CSBC : NEET के चलते स्थगित हुई बिहार पुलिस की यह कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
बिहार केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती ने नीट एग्जाम के चलते 21 जून को आयोजित होने वाली वायरलेस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बिहार पुलिस वायरलेस में सिपाही की लिखित परीक्षा अब 28 जून को होगी।
Zoya Akhtar: जोया अख्तर ने अपने ऑफिस में हुई चोरी पर दिया रिएक्शन, बोलीं- 'लोग पैसों के लिए कितना गिर सकते हैं'
Zoya Akhtar Office Theft: बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर जोया अख्तर के ऑफिस में हुई चोरी की घटना ने चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके प्रोडक्शन हाउस से 66 हार्ड डिस्क गायब हो गई हैं, जिनमें कई अहम प्रोजेक्ट्स का डेटा मौजूद था। इस मामले की पुष्टि खुद जोया अख्तर ने की है।
जोया अख्तर ने चोरी की घटना की पुष्टि की
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान जोया अख्तर ने बताया कि उनके ऑफिस में चोरी हुई है और इस मामले में पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जोया ने कहा,
“हां, हमारे ऑफिस में चोरी हुई है। कुछ हार्ड डिस्क चोरी हो गई थीं। हमने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।”
उन्होंने इस घटना को “इनसाइड जॉब” बताते हुए निराशा जताई। उन्होंने कहा, “यह अंदर के लोगों का काम है। दुख होता है यह देखकर कि पैसे कमाने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं।” हालांकि राहत की बात यह रही कि टीम के पास सभी जरूरी डेटा का बैकअप सुरक्षित मौजूद था।
कैसे सामने आया मामला?
बताया जा रहा है कि 21 मई 2026 को Tiger Baby Digital LLP के कर्मचारियों को ऑफिस में कई हार्ड डिस्क नहीं मिलीं। जब जांच की गई तो कई बॉक्स टूटे हुए और खाली केस पाए गए। इन्वेंट्री चेक के दौरान पता चला कि कुल 199 हार्ड डिस्क में से 66 गायब हैं। ये कंपनी जोया और रीमा कागती ने मिलकर खोली थी।
FIR दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
मामले के सामने आने के बाद कंपनी की एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट और HR एडमिनिस्ट्रेटर मेहजबीं मुश्ताक शेख ने रितेश सुरेश शाह और मोहम्मद शाहिद अज़ीम खान के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बांद्रा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
अनरिलीज्ड फुटेज होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, चोरी हुई हार्ड डिस्क में कुछ अनरिलीज्ड प्रोजेक्ट्स का फुटेज भी मौजूद था। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपियों में से एक पिछले कई महीनों से हार्ड डिस्क चोरी कर ग्रे मार्केट में बेच रहा था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चोरी से पहले डेटा कॉपी किया गया था या उसे कहीं लीक अथवा ऑनलाइन शेयर किया गया।
जोया अख्तर की पॉपुलर फिल्में
जोया अख्तर बॉलीवुड की उन निर्देशकों में गिनी जाती हैं जिन्होंने मॉडर्न और अर्बन स्टोरीटेलिंग को नई पहचान दी। उन्होंने ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, गली बॉय और लक बाय चांस जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है।
इसके अलावा वे मेड न हेवन, दहाड़ और द आर्चीज़ जैसे चर्चित वेब प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल जोया कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और दहाड़ के दूसरे सीजन की तैयारी भी चल रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi






















