Bangladesh: बांग्लादेश में सरियों से भरा ट्रक पलटा, 15 यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत; कई घायल
Bangladesh: बांग्लादेश के तंगैल जिले में ईद से पहले बड़ा सड़क हादसा हुआ. सोमवार (25 मई) सुबह लोहे की सरियों से भरा ट्रक पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
Gaziabad: किसान मजदूर हुंकार महापंचायत, राकेश टिकैत ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित CBI रोड पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) की ओर से किसान मजदूर हुंकार महापंचायत का आयोजन किया गया. महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की.
महापंचायत में राकेश टिकैत की चेतावनी
महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
किसानों के मुख्य मुद्दे और शिकायतें
महापंचायत में मुख्य रूप से वेव सिटी में किसानों के विवाद, मंडोला आवास विकास परिषद के मुआवजे, तलहेटा में एक्सप्रेसवे कट की मांग और मीरपुर हिंदू में डंपिंग यार्ड व किसानों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया गया. किसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है.
मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम
मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि किसान लगातार अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठा रहे हैं, लेकिन यदि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें-Delhi: ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
चुनाव और राजनीतिक बयानों पर टिकैत का रुख
चुनाव के नजदीक आते ही उनके सक्रिय होने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि लोगों की अपनी-अपनी राजनीति और सोच होती है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल किसानों के मुद्दों को उठाना और उनका समाधान कराना है.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा कि वह उनका निजी बयान था, जिस पर उन्होंने माफी भी मांग ली थी.
महापंचायत के अंत में राकेश टिकैत ने दोहराया कि उनका पूरा फोकस किसानों की समस्याओं के समाधान पर है और प्रशासन को जल्द से जल्द इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















