Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त पर देना है स्कूल में भाषण, यहां पढ़ें क्लास 1-5 के बच्चों के लिए 2 मिनट का आसान भाषण
Independence Day Speech in Hindi: साल 2026 में 15 अगस्त का 80वां संस्करण है. इसका अर्थ है कि भारत को आजाद हुए पूरे 80 साल हो चुके हैं. ऐसे में यह दिन हम सभी देशवासियों के लिए गर्व करने की बात है. आजादी के पूरे 79 वर्षों बाद आज हमारा भारत ऊंचाई और तरक्की के शिखर पर है. ऐसे में भारतवासियों का भी गौरव बढ़ा है. आजाद मुल्क में सांस लेना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल था इसे आजाद बनाना. इस राष्ट्रीय पर्व को हर देशवासी उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं. इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में भी 15 अगस्त के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इनमें छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों और उनके बलिदानों के बारे में बताया जाता है. उन महान योद्धाओं को याद किया जाता है, जिनके बिना भारत देश कभी आजाद नहीं हो पाता. स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान होता है. बच्चे स्कूल में भाषण देते हैं, जो देशभक्ति से जुड़े होते हैं. अगर आपका बच्चा भी भाषण देने वाला है तो उसके लिए कौन सा टॉपिक अच्छा रहेगा? घबराएं नहीं, हम आपको इस आर्टिकल में ऐसा ही भाषण बताने वाले हैं जो 2 मिनट का होगा और बहुत आसानी से याद भी हो जाएगा.
Speech on Independence Day 2026: हिंदी में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्रिय साथियों...
आज हम सभी यहां 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं. यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए बहुत ही गर्व और सम्मान का प्रतीक है. 80वां स्वतंत्रता कोई उपहार नहीं, बल्कि हमारे वीर शहीदों के बलिदान का अमूल्य परिणाम है. 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ. लाखों वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आजादी दिलाई. हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाना चाहिए. देश की आन, बान और शान बनाए रखना ही सच्ची देशभक्ति है. आज हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश की तरह उन्नति करें, शिक्षा प्राप्त करें, और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें. जहां प्रेम, एकता और सम्मान हो, वही सच्चे भारत की पहचान हो. आइए, हम सब मिलकर अपने भारत को स्वच्छ, शिक्षित, सुरक्षित और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लें. तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव और सम्मान का प्रतीक है. हमेशा अपने तिरंगे का सम्मान करें और अपने देश की प्रगति में अपना योगदान दें. आओ मिलकर ऐसा भारत बनाएं, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो.
जय हिन्द! वंदे मातरम् !!
ये भी पढ़ें-Independence Day 2026: तिरंगे की थीम पर बनाएं ये 8 स्वादिष्ट डिशेज, हर कोई करेगा तारीफ
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में दे ये भाषण
आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, सम्मानित प्रधानाचार्य जी, आदरणीय गुरुजन, तथा मेरे प्रिय साथियों, आप सभी को मेरा सादर प्रणाम.
आज हम सब यहां अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं. 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत अंगेजों की गुलामी से आजाद हुआ. यह आजादी हमें लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से मिली है. हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और अनेक वीरों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए. आज हमारा भारत विज्ञान, शिक्षा, कृषि, रक्षा, अंतरिक्ष और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं. लेकिन देश को और महान बनाने की जिम्मेदारी हम सभी नागरिकों की हैं. हमें ईमानदारी, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का पालन करना चाहिए. आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम अपने देश का सम्मान करेंगें, संविधान का पालन करेंगे और भारत को विकनित, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे. अंत में मैं अपने भाषण का समापन इन पंक्तियों के साथ करता हूं
"सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तों हमारा. वंदे मातरम्! भारत माता की जय! जय हिन्द !"
धन्यवाद.
The Traitors 2: शुरू होते ही ये 4 कंटेस्टेंट हुए आउट, मुनव्वर को मिला 'धोखा' तो मल्लिका पर हुआ 'पर्सनल अटैक'
The Traitors 2: रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन को मिली शानदार सफलता के बाद अब इसका दूसरा सीजन शुरू हे गया है. शो के तीन एपिसोड स्ट्रीम किए जा चुके हैं और जिसने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है. वहीं, इस धोखे और माइंड गेम से 4 कंटेस्टेंट आउट भी हो गए हैं. तो चलिए जानते हैं करण जौहर (Karan Johar) के शो में क्या-क्या हुआ?
खेल में एंट्री से पहले ही बाहर हुए दिलीप
'द ट्रेटर्स 2' के पहले ही एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने कंटेस्टेंट्स को ऐसा झटका दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. महल में एंट्री से पहले ही तीन कंटेस्टेंट्स दिलीप ताहिल (Dilip Tahil), प्रिश (Prish) और इक्का (Ikka) को हवा में लटके तीन पिंजरों में बंद कर दिया गया. बाकी कंटेस्टेंट्स के पास सिक्का उछालने वाले गेम के जरिए सिर्फ दो लोगों को बचाने का मौका था. प्रिश और इक्का बच गए, लेकिन एक्टर दिलीप ताहिल खेल में एंट्री से पहले ही बाहर हो गए.
‘ट्रेटर्स’ ने इस कंटेस्टेंट का किया मर्डर
शो में ‘ट्रेटर्स’ के रूप में कुल्लू (आदित्य कुलश्रेष्ठ), हरमन सिंघा और क्रिस्टल डिसूजा को चुना गया था. जिन्होंने बाद में मिलकर माइंड रीडर करण सिंह (Karan Singh) का मर्डर करते हुए उन्हें शो से से बाहर कर दिया. फिर शो में आगे इन ट्रेटर्स ने अपने साथ शहनील गिल (Shahneel Gill) को भी मिला लिया. शो के दूसरे एपिसोड में ‘सर्कल ऑफ शक’ में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर उंगलियां उठाने लगे.
Krystle questions why they wrote Munawar’s name, jabki decision kuch aur hua tha. ????
— Next Level Videos (@MrSsGamer1) August 13, 2026
Kullu is playing really well. Double game dikh raha hoga, but that’s exactly how this game has to be played. ????#TheTraitors #Traitors2 pic.twitter.com/4b1fESeOPl
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है 'The Traitors' शो? जहां इस बार 21 कंटेस्टेंट्स खेलेंगे धोखे और भरोसे का खेल
मल्लिका पर हुआ 'पर्सनल अटैक'
शो में आगे स्टैडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) पर निशाना साधा. मुनव्वर ने कहा- 'मुझे आप बिल्कुल भी स्ट्रेस्ड नहीं दिख रही हैं, आप ही ट्रेटर हैं.' इस पर मल्लिका ने कहा- 'मैं कभी स्ट्रेस नहीं लेती और अगर मैं ट्रेटर होती तो इतिहास की सबसे बेकार ट्रेटर साबित होती क्योंकि मैं साफ दिखती हूं.' इसके बाद मल्लिका काफी परेशान दिखीं और उन्होंने आरोप लगाया कि मुनव्वर ने इन पर 'पर्सनल अटैक' किया.
मुनव्वर फारूकी हुए शो से बाहर
एक तरफ जहां मुनव्वर (Munawar Faruqui) ट्रेटर को ढूंढ रहे थे. तो वहीं, दूसरी तरफ घर के बहुमत ने मुनव्वर के खिलाफ ही वोट कर दिया और मुनव्वर फारूकी को शो से बाहर होना पड़ा है. इस दौरान कॉमेडियन काफी इमोशनल हुए. उन्होंने कहा- 'मुझे उम्मीद थी कि मेरे साथ ऐसा होगा. मुझे पता था कि मुझे इसका सामना करना पड़ेगा. मेरे साथ अक्सर ऐसा होता है.
मैं दूसरों की इनसिक्योरिटी को साफ-साफ देख सकता हूं. आप एक दोस्त की तरह मेरे पास आए और मेरी बात सुनी. लेकिन अब आपने यहां मेरा नाम लिखा. इसके लिए आपका शुक्रिया.'
Unexpected eviction of Munawar in circle of shak ???? #MunawarFaruqui #Traitors2 #Munawar pic.twitter.com/EGtSj4MkeQ
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) August 12, 2026
‘ट्रेटर’ का भी कटा पत्ता
तीसरे एपिसोड में ‘फेथफुल’ खिलाड़ियों ने ‘ट्रेटर’ हरमन सिंघा (Harman Singha) का पर्दाफाश कर दिया और उन्हें एलिमिनेट कर दिया. उनके साथ ही साउंडुस मौफाकिर भी शो से बेघर हो गईं. महज तीन एपिसोड्स के अंदर दिलीप ताहिल, मुनव्वर फारूकी, हरमन सिंघा और साउंडुस मौफाकिर के आउट होने के बाद अब घर में 17 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती और अभिषेक मल्हान जैसे सितारों के बीच आगे ये गेम खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में कांटे की टक्कर, रिलीज से पहले जानें कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का किंग?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









