Tata Tiago EV Facelift 2026: नए लुक और फीचर्स के साथ कल होगी लॉन्च, जानें क्या-क्या बदल सकता है
Tata Tiago EV Facelift 2026: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक Tiago EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल 28 मई 2026 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले कार की कई टीज़र तस्वीरें और इंटीरियर की झलकियां जारी की हैं, जिनसे साफ संकेत मिलते हैं कि नई Tiago EV पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड होगी। यह अपडेटेड मॉडल खासतौर पर युवा ग्राहकों और शहरों में इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
एक्सटीरियर में मिलेगा नया और शार्प डिजाइन
- नई टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके एक्सटीरियर डिजाइन में देखने को मिलेगा। कार के फ्रंट हिस्से को पूरी तरह नया लुक दिया गया है। इसमें अब ज्यादा स्लिम LED हेडलाइट्स, नए DRLs और बंद डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकती है। साथ ही फ्रंट बंपर को भी अधिक स्पोर्टी बनाया गया है, जिससे कार का लुक ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक नजर आता है।
- कंपनी इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शन भी दे सकती है। कार के रियर प्रोफाइल में भी बदलाव किए गए हैं। पीछे की तरफ नए LED टेललैंप्स और अपडेटेड बंपर दिए जा सकते हैं, जो इसे प्रीमियम अपील देंगे। कुल मिलाकर नई Tiago EV का डिजाइन अब Tata की नई इलेक्ट्रिक डिजाइन लैंग्वेज के करीब नजर आएगा।
केबिन होगा ज्यादा हाईटेक
इंटीरियर की बात करें तो नई Tiago EV का केबिन पहले से ज्यादा हाईटेक और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें नया ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दे सकती है, जिस पर Tata.ev की नई ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।
फीचर्स में मिल सकते हैं बड़े अपडेट
फीचर्स के मामले में भी यह कार काफी अपग्रेड हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार नई Tiago EV फेसलिफ्ट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), Type-C चार्जिंग पोर्ट और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इससे यह कार अपने सेगमेंट में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन जाएगी।
बैटरी और रेंज में भी हो सकता है बदलाव
पावरट्रेन की बात करें तो नई Tiago EV में मौजूदा 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक विकल्प जारी रह सकते हैं। वर्तमान मॉडल 223 किलोमीटर से लेकर 293 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज देता है। हालांकि फेसलिफ्ट मॉडल में बेहतर बैटरी मैनेजमेंट और एफिशिएंसी के जरिए रेंज में मामूली सुधार देखने को मिल सकता है।
कीमत में हो सकती है हल्की बढ़ोतरी
मौजूदा Tata Tiago EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.99 लाख रुपये है। नए डिजाइन, अतिरिक्त फीचर्स और टेक्नोलॉजी अपडेट्स को देखते हुए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है। लॉन्च के बाद यह कार MG Comet EV और Citroen eC3 जैसी इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर देगी।
(मंजू कुमारी)
भारत में ‘स्लीपर सेल’ बनाने की साजिश, सहारनपुर से 4 संदिग्ध गिरफ्तार; ISI कनेक्शन का खुलासा!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















