Virat Kohli के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखीं Anushka Sharma, राधा नाम जप करते हुए तस्वीरें वायरल
Anushka Sharma Virat Kohli Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं. दोनों की शानदार बॉन्डिंग और एक-दूसरे के लिए सपोर्ट अक्सर फैंस का दिल जीत लेता है. ऐसे में एक बार फिर ऐसा ही नजारा आईपीएल 2026 के क्वालीफायर मुकाबले के दौरान देखने को मिला, जब अनुष्का शर्मा स्टेडियम में अपने पति विराट कोहली और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को पूरे दिल से सपोर्ट करती नजर आईं.
धर्मशाला में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में आरसीबी और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. मैच के दौरान कैमरा कई बार अनुष्का शर्मा पर गया, जहां वो कभी हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखीं तो कभी अपनी उंगलियों में पहनी ‘राधा नाम जप काउंटर रिंग’ के जरिए मंत्र जाप करती नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं.
स्टेडियम में दिखी अनुष्का की प्रार्थना
मैच के दौरान अनुष्का शर्मा फ्रंट रो में बैठकर लगातार आरसीबी को चीयर करती दिखाई दीं. टीम के हर बड़े मोमेंट पर उनके एक्सप्रेशन बदलते नजर आए. कभी वो तनाव में दिखाई दीं तो कभी मुस्कुराते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती दिखीं. लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वो था उनका आध्यात्मिक अंदाज. जी हां, मैच के दौरान अनुष्का कई बार हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करती दिखीं. वहीं, उनके हाथ में मौजूद ‘राधा नाम जप काउंटर रिंग’ भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. फैंस का कहना है कि अनुष्का सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं देख रही थीं, बल्कि दिल से अपनी टीम और विराट कोहली की जीत की दुआ कर रही थीं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
अनुष्का शर्मा की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. लोग उनकी सादगी, प्यार और सपोर्टिव नेचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “देखो, वो आरसीबी के लिए कितनी श्रद्धा से प्रार्थना कर रही हैं.” दूसरे फैन ने कमेंट किया, “वो सिर्फ मैच नहीं देख रही थीं, बल्कि दिल से टीम की जीत के लिए दुआ कर रही थीं. वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अनुष्का शर्मा पूरी श्रद्धा से जाप कर रही थीं, लेकिन फिर भी विराट कोहली हाफ सेंचुरी पूरी नहीं कर पाए.”
Virat kohli looking for Anushka during RCB vs GT, this moment is a constant in every match .❤️ pic.twitter.com/nNZAl98Gba
— ` (@Atomickolly17) May 26, 2026
जीत के बाद विराट ने अनुष्का को लगाया गले
मैच खत्म होने के बाद का एक खास पल भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जैसे ही आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह पक्की की, विराट कोहली सीधे स्टैंड्स की ओर गए और वहां मौजूद अनुष्का शर्मा को गले लगा लिया. इस खूबसूरत मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया. कपल का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, मैच के दौरान भी विराट कोहली कई बार बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते हुए डगआउट की तरफ देखते नजर आए, जहां अनुष्का बैठी हुई थीं. कैमरे में कैद हुए इन छोटे-छोटे पलों ने फैंस को काफी खुश कर दिया.
Virat Kohli hugging Anushka Sharma after winning the game… yeah, this is exactly my genre. ????❤️ pic.twitter.com/EGdH2dFXeK
— Arjun (@Arjun43693) May 26, 2026
ऐसा रहा RCB vs GT का मुकाबला
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रनों से करारी शिकस्त दी. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए 93 रन बनाए. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम लगातार विकेट गंवाती रही और पूरी टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अब फैंस को उम्मीद है कि इस बार टीम अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब होगी.
That's how you ???????????????? ????????????????! ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Defending champions @RCBTweets are on their way to a second consecutive #TATAIPL final ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/1bhTGqwTok
ये भी पढ़ें: 'जबरदस्ती बिस्तर पर लिटाया, बाथरूम में की गंदी हरकत', Dhurandhar के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ दर्ज हुई FIR
ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के पास दौड़कर पहुंचे विराट कोहली, WIFE के साथ ऐसे मनाया RCB के FINAL में पहुंचने का जश्न
इबोला संकट: रूस ने नए स्ट्रेन 'बुंडीबुग्यो' के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने का किया दावा
मॉस्को/केप टाउन, 27 मई (आईएएनएस)। रूस ने घोषणा की है कि उसके वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस के एक नए स्ट्रेन के लिए एक नया टीका विकसित किया है। यह वही स्ट्रेन है जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में फैला हुआ है।
दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने मंगलवार (स्थानीय समय) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रूसी वैज्ञानिकों ने इबोला के एक नए स्ट्रेन के खिलाफ एक वैक्सीन विकसित की है। इसकी जानकारी रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने दी। रूसी वैज्ञानिकों के अनुसार, यह वैक्सीन दुर्लभ बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के खिलाफ भी सुरक्षा दे सकती है, जो डीआरसी में फैला है।”
इससे पहले 25 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया था कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में तेजी से फैल रहे इबोला प्रकोप में अब तक 220 संदिग्ध मौतें हो चुकी हैं जबकि स्वास्थ्य अधिकारी इस महामारी को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने कहा था कि 101 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है लेकिन असली आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। उन्होंने वर्चुअल बैठक में कहा था, “अब तक 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले और 220 संदिग्ध मौतें सामने आ चुकी हैं।”
यह प्रकोप 17 मई को एक अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया था। अब यह पड़ोसी देश युगांडा तक भी फैल चुका है, जहां पांच कन्फर्म केस और एक मौत दर्ज की गई है।
मंगलवार को डीआरसी के स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने बताया कि यह प्रकोप अभी शुरुआती चरण में है लेकिन संक्रमण और मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में करीब 1000 संदिग्ध मामलों की पहचान की है, जिनमें से 101 की पुष्टि हो चुकी है।
काम्बा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह प्रकोप बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्ट्रेन जैरेस्ट्रेन की तुलना में कम घातक है लेकिन अगर संक्रमण बढ़ता रहा तो यह फिर भी बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। अभी तक इस स्ट्रेन के लिए कोई मंजूर वैक्सीन या खास इलाज मौजूद नहीं है।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इबोला एक गंभीर और अक्सर जानलेवा बीमारी है, जो इंसानों और दूसरे प्राइमेट्स को प्रभावित करती है।
यह वायरस आमतौर पर जंगली जानवरों से इंसानों में फैलता है। इसके बाद यह इंसानों में सीधे संपर्क के जरिए फैलता है। इबोला में औसतन मृत्यु दर लगभग 50 प्रतिशत होती है।
--आईएएनएस
एवाई/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















