Responsive Scrollable Menu

SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए एक नहीं, तीन प्लान तैयार, पैट कमिंस ने कर दिया ऐलान

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया। कमिंस ने साफ कहा कि हैदराबाद ने इस 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज के लिए सिर्फ एक नहीं, बल्कि प्लान ए, बी और C तक तैयार कर रखे।

बुधवार को मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

वैभव के लिए प्लान तैयार है: कमिंस
मैच से पहले जियोस्टार से बातचीत में कमिंस ने कहा कि कुछ बल्लेबाज ऐसे होते हैं जो कुछ ही ओवर में मैच का रुख बदल देते हैं और वैभव उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'एक गेंदबाज हमेशा अपनी ताकत के हिसाब से गेंदबाजी करना चाहता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनके लिए आपको बैकअप प्लान भी तैयार रखने पड़ते हैं। इसलिए हमने वैभव के लिए अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं।'

वैभव ने पिछले मैच में शतक ठोका था
कमिंस ने यह भी माना कि जयपुर में पिछले मुकाबले में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था, लेकिन कुछ समय ऐसा भी था जब हैदराबाद के गेंदबाजों ने उन्हें शांत रखा। उन्होंने कहा कि टीम ने उस मैच से काफी सीख ली है और अब उसी अनुभव का फायदा उठाना चाहती है।

वैभव ने 232 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके
दरअसल, इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने 14 पारियों में 583 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 232 से ज्यादा का रहा है। जयपुर में SRH के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 103 रन ठोक दिए थे। उनका शतक केवल 36 गेंदों में आया था, जो किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज IPL शतक बना।

उस पारी में वैभव ने खुद पैट कमिंस पर भी हमला बोला था। उन्होंने कमिंस की चार गेंदों पर आठ रन बनाए थे, जिसमें पहली ही गेंद पर लगाया गया छक्का काफी चर्चा में रहा। हालांकि हैदराबाद का रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ मजबूत रहा है। हैदराबाद ने इस सीजन दोनों मुकाबलों में राजस्थान को हराया है और टीम लगातार छह मैचों से राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर रही है। पहले मैच में हैदराबाद ने 57 रन से जीत हासिल की थी, जबकि जयपुर में 229 रन का लक्ष्य भी आसानी से चेज कर लिया था।

अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या कमिंस और सनराइजर्स के गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्दी रोक पाते हैं या फिर यह युवा बल्लेबाज एक बार फिर मैच का रुख बदल देता है।

Continue reading on the app

हर साल 3 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस 24 साल के शख्स के पास न टीवी न कार, 30 की उम्र में होना चाहता है रिटायर और बना रखा है ये टारगेट!

San Francisco Bay Area में रहने वाले Meta के 24 साल के इंजीनियर Raymond Zeng अपनी कमाई नहीं, बल्कि सादगी भरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। 3 करोड़ से ज्यादा सालाना कमाने के बावजूद वह मिनिमल जीवन जीते हैं, जहां फोकस सिर्फ बचत, निवेश और जरूरी चीजों पर रहता है

Continue reading on the app

  Sports

घटिया फील्डिंग से... क्वालिफायर में मिली हार पर भड़के ग्लेन फिलिप्स, अपनी ही टीम को लताड़ा!

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, अच्छी बात ये है कि इस बार के बावजूद टीम को फाइनल में पहुंचने का एक मौका बचा हुआ है. क्वालिफायर में मिली हार पर ग्लेन फिलिप्स ने माना कि उनकी टीम फील्डिंग का स्तर खराब था. Wed, 27 May 2026 14:00:20 +0530

  Videos
See all

Kerelam: ED रेड के दौरान तिरुवनंतपुरम में हंगामा | ED Raid | CM Vijayan | Kerelam Violence #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:42:25+00:00

Mumbai। Goregaon की सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल, BJP Cooperator Priti Satam की चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:43:36+00:00

Keralam : ED रेड के दौरान तिरुवनंतपुरम में हंगामा Pinarayi Vijayan | keralam | ED Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:40:54+00:00

Viral Video | पत्नी को चाहिए दोनो का...साथ ! | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T09:39:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers