क्या शाहरुख, सलमान और आमिर करते हैं बकरीद पर कुर्बानी? जानिए तीनों खान कैसे मानते हैं ईद-उल-अजहा
Bollywood Khans Do Qurbani On Bakrid: सऊदी अरब में आज यानी 27 मई को बकरीद (Bakrid) यानी ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha) का त्यौहार मनाया जा रहा है. बकरीद पर मुस्लिम लोग बकरे और अन्य हलाल जानवरों की कुर्बानी करते हैं. वहीं, भारत में कल यानी 28 मई को बकरीद मनाई जाएगी. बॉलीवुड में भी ईद का सेलिब्रेशन हमेशा खास तरीके से किया जाता है. हालांकि, जब बात बकरीद की आती है, तो सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड के तीन बड़े खान्स यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर होती है. हर साल सोशल मीडिया पर सवाल उठता है कि क्या ये तीनों सुपरस्टार बकरीद पर कुर्बानी करते हैं या नहीं? हालांकि, सोशल मीडिया पर इसको लेकर अक्सर अफवाहें और अधूरी बातें वायरल होती रहती हैं, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं-
आपको बता दें कि तीनों खान्स ने कभी खुलकर पब्लिकली अपनी धार्मिक रस्मों को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान हर साल ईद के मौके पर अपने सोशल मीडिया और अपने घर के बाहर फैंस को मुबारकबाद जरूर देते हैं. कई रिपोर्ट्स में खान्स को लेकर ईद सेलिब्रेशन का जिक्र हुआ है, लेकिन कुर्बानी को लेकर किसी ने कोई पुष्टि नहीं हुई है.
जानिए तीनों खान कैसे मानते हैं ईद-उल-अजहा
शाहरुख खान हर साल दोनों ईद बकरीद और ईद उल फित्र को सेलिब्रेट करते हुए दिखाई देते हैं. शाहरुख खान ईद के मौके पर अपने घर ‘मन्नत’ की बालकनी से फैंस का अभिवादन करते देखाई देते हैं. वहीं, सलमान खान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हजारों फैंस को ईद की मुबारकबाद देते नजर आते हैं. इसके अलावा आमिर खान भी अपने परिवार के साथ ईद सेलिब्रेट करते दिखाई देते हैं. लेकिन तीनों स्टार्स अपनी धार्मिक रस्म को काफी पर्सनल रखते हैं. यही वजह है कि बकरीद पर कुर्बानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होती हैं, लेकिन किसी की तरफ से कोई ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है.
आमिर खान का बकरीद को लेकर बयान रहा चर्चा में
साल 2016 में कुर्बानी को लेकर आमिर खान के एक बयान की खूब चर्चा हुई थी. दरअसल, उस दौरान एक्टर इरफान खान ने कुर्बानी की परंपरा पर सवाल उठाए थे. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘धर्म एक पर्सनल चीज है और हर इंसान को अपनी राय रखने का अधिकार है.’ ऐसे में समझा जा सकता है कि आमिर ने उस दौरान न तो कुर्बानी के पक्ष में खुलकर बयान दिया और न ही विरोध में कुछ कहा. इससे समझा जा सकता है कि वे अपनी धार्मिक चीजों के लिए कितने पर्सनल हैं.
शाहरुख खान ने भी दिया था धर्म को लेकर बायन
बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनके घर में सभी धर्मों का सम्मान होता है. उन्होंने यह भी बताया था कि उनके बच्चे भी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. शाहरुख खान ईद हो, दिवाली हो या गणेश चतुर्थी, शाहरुख अक्सर सभी त्योहारों पर पोस्ट शेयर करते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘बहुत प्यारा है वो…’ एल्विश यादव पर फिदा हुईं जन्नत जुबैर? रिश्ते को लेकर एक्ट्रेस ने कही दिल की बात
सलमान खान के घर ईद हमेशा बनती है बड़ा इवेंट
बॉलीवुड में यह बात सबको पता है कि सलमान खान के घर हर साल ईद पार्टी होती है. बॉलीवुड सितारों से लेकर करीबी दोस्तों तक, हर कोई इसमें शामिल होता है. हालांकि सलमान या उनकी फैमिली ने भी कभी खुले तौर पर नहीं कहा कि वे कुर्बानी करते हैं. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि खान्स को लेकर जो भी दावे किए जाते हैं कि उन्होंने लाखों रुपये के बकरे खरीदें हैं वे महज एक अफवाह होती है.
बॉलीवुड खान्स ने कुर्बानी करने को लेकर कभी नहीं की पुष्टि
हर साल बकरीद पर सोशल मीडिया पर तीनों खान्स को लेकर अलग-अलग दावे होते हैं. इंटरनेट पोस्ट के जरिए कोई कहता है कि वे कुर्बानी करते हैं, तो कोई कहता है कि नहीं करते. लेकिन सच यही है कि इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं है. ऐसे में इस बात को पुख्ता नहीं माना जा सकता.
हर त्यौहार पर देखा जाता है कि तीनों सितारे अपनी निजी धार्मिक लाइफ को कैमरों से दूर रखना पसंद करते हैं. यही वजह है कि उनके ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें तो सामने आती हैं, लेकिन वे कुर्बानी करते हैं या नहीं इसको लेकर कोई खबर सामने नहीं आती.
फिलहाल फैक्ट यही कहता है कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान बकरीद का त्योहार जरूर मनाते हैं. वे अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट और अपने घर के बाहर ईद की मुबारकबाद जरूर देते हैं लेकिन कुर्बानी को लेकर उन्होंने कभी पब्लिकली रूप से कोई दावा नहीं किया. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ज्यादातर बातें सिर्फ अटकलें और अफवाह होती हैं.
ये भी पढ़ें: NEET विवाद पर कमेंट करने पर क्या ‘इंडियन आइडल’ से निकाले गए विशाल ददलानी? सिंगर ने वीडियो शेयर कर तोड़ी चुप्पी
वैभव सूर्यंशवी ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेल IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
Vaibhav Sooryavanshi : 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के मुलनपुर क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल की पारी खेली. वैभव ने अपनी इस पारी में गगनचुंबी छक्के और चौके लगाए. इसकी बदौलत उन्होंने मात्र 29 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली. ये राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में एक यादगार पारी है, जो आईपीएल के प्लेऑफ में आई है. अब तक इस मैच में आरआर पहले खेलते हुए 14 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बना चुकी है.
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड
इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्टेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले (1-6) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने पारवप्ले ममें 490 रन बनाए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर ने 467 रन बनाए हैं.
Heartbreak at 97 ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
But the knock will remain in our hearts forever ????
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/pRRMlGzxBv
एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा पावरप्ले (1-6 ओवर) रन
490 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*
467 - डेविड वार्नर (2016)
402 - ट्रैविस हेड (2024)
402 - साई सुदर्शन (2025)
382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009)
वैभव ने सनथ जयसूर्या का तोड़ा रिकॉर्ड
इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में पावरप्ले में यानी 1 से 6 ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा है.
IPL की एक पारी में ओवर 1-6 में सबसे ज़्यादा छक्के
8 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, जयपुर, 2026 ELM*
7 - सनथ जयसूर्या (MI) बनाम CSK, मुंबई WS, 2008
7 - जोस बटलर (RR) बनाम DC, दिल्ली, 2018 (बारिश की वजह से छोटा हुआ मैच)
7 - जॉनी बेयरस्टो (PBKS) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2022
7 - अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026
7 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम SRH, जयपुर, 2026
क्रिस गेल की इस रिकॉर्ड में की सूर्यवंशी ने बराबरी
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के सबसे ज्यादा बार लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने 4 बार ऐसा करके क्रिस गेल की बराबरी कर ली है.
Every single person is on their feet as the 15-year-old walks off ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/mpT3LAIEp0
IPL की एक पारी में सबसे ज़्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले
4 - क्रिस गेल
4 - वैभव सूर्यवंशी*
2 - अभिषेक शर्मा
2 - फिन एलन
शुभमन गिल को तोड़ा वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड
इस तूफानी पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के नॉकआउट और प्लेऑफ में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 10 छ्कके दर्ज थे. अब वेभव के नाम 12 छ्कके दर्ज हो चुके हैं.
We are out of words ????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
9⃣7⃣(29) of absolute force from Vaibhav Sooryavanshi ????????
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/gtt63Wwkx1
IPL नॉकआउट/प्लेऑफ़ में एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के
12 - वी सूर्यवंशी बनाम SRH, जयपुर, 2026*
10 - एस गिल बनाम MI, अहमदाबाद, 2023
9 - आर पाटीदार बनाम GT, धर्मशाला, 2026
ये भी पढ़ें : 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ही मैच में हासिल किए 4 बड़े कीर्तिमान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















