Responsive Scrollable Menu

SRH vs RR Eliminator: सनराइजर्स की विस्फोटक बैटिंग का क्या है तोड़? Suryavanshi-Archer होंगे तुरुप का इक्का

अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी की तो उसे 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी और तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से सावधान रहना होगा। सनराइजर्स की टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी लेकिन उसने दूसरे चरण में लय हासिल कर ली। नियमित कप्तान पैट कमिंस के आने से भी टीम को काफी फायदा हुआ, क्योंकि उसने अपने इन आखिरी सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की।

सनराइजर्स ने लीग चरण में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराया था और इस तरह से कमिंस और उनकी टीम को बहुत अधिक दबाव वाले नॉकआउट मुकाबले में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी। रॉयल्स के कप्तान रियाग पराग ने खुद स्वीकार किया कि उनकी टीम को लीग चरण के आखिरी दिन तक इंतजार करने से बहुत पहले ही क्वालीफाई कर लेना चाहिए था, लेकिन अब जबकि टीम वहां पहुंच गई है तब वह आगे बढ़ने के लिए बेताब होगी। रॉयल्स के शीर्ष क्रम में सूर्यवंशी (583 रन), यशस्वी जायसवाल (397) और ध्रुव जुरेल (458) ने सर्वाधिक रन बनाए हैं।

सनराइजर्स की तरफ से भी शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (563 रन), ट्रैविस हेड (393) और ईशान किशन (569) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लेकिन नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन (606) का विशेष रूप से उल्लेख करना जरूरी है, क्योंकि उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की विस्फोटक क्षमता के बावजूद जायसवाल और हेड के प्रदर्शन में उतनी निरंतरता नहीं रही है जितना वे चाहते थे। सनराइजर्स यकीनन टूर्नामेंट की सबसे आक्रामक टीम है और इसलिए यह कोई हैरानी की बात नहीं थी कि रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा से विपक्षी टीम के शीर्ष चार बल्लेबाजों से निपटने की उनकी रणनीति के बारे में पूछा गया।

संगकारा ने कहा, ‘‘उनकी टीम बहुत अच्छी है और वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें खुद पर भरोसा है कि वे खुलकर खेलेंगे और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ऐसा ही किया है। हमें वास्तव में अपनी लय बनाए रखनी होगी। अनुशासित रहना होगा और यह समझना होगा कि वह ऐसी टीम नहीं है जिसे आप 120 या 130 रन पर रोक सकते हैं। हमें अपनी लाइन और लेंथ को लेकर आक्रामक रहना होगा।’’ श्रीलंका के इस दिग्गज को उम्मीद होगी कि पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आर्चर एक बार फिर मैच विजेता प्रदर्शन करेंगे, जैसा कि उन्होंने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में किया था। नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने भी आर्चर का तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छा साथ दिया है। युवा लेग-स्पिनर यश राज पुंजा अपने पहले आईपीएल सत्र में ही रवि बिश्नोई से आगे निकलकर प्रमुख स्पिनर के रूप में उभरे हैं, जबकि अनुभवी रवींद्र जडेजा को बल्ले और गेंद दोनों से और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यवंशी एक बार फिर कमिंस, ईशान मलिंगा (19) और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने से नहीं हिचकिचाएंगे। अगर यह युवा बल्लेबाज पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देता है तो वह विपक्षी टीम से मैच छीन सकता है। इस मैदान पर इस सत्र में जो चार मैच खेले गए उनमें बल्लेबाजों की तूती बोली। इनमें से तीन मैच में 220 से अधिक रन बने। इनमें मेजबान टीम पंजाब किंग्स द्वारा बनाए गए 254 रन भी शामिल हैं।

टीम इस प्रकार हैं: सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आरएस अंबरीश।

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, यशराज पुंजा, इमानजोत सिंह चहल। मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार)।

Continue reading on the app

RCB vs GT: Patidar का ऐलान, 'हम Final की जंग में सिर्फ Attack करने आए हैं'

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार का मानना ​​है कि मंगलवार रात क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होने वाले मैच में दबाव में बेहतर प्रदर्शन और टीम की ताकत पर टिके रहना ही निर्णायक साबित होगा। इस सीजन में लीग चरण के दोनों मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक अंक साझा किया था। आरसीबी ने घरेलू मैदान पर खेले गए पहले मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि गुजरात टाइटन्स ने दूसरे मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की थी।
 

इसे भी पढ़ें: IPL Qualifier 1: कोहली-गिल नहीं, भुवनेश्वर vs सिराज की जंग तय करेगी Final का टिकट!


फाइनल में सीधे प्रवेश के इस मौके को देखते हुए पाटीदार का मानना ​​है कि संयम ही दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा कर सकता है। आरसीबी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पाटीदार ने कहा कि दोनों टीमों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उस दिन जो भी टीम अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करेगी, बेहतर क्रिकेट खेलेगी और दबाव में शांत रहेगी, मुझे लगता है वही टीम मैच जीतेगी।  उन्होंने आगे कहा कि यह एक बड़ा मंच है, क्वालीफायर 1। हमें धैर्य बनाए रखना होगा और जो भी हम कर रहे हैं, उस पर भरोसा रखना होगा। पाटीदार ने आरसीबी के गेंदबाजी समूह को इस सीजन में टीम की प्रमुख ताकत बताया और उस आक्रामक मानसिकता को दोहराया जिसने उनके अभियान को आकार दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारी ताकत गेंदबाजी है, और पावर प्ले में हमारी गेंदबाजी बहुत महत्वपूर्ण होगी। टीम में हर कोई जानता है कि हम यहां बचाव करने नहीं आए हैं, हम आक्रामक मानसिकता के साथ आए हैं और हम शुरुआती विकेट लेने की कोशिश करेंगे। भुवी, हेज़लवुड और रसिक यही करते आ रहे हैं और हम इसी प्रक्रिया को जारी रखने की उम्मीद करते हैं। पाटीदार ने वेंकटेश अय्यर की विशेष रूप से प्रशंसा की, जिन्होंने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अपने पिछले दो मैचों में क्रमशः 73* और 44 रन बनाए हैं, एक बार मध्य क्रम में और एक बार एसआरएच के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में।

 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का T20 में डबल सेंचुरी का लक्ष्य, बनेगा इतिहास?


पूरे सीज़न के दौरान वेंकी की लचीलता और रवैये की सराहना करते हुए पाटीदार ने कहा कि मैं वेंकी को बचपन से जानता हूं, और जिस तरह से वह खुद को पेश करता है, वह असाधारण है। किसी भी परिस्थिति में खेलने का उसका तरीका और बल्लेबाजी क्रम में उसकी लचीलता, मुझे उसका रवैया बहुत पसंद है। जब उसे मौके नहीं मिल रहे थे, तब भी वह खुद को तैयार कर रहा था। नेट प्रैक्टिस के दौरान उसने जो मेहनत की और जिस तरह से उसने संवाद किया, उससे पता चलता है कि वह तैयार था, और जैसे ही उसे मौका मिला, उसने उसका पूरा फायदा उठाया। अपनी कप्तानी के सफर पर विचार करते हुए, पाटीदार ने अपने आसपास के सहयोग और टीम के अनुभवी खिलाड़ियों को श्रेय दिया। 
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi.

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs RR Eliminator: सनराइजर्स की विस्फोटक बैटिंग का क्या है तोड़? Suryavanshi-Archer होंगे तुरुप का इक्का

अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी की तो उसे 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी और तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से सावधान रहना होगा। सनराइजर्स की टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी लेकिन उसने दूसरे चरण में लय हासिल कर ली। नियमित कप्तान पैट कमिंस के आने से भी टीम को काफी फायदा हुआ, क्योंकि उसने अपने इन आखिरी सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की।

सनराइजर्स ने लीग चरण में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराया था और इस तरह से कमिंस और उनकी टीम को बहुत अधिक दबाव वाले नॉकआउट मुकाबले में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी। रॉयल्स के कप्तान रियाग पराग ने खुद स्वीकार किया कि उनकी टीम को लीग चरण के आखिरी दिन तक इंतजार करने से बहुत पहले ही क्वालीफाई कर लेना चाहिए था, लेकिन अब जबकि टीम वहां पहुंच गई है तब वह आगे बढ़ने के लिए बेताब होगी। रॉयल्स के शीर्ष क्रम में सूर्यवंशी (583 रन), यशस्वी जायसवाल (397) और ध्रुव जुरेल (458) ने सर्वाधिक रन बनाए हैं।

सनराइजर्स की तरफ से भी शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (563 रन), ट्रैविस हेड (393) और ईशान किशन (569) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लेकिन नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन (606) का विशेष रूप से उल्लेख करना जरूरी है, क्योंकि उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की विस्फोटक क्षमता के बावजूद जायसवाल और हेड के प्रदर्शन में उतनी निरंतरता नहीं रही है जितना वे चाहते थे। सनराइजर्स यकीनन टूर्नामेंट की सबसे आक्रामक टीम है और इसलिए यह कोई हैरानी की बात नहीं थी कि रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा से विपक्षी टीम के शीर्ष चार बल्लेबाजों से निपटने की उनकी रणनीति के बारे में पूछा गया।

संगकारा ने कहा, ‘‘उनकी टीम बहुत अच्छी है और वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें खुद पर भरोसा है कि वे खुलकर खेलेंगे और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ऐसा ही किया है। हमें वास्तव में अपनी लय बनाए रखनी होगी। अनुशासित रहना होगा और यह समझना होगा कि वह ऐसी टीम नहीं है जिसे आप 120 या 130 रन पर रोक सकते हैं। हमें अपनी लाइन और लेंथ को लेकर आक्रामक रहना होगा।’’ श्रीलंका के इस दिग्गज को उम्मीद होगी कि पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आर्चर एक बार फिर मैच विजेता प्रदर्शन करेंगे, जैसा कि उन्होंने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में किया था। नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने भी आर्चर का तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छा साथ दिया है। युवा लेग-स्पिनर यश राज पुंजा अपने पहले आईपीएल सत्र में ही रवि बिश्नोई से आगे निकलकर प्रमुख स्पिनर के रूप में उभरे हैं, जबकि अनुभवी रवींद्र जडेजा को बल्ले और गेंद दोनों से और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले सूर्यवंशी एक बार फिर कमिंस, ईशान मलिंगा (19) और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने से नहीं हिचकिचाएंगे। अगर यह युवा बल्लेबाज पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देता है तो वह विपक्षी टीम से मैच छीन सकता है। इस मैदान पर इस सत्र में जो चार मैच खेले गए उनमें बल्लेबाजों की तूती बोली। इनमें से तीन मैच में 220 से अधिक रन बने। इनमें मेजबान टीम पंजाब किंग्स द्वारा बनाए गए 254 रन भी शामिल हैं।

टीम इस प्रकार हैं: सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आरएस अंबरीश।

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, यशराज पुंजा, इमानजोत सिंह चहल। मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार)।

Tue, 26 May 2026 14:36:43 +0530

  Videos
See all

Heatwave Alert India 2026: 'नौतपा' के दूसरे दिन देशभर का हाल जानो! | Heat wave Alert | Weather | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:15:02+00:00

Breaking on West Bengal LIVE: Bakrid पर Suvendu का ऐलान! | CM Yogi | BJP Vs TMC | Mamata | Muslim #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:13:00+00:00

CM Suvendu Action on Illegal Bangladeshi: शुभेंदु सरकार का बांग्लादेशियों पर सख्त एक्शन! | BJP | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:10:29+00:00

Bakrid से पहले एंबुलेंस में हो रही थी गौतस्करी! गौरक्षकों ने बचाईं 10 गौमाता #maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-26T10:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers