A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

आसाराम बापू को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार… तुरंत सरेंडर का आदेश

राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम बापू को नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है.कोर्ट ने जमानत पर चल रहे आसाराम को तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया गया है.

Continue reading on the app

Hindi ka English Meaning: हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, आप जानते हैं सही जवाब?

Hindi Meaning in English: क्या आप जानते हैं हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? क्या हर शब्द का ट्रांसलेशन इंग्लिश में बदल जाता है? लैंग्वेज नाम ट्रांसलेट होते हैं या नहीं? जानिए आखिर इंग्लिश ग्रामर में इसके लिए क्या नियम हैं।

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs PAK: मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से आउट, दूसरा LSG स्टार करेगा कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे से पहले बड़ा झटका लगा। टीम के कप्तान मिचेल मार्श चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए। मार्श इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन टखने में चोट लगने के बाद उन्हें बीच में ही ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार देर रात इसकी आधिकारिक पुष्टि की। बोर्ड के मुताबिक, मार्श फिलहाल पर्थ में रहकर अपनी चोट का इलाज और मेडिकल जांच कराएंगे। उनकी फिटनेस पर आगे नजर रखी जाएगी और बांग्लादेश दौरे के लिए उनकी उपलब्धता बाद में तय होगी।

मार्श ने आईपीएल 2026 में LSG के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन टीम के आखिरी मैच में वह नहीं खेले। इसके बाद वह सीधे ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शनिवार से रावलपिंडी में शुरू हो रही है, लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी में बदलाव करना पड़ा।

मार्श के बाहर होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को टीम की कमान सौंपी गई है। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया के चौथे विकल्प के कप्तान बनकर सामने आए हैं। नियमित वनडे कप्तान पैट कमिंस भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह इस समय आईपीएल प्लेऑफ में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं।

वहीं ट्रैविस हेड, जिन्हें तीसरे विकल्प के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, उन्हें भी पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। वह भी आईपीएल प्रतिबद्धताओं के चलते उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में जोश इंग्लिस को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।

इंग्लिस इससे पहले सिर्फ एक बार ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं। खास बात यह है कि वह मुकाबला भी पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर 2024 में पर्थ में खेला गया था। पाकिस्तान दौरे के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश जाएगी, जहां 9 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मुकाबले भी होंगे।

मार्श की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय बन गई है क्योंकि अगले कुछ महीनों में टीम का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। ऐसे में उनकी फिटनेस पर सभी की नजरें रहेंगी।

Wed, 27 May 2026 11:01:44 +0530

  Videos
See all

Delhi Water Crisis: दिल्ली में Water Emergency! यमुना बनी रेत का मैदान, टैंकरों पर टिकी जनता |Yamuna #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:13:06+00:00

Muslim Elders | मुस्लिम बुजुर्ग को ट्रेन में जवान ने दिलाई सीट | #viralnews | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:15:17+00:00

Chhattisgarh Cabinet बैठक में बड़े फैसले, स्क्रैप निस्तारण और सड़क विकास को मंजूरी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:13:34+00:00

CCTV में कैद हुआ गाय का जानलेवा हमला! | #viralnews #viralvideo #latestnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T05:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once