इस शेयर में तूफानी तेजी! लगातार 7वें दिन 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक, अभी और चढ़ेगा?
Vi (Vodafone Idea) के शेयर लगातार सातवें कारोबारी दिन तेजी के साथ नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 100% से ज्यादा रिटर्न दिया है। TRAI के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी लगातार तीसरे महीने नए सब्सक्राइबर जोड़ने में सफल रही है।
BPSSC : बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती मुख्य परीक्षा आज, 6 गुना का होगा चयन, 1799 पदों पर होगी भर्ती
बिहार पुलिस SI के 1799 पदों पर बहाली को लेकर 27 मई को मुख्य लिखित परीक्षा होगी। पटना सहित पांच जिलों में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने बताया कि पटना के 24, गया के 10, दरभंगा के 10, पूर्णिया के सात और भागलपुर के आठ केंद्रों पर परीक्षा की पूरी तैयारी की गयी है।




Hindustan



















