Responsive Scrollable Menu

चांद पर रहेंगे अमेरिका के लोग! क्या है NASA का 2030 तक का प्लान?

NASA चांद पर स्थायी बेस बनाने की तैयारी कर रहा है. एजेंसी 2032 तक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इंसानों के रहने की व्यवस्था करना चाहती है. इसके लिए रोबोटिक लैंडर, ड्रोन और खास वाहन भेजे जाएंगे. अमेरिका की इस योजना में कई निजी कंपनियां शामिल हैं. चीन भी 2030 तक इंसानों को चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है.

Continue reading on the app

'जबरदस्ती बिस्तर पर लिटाया, बाथरूम में की गंदी हरकत', Dhurandhar के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

FIR Filed Against Dhurandhar Production Designer: फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. जी हां, शिकायतकर्ता ने जोहरे पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाने और नशीला पदार्थ देकर गलत हरकतें करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि, मामले में आरोपी को अदालत से जमानत मिल चुकी है, लेकिन अब तक उन्होंने सार्वजनिक रूप से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

दिल्ली की रहने वाली है शिकायतकर्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत करने वाली महिला दिल्ली की निवासी है और फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्टिंग आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थी. महिला ने 20 अप्रैल को लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया है.

फैकल्टी मेंबर ने भेजा था रिज्यूमे

महिला ने अपने बयान में बताया कि वो उस समय एक सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं, जब कॉलेज के एक फैकल्टी मेंबर ने उनका रिज्यूमे फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम तक पहुंचाया था. इसके बाद उन्हें 2 सितंबर 2025 को फिल्म में सपोर्टिंग आर्ट डायरेक्टर के रूप में शामिल किया गया. महिला का दावा है कि सैनी एस जोहरे ने खुद को उनका गुरु बताया था और कहा था कि वो दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट के एक्स छात्र रह चुके हैं. इसी वजह से शिकायतकर्ता को उन पर भरोसा हो गया.

काम के बहाने होटल में बुलाने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, जोहरे ने महिला को प्रोफेशनल चर्चा के बहाने Taj Chandigarh के एक कमरे में बुलाया. महिला का कहना है कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि वहां फिल्म टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद होंगे, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें अकेले बुलाया गया था. महिला ने आरोप लगाया कि जोहरे ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि वो इस मीटिंग के बारे में किसी को न बताएं, क्योंकि इससे उनकी प्रोफेशनल इमेज खराब हो सकती है.

शराब पीने का दबाव 

शिकायतकर्ता के अनुसार, वो 10 सितंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे होटल पहुंचीं. वहां जोहरे ने कथित तौर पर उन पर शराब पीने का दबाव बनाया और वाइन और रम मिलाकर एक ड्रिंक तैयार किया. महिला ने दावा किया कि वो शराब नहीं पीना चाहती थीं, लेकिन आरोपी ने उन्हें मजबूर किया. महिला के अनुसार, ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उन्हें तेज चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्होंने कई बार कमरे से बाहर जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया.

गलत तरीके से छूने और जबरदस्ती करने के आरोप

FIR में महिला ने आरोप लगाया है कि जोहरे ने डांस सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके साथ अनवांटेड शारीरिक हरकतें कीं. शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई और उन्हें कई बार उल्टी हुई. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने बाथरूम में भी उनके साथ अनुचित व्यवहार जारी रखा. बाद में उन्हें जबरदस्ती बिस्तर पर लिटाया गया और रातभर वहीं रुकने के लिए दबाव डाला गया.

'मैं डरी हुई थी और विरोध नहीं कर पा रही थी'

महिला ने अपने बयान में कहा कि उस समय वो बेहद डरी हुई थीं, शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर रही थीं और विरोध करने की स्थिति में नहीं थीं. उन्होंने दावा किया कि पूरी रात वह गंभीर मानसिक तनाव में रहीं. अगली सुबह वो किसी तरह होटल से निकलीं और बाइक टैक्सी लेकर वहां से चली गईं.

पुलिस की जांच जारी

फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस होटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों की जांच कर रही है. दूसरी ओर, आरोपी सैनी एस जोहरे को अदालत से जमानत मिल चुकी है. अब तक फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम या आरोपी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: 'बुर्का पहनो और नमाज पढ़ो...', जब शाहरुख खान ने पत्नी गौरी से सरेआम कह डाली थी ये बात, हैरान रह गए थे घरवाले

Continue reading on the app

  Sports

Sourav Ganguly on vaibhav sooryavanshi: टेस्ट के लायक नहीं अभी वैभव सूर्यवंशी, पूर्व दिग्गज ने वंडर बॉय के करियर पर की बड़ी भविष्यवाणी

Sourav Ganguly prediction for vaibhav sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. गांगुली का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को तुरंत टी20 टीम में चुना जाना चाहिए, लेकिन वह टेस्ट फॉर्मेट के लिए अभी तैयार नहीं है. Wed, 27 May 2026 10:52:37 +0530

  Videos
See all

Muslim Elders | मुस्लिम बुजुर्ग को ट्रेन में जवान ने दिलाई सीट | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:15:17+00:00

Chhattisgarh Cabinet बैठक में बड़े फैसले, स्क्रैप निस्तारण और सड़क विकास को मंजूरी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:13:34+00:00

RTO टीम पर हमला, चौकी फूंकी | #viralnews #viralvideo #latestnews #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:17:05+00:00

Delhi Water Crisis: दिल्ली में Water Emergency! यमुना बनी रेत का मैदान, टैंकरों पर टिकी जनता |Yamuna #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:13:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers