Responsive Scrollable Menu

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी देखने को मिली। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। शुरुआती घंटों में सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसल गया। निवेशकों के बीच मुनाफावसूली और बिकवाली का दबाव साफ दिखाई दिया।

सुबह कारोबार शुरू होने के कुछ देर बाद सेंसेक्स करीब 100 अंक की गिरावट के साथ 76 हजार के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी भी हल्की कमजोरी के साथ 24 हजार के स्तर के नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ और 14 पैसे टूटकर 95.40 के स्तर पर पहुंच गया।

मंगलवार को एयरटेल और इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। दोनों कंपनियों के शेयर करीब 4 प्रतिशत तक गिर गए। इसके अलावा सन फार्मा, ट्रेंट, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी कमजोरी दर्ज की गई। दूसरी तरफ आईटी सेक्टर के कुछ शेयरों ने बाजार को सहारा देने की कोशिश की। इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, बीईएल और एचसीएल टेक के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो सेक्टर में गिरावट रही। हालांकि पीएसयू बैंक और फार्मा इंडेक्स में हल्की मजबूती दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार की तेज तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिसकी वजह से बाजार पर दबाव बना।

गौरतलब है कि सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला था। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़े सकारात्मक संकेतों ने बाजार को मजबूती दी थी। लेकिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में माहौल बदलता नजर आया और निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेत, कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां बाजार की दिशा तय करेंगी। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।

Continue reading on the app

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी का दाम 1% से अधिक गिरा, चेक करें MCX रेट्स

Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सिल्वर का रेट 1 प्रतिशत टूट गया है। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी का दाम गिरा है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Qualifier 1 से पहले नदी में नहाए सिराज, गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने ऐसे की मस्ती, VIDEO

RCB vs RR Qualifier 1: गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर 1 के लिए कमर कस ली है. फाइनल के टिकट को लेकर RCB के साथ होने वाले मुकाबले से पहले गुजरात के खिलाड़ियों के मस्ती का वीडियो सामने आया है, जिसमें सिराज नदी में नहाते दिख रहे हैं Tue, 26 May 2026 15:09:17 +0530

  Videos
See all

Mira Road में Bakrid से पहले बवाल..हिंदू युवक पर जिहादी ने ब्लेड से किया जानलेवा हमला | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:12:13+00:00

CM Suvendu Action on Illegal Bangladeshi: शुभेंदु सरकार का बांग्लादेशियों पर सख्त एक्शन! | BJP | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:10:29+00:00

Bakrid से पहले एंबुलेंस में हो रही थी गौतस्करी! गौरक्षकों ने बचाईं 10 गौमाता #maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:15:02+00:00

Heatwave Alert India 2026: 'नौतपा' के दूसरे दिन देशभर का हाल जानो! | Heat wave Alert | Weather | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers