'अमेरिका को सौंपे यूरेनियम या फिर...' शांति समझौते बीच ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर अभी तक डील नहीं हो पाई है. अमेरिका हर हाल में ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार को हासिल करना चाहता है या फिर उसे तबाह करना चाहता है. जिससे ईरान को परमाणु बम हासिल करने से रोका जा सके. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि ईरान को या तो अपना यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा या फिर उसे नष्ट करना होगा.
अमेरिका को सौंपना होगा यूरेनियम- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ये बात कहते रहे हैं कि जब तक ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ देता और अपना यूरेनियम नष्ट नहीं कर देता तब तक दोनों देशों के बीच शांति समझौता संभवन नहीं है. इस बीच ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान के चेतावनी देते हुए अपनी मांगों को दोहराया. ट्रंप ने कहा कि ईरान को अपने पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम का पूरा भंडार नष्ट करने के लिए अमेरिका को सौंपना होगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया कि यूरेनियम को या तो ईरान से बाहर ले जाया जाए या फिर किसी तय स्थान पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी में पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाए.
“The Enriched Uranium (Nuclear Dust!) will either be immediately turned over to the United States to be brought home and destroyed or, preferably, in conjunction and coordination with the Islamic Republic of Iran, destroyed in place or…” - President Donald J. Trump pic.twitter.com/Ss5ae2uY3T
— The White House (@WhiteHouse) May 25, 2026
ईरान के यूरेनियम को लेकर क्या बोले ट्रंप?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'एनरिच्ड यूरेनियम यानी न्यूक्लियर डस्ट को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाना चाहिए ताकि उसे यहां लाकर नष्ट किया जा सके, या फिर अधिक बेहतर विकल्प यह होगा कि ईरान के साथ मिलकर और आपसी समन्वय से इसे वहीं यानी ईरान में या किसी अन्य स्वीकार्य स्थान पर नष्ट कर देना चाहिए.' इसके साथ ही ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यूरेनियम को नष्ट करने की इस पूरी प्रक्रिया और घटनाक्रम के दौरान परमाणु ऊर्जा आयोग या उसके समकक्ष किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था को गवाह के रूप में उस स्थान पर मौजूद रहना होगा, जहां यूरेनियम को नष्ट किया जाएगा.
दुनिया के लिए चिंता बना हुआ है ईरान का परमाणु कार्यक्रम
ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वैश्विक स्तर पर तनाव बना हुआ है. अमेरिका और पश्चिमी देश लंबे समय से इस बात को लेकर चिंता जताते रहे हैं कि ईरान यूरेनियम एनरिचमेंट के जरिए परमाणु हथियार बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है. हालांकि दूसरी ओर ईरान भी लगातार यह कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है. ईरान का कहना है कि उसका मकसद सिर्फ ऊर्जा और वैज्ञानिक अनुसंधान है.
वर्ल्ड अपडेट्स:भारत-कनाडा फ्री ट्रेड डील पर तेजी, कनाडाई PM बोले- यह दोनों देशों के लिए गेम चेंजर होगा
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत के साथ फ्री ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेजी से चल रही है। उन्होंने इस समझौते को कनाडा के कारोबार और कर्मचारियों के लिए गेम चेंजर बताया। कार्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस डील से कनाडा को भारत जैसा बड़ा बाजार मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई बैठक में ऊर्जा, कृषि, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पीयूष गोयल इस समय तीन दिन के कनाडा दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि भारत और कनाडा का लक्ष्य इस साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा करना है। दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को 17 अरब डॉलर से बढाकर 50 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं। गोयल ने बताया कि इस दौरे में भारत से 112 कंपनियों का अब तक का सबसे बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल कनाडा पहुंचा है। इसमें ऊर्जा, फार्मा, टेक, ऑटोमोबाइल और कृषि समेत कई सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















