Responsive Scrollable Menu

“रणवीर सिंह पर नहीं लगा बैन” FWICE के अधिकारियों का कहना- हम कोई कोर्ट नहीं

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस समय सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, फरहान अख्तर के साथ फिल्म डॉन 3 को लेकर जो मामला सामने आया है। उसके बाद FWICE ने यह ऐलान कर दिया था कि संगठन का कोई भी व्यक्ति रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेगा। इसके बाद यह कहा जाने लगा था कि अब 3 साल तक रणवीर काम नहीं कर पाएंगे।

जब सोशल मीडिया पर यह बात सामने आई की फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज की तरफ से रणवीर सिंह को बैन किया गया है। उसके बाद यूजर्स तरह-तरह के सवाल करने लगे। लोगों का कहना था कि धुरंधर और धुरंधर 2 से रणवीर सिंह को जो फेम मिला है उसे तबाह करने के लिए साजिश की जा रही है। इस बीच अब FWICE को इस मामले में सफाई देते हुए देखा गया।

FWICE का क्या कहना

इस मामले में फेडरेशन के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने की ईटाइम्स से हुई बातचीत में बताया कि हमने रणवीर सिंह पर किसी तरह का बैन नहीं लगाया है। हम कोई कोर्ट नहीं है जो किसी को कम करने से रोक सकेंगे। हमें केवल एक नॉन को-ऑपरेशन नोटिस जारी किया है। जिसमें यह कहा गया है कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता तब तक कोई भी एक्टर के साथ काम ना करें। भविष्य में अगर कोई सदस्य अपनी मर्जी से उनके साथ काम करना चाहता है तो कर सकता है। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के Don 3 छोड़ने की वजह से फरहान अख्तर को बहुत नुकसान हुआ है। इतना बड़ा नुकसान होगा तो कोई भी फिल्म मेकर अपनी जान दे देगा।

रणवीर ने छोड़ी डॉन

FWICE के पंडित ने कहा कि इतना बड़ा नुकसान खेलना बहुत बड़ी बात है। हमने तीन बार उन्हें अप्रोच करने की कोशिश की थी लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया। फरहान और रणवीर के बीच 45 करोड रुपए को लेकर बात होनी है। इस समय रणवीर ने डॉन 3 छोड़ी थी उसे समय फरहान विदेश में फिल्म की शूटिंग पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुके थे। शूटिंग शुरू होने के तीन हफ्ते में उन्होंने फिल्म छोड़ी है।

क्या है मामला

बता दें कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने के बाद अचानक इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया जिसकी वजह से निर्माता परेशानी में आ गए हैं। इस बारे में अशोक पंडित का कहना है कि कलाकारों का प्रोजेक्ट छोड़ देना निर्माता के लिए गंभीर आर्थिक संकट पैदा कर सकता है। वह यह कहते नजर आए कि हर प्रोडक्शन हाउस एक्सेल इंटरटेनमेंट जितना आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होता और करोड़ों का नुकसान उठाने की स्थिति में नहीं रहता। इस मामले में भ प्रोडक्शन पर हुए सभी खर्च का ब्यौरा पेश किया गया है। इसमें होटल बुकिंग से लेकर लोकेशन बुकिंग और 200 कर्मचारियों की विदेश यात्रा की बुकिंग शामिल है। इस मामले में फरहान अख्तर ने पहले IFTDA से से संपर्क किया। इसके बाद 11 मई को FWICE को इसकी शिकायत की गई।  मामला कैसे सुलझता है यह तो आने वाले दिनों में पता चलेगा लेकिन यह साफ हो गया है कि रणवीर के काम पर इसका कोई असर नहीं होने वाला है।

Continue reading on the app

ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते Air India का बड़ा फैसला, घरेलू उड़ानों में की जाएगी कटौती

पेट्रोल डीजल के अलावा सभी ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इस वृद्धि की वजह से एयरलाइंस को भी परिचालन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में कटौती करने का फैसला लिया है। एयरलाइन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।

एयर इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक घरेलू उड़ानों में 20 से 22 की साड़ी की कटौती देखने को मिलेगी जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में पहले ही 27 फ़ीसदी की कमी की जा चुकी है। चलिए जान लेते हैं कितनी उड़ानों का संचालन किया जाएगा और यह कटौती कब से कब तक के लिए है।

कितनी उड़ाने कम करेगी एयर इंडिया

एयर इंडिया की ओर से हर हफ्ते 4400 उड़ने संचालित की जाती है। इनमें से 3600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शामिल है। अब एयरलाइन ने यह बताया है कि जून से अगस्त 2026 के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पहले से किए गए बदलाव के साथ घरेलू रूट पर भी उड़ानों की संख्या अस्थाई रूप से कम की जाएगी।

 

ईंधन की बढ़ती कीमतें वजह

एयरलाइन की तरफ से लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों से परिचालन लागत में हुई वृद्धि को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों पूरे संचालन पर असर डाल रही है। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि यात्रियों की मांग और परिचालन की स्थितियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और जैसे ही हालात सामान्य होते हैं उड़ानों की संख्या फिर से बढ़ाए जाने पर विचार किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि जिन यात्रियों की उड़ान प्रभावित होगी। उन्हें दूसरी फ्लाइट में सीट देने, तारीख बदलने की सुविधा और पूरा रिफंड देने जैसे विकल्प उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

शूटिंग में भारत का परचम लहराने वाले पहले निशानेबाज और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

अनुभवी खेल प्रशासक और एशियाई खेलों में निशानेबाजी में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता रणधीर सिंह का बुधवार को दिल्ली में उम्र से जुड़ीं बीमारियों से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। Wed, 27 May 2026 16:44:13 +0530

  Videos
See all

Bengal Ed Raid News | जमीन में दबाकर रखा था करोड़ों का कैश | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T11:36:52+00:00

Twisha Sharma Death Case: Samarth को लेकर उसके घर पहुंची CBI | #Bhopal #supremecourt #mp #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T11:41:02+00:00

Bakrid से पहले ताजमहल में कीर्तन करते हुए लोग! | #viralvideo #agra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T11:34:58+00:00

Twisha Case News: समर्थ को लेकर उसके घर पहुंची CBI टीम | Samarth Singh | Giribala Singh | CBI #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T11:40:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers