'जबरदस्ती बिस्तर पर लिटाया, बाथरूम में की गंदी हरकत', Dhurandhar के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ दर्ज हुई FIR
FIR Filed Against Dhurandhar Production Designer: फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. जी हां, शिकायतकर्ता ने जोहरे पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, अवैध रूप से बंधक बनाने और नशीला पदार्थ देकर गलत हरकतें करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि, मामले में आरोपी को अदालत से जमानत मिल चुकी है, लेकिन अब तक उन्होंने सार्वजनिक रूप से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
दिल्ली की रहने वाली है शिकायतकर्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत करने वाली महिला दिल्ली की निवासी है और फिल्म इंडस्ट्री में सपोर्टिंग आर्ट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थी. महिला ने 20 अप्रैल को लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 79, 123 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया है.
फैकल्टी मेंबर ने भेजा था रिज्यूमे
महिला ने अपने बयान में बताया कि वो उस समय एक सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं, जब कॉलेज के एक फैकल्टी मेंबर ने उनका रिज्यूमे फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम तक पहुंचाया था. इसके बाद उन्हें 2 सितंबर 2025 को फिल्म में सपोर्टिंग आर्ट डायरेक्टर के रूप में शामिल किया गया. महिला का दावा है कि सैनी एस जोहरे ने खुद को उनका गुरु बताया था और कहा था कि वो दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट के एक्स छात्र रह चुके हैं. इसी वजह से शिकायतकर्ता को उन पर भरोसा हो गया.
काम के बहाने होटल में बुलाने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, जोहरे ने महिला को प्रोफेशनल चर्चा के बहाने Taj Chandigarh के एक कमरे में बुलाया. महिला का कहना है कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि वहां फिल्म टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद होंगे, लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें अकेले बुलाया गया था. महिला ने आरोप लगाया कि जोहरे ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि वो इस मीटिंग के बारे में किसी को न बताएं, क्योंकि इससे उनकी प्रोफेशनल इमेज खराब हो सकती है.
शराब पीने का दबाव
शिकायतकर्ता के अनुसार, वो 10 सितंबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे होटल पहुंचीं. वहां जोहरे ने कथित तौर पर उन पर शराब पीने का दबाव बनाया और वाइन और रम मिलाकर एक ड्रिंक तैयार किया. महिला ने दावा किया कि वो शराब नहीं पीना चाहती थीं, लेकिन आरोपी ने उन्हें मजबूर किया. महिला के अनुसार, ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उन्हें तेज चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्होंने कई बार कमरे से बाहर जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया.
गलत तरीके से छूने और जबरदस्ती करने के आरोप
FIR में महिला ने आरोप लगाया है कि जोहरे ने डांस सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके साथ अनवांटेड शारीरिक हरकतें कीं. शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई और उन्हें कई बार उल्टी हुई. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने बाथरूम में भी उनके साथ अनुचित व्यवहार जारी रखा. बाद में उन्हें जबरदस्ती बिस्तर पर लिटाया गया और रातभर वहीं रुकने के लिए दबाव डाला गया.
'मैं डरी हुई थी और विरोध नहीं कर पा रही थी'
महिला ने अपने बयान में कहा कि उस समय वो बेहद डरी हुई थीं, शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर रही थीं और विरोध करने की स्थिति में नहीं थीं. उन्होंने दावा किया कि पूरी रात वह गंभीर मानसिक तनाव में रहीं. अगली सुबह वो किसी तरह होटल से निकलीं और बाइक टैक्सी लेकर वहां से चली गईं.
पुलिस की जांच जारी
फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस होटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों की जांच कर रही है. दूसरी ओर, आरोपी सैनी एस जोहरे को अदालत से जमानत मिल चुकी है. अब तक फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम या आरोपी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: 'बुर्का पहनो और नमाज पढ़ो...', जब शाहरुख खान ने पत्नी गौरी से सरेआम कह डाली थी ये बात, हैरान रह गए थे घरवाले
Eid Mubarak Wishes 2026: ईद पर अपने दोस्तों और परिवार को भेजें ये प्यार भरा मैसेज, पढ़ते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Eid-ul-Adha 2026 wishes: इस्लामिक कैलेंडर में ईद-उस-अधा यानी बकरीद का त्योहार सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल भारत में 28 मई, 2026 को बकरा ईद का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. धुल हिजाह महीने की 10वीं तारीख को मनाये जाने वाला ये त्योहार त्याग, समर्पण और खुदा पर विश्वास का प्रतीक माना जाता है. ये दिन मुसलमान भाइयों के लिए बेहद खास होता है. इस दिन हजरत इब्राहिम के उस महान बलिदान की याद दिलाता है जो उन्होनें अल्लाह के हुक्म पर देने का फैसला किया था. इस मौके पर सुबह की खास नमाज पढ़ी जाती है, कुर्बानी दी जाती है और घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. ईद का ये इंतजार सिर्फ नमाज या पकवानों के लिए नहीं बल्कि इसका एक खास पल होता है जब अपनों को ईद मुबारक कहा जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार को एडवांस में मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले मैसेजेस और व्हाट्सप्प स्टेटस.
दोस्तों और रिश्तेदारों को दें बकरीद भी शुभकामनाएं (Eid-ul-Adha 2026 wishes)
खुदा की रहमत हमेशा आपके घर पर बरती रहे.
आपकी हर दुआ कुबूल हो और इस जिंदगी में ढेरों खुशियां आएं.
बकरीद की ढेर सारी मुबारकबाद
ईद के मौके पर अल्लाह आपकी हर कुर्बानी को कुबूल करें
आपके घर को बरकत से भर दें.
आपको और आपके पूरे परिवार को
ईद उल अधा की मुबारक
हमेशा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल.
चारों तरफ फैली हो खुशियों की गीत,
इस उम्मीद के साथ मुबारक हो आपको ईद.
जैसे सफेद रंगों में होता है सुकून,
वैसे ही आपकी जिंदगी में भी हमेशा शांति बनी रहे.
अल्लाह आपको हर बुराई से बचाए
हैप्पी ईद-उल-अधा.
कोई इतना चाहे हमें तो बताना,
कोई तुम्हारी फ्रिक करे तो बताना,
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा,
कोई हमारे अंदाज में कहे तो बताना!
Happy Eid 2026
आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पर चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोज़े, उन सबके लिए
अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है
Eid Mubarak!
ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को ईद की मुबारकबाद!
मेरे दोस्त ईद का चांद आसमान में छाया है,
अपने साथ ये ढेरों खुशियां लाया है.
खुदा करे आपके जीवन का हर अंधेरा दूर हो जाए
और कामयाबी की नई रोशनी आए.
ईद उल अधा की दिली मुबारकबाद.
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
हमारी तरफ से आपको ईद मुबारक!
खुशबू से महके मेरे दोस्त का आशियाना,
खुशियों से भर जाए आपका जीवन सारा.
कभी न आए आपकी आंखों में आंसू,
बस ऐसा ही हो आपका आने वाला जमाना.
बकरा ईद मुबारक
यह भी पढ़ें: Bakra Eid 2026 Date: आज या कल... भारत में ईद कब है? नोट करें ईद-उल-अज़हा की सही डेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















