Rakhi Sawant Support Ranveer Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और फिल्म 'डॉन 3' को लेकर बड़ा विवाद चर्चा में बना हुआ है. जी हां, हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ कथित तौर पर नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिए जाने की खबरें सामने आईं, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई. इस पूरे मामले पर अब कई बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह के समर्थन में उतर आए हैं. इसी बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुलकर रणवीर सिंह का पक्ष लेती नजर आ रही हैं.
राखी सावंत ने रणवीर सिंह का किया खुलकर समर्थन
मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह को उनकी सफलता और स्टारडम की वजह से निशाना बनाया जा रहा है. राखी ने गुस्से में कहा कि रणवीर आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और कुछ लोग उनकी कामयाबी से जलते हैं. राखी ने कहा, “रणवीर सिंह ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई है. उन्होंने लगातार हिट फिल्में दी हैं. लोग उनसे जलते हैं, इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है.” इतना ही नहीं, राखी सावंत ने बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का नाम लेते हुए बड़ा बयान दे डाला.
Rakhi Sawant Reacts To FWICE Ban On #RanveerSingh.
— Filmy_Duniya (@AyyanPanda) May 27, 2026
" Ranveer Singh Apni Mehnat Se Oper Aaya Hai, Agar Inh Main Dum Hai Toh #SalmanKhan Ko Ban Karke Dikhaye, Salman Bhai Sabko Bhagha Bhagha Kar Maare Gha " pic.twitter.com/Afx11pver2
उन्होंने कहा, “अगर किसी में दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाए. रणवीर को क्यों परेशान किया जा रहा है?” उनका ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया देने लगे. कुछ यूजर्स राखी के बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.
फरहान अख्तर पर भी साधा निशाना
राखी सावंत ने इस दौरान फिल्ममेकर फरहान अख्तर पर भी निशाना साधा. उनका कहना था कि फरहान अख्तर रणवीर सिंह के नाम का इस्तेमाल करके सुर्खियां बटोर रहे हैं. राखी ने कहा कि रणवीर की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि लोग उनके नाम से ही खबरें बना रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है और इंडस्ट्री को ऐसे सितारों की इज्जत करनी चाहिए.
क्या है डॉन 3 विवाद?
दरअसल, डॉन बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक रही है. पहले दो भागों में सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे. जब डॉन 3 की घोषणा हुई तो फिल्म में नए डॉन के रूप में रणवीर सिंह की एंट्री हुई. इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था. हालांकि बाद में अचानक खबर आई कि रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं. इसके बाद मामला और ज्यादा गरमा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर ने दावा किया कि फिल्म की तैयारियों में करीब 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जिसके चलते उन्होंने रणवीर सिंह से नुकसान की भरपाई की मांग की.
रणवीर सिंह ने दिया था करोड़ों का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह की टीम ने Excel Entertainment को रिश्ते सुधारने के लिए बड़ा ऑफर दिया था. कहा गया कि रणवीर ने तुरंत 10 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अगर भविष्य में एक्सेल एंटरटेनमेंट उनके साथ कोई दूसरी फिल्म बनाती है, तो वो अपनी फीस में 25 करोड़ रुपये तक की कटौती कर देंगे. बताया जा रहा है कि रणवीर की तरफ से यह कदम विवाद खत्म करने और नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से उठाया गया था. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया.
ये भी पढ़ें: कौन थे फिल्मेमकर Anik Dutta? जिनकी छत से गिरकर हुई मौत, सुसाइड नोट से खुला पूरा राज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















