Gaziabad: किसान मजदूर हुंकार महापंचायत, राकेश टिकैत ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित CBI रोड पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन (BKU) की ओर से किसान मजदूर हुंकार महापंचायत का आयोजन किया गया. महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की.
महापंचायत में राकेश टिकैत की चेतावनी
महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
किसानों के मुख्य मुद्दे और शिकायतें
महापंचायत में मुख्य रूप से वेव सिटी में किसानों के विवाद, मंडोला आवास विकास परिषद के मुआवजे, तलहेटा में एक्सप्रेसवे कट की मांग और मीरपुर हिंदू में डंपिंग यार्ड व किसानों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया गया. किसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है.
मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम
मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि किसान लगातार अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठा रहे हैं, लेकिन यदि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें-Delhi: ऑनलाइन IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
चुनाव और राजनीतिक बयानों पर टिकैत का रुख
चुनाव के नजदीक आते ही उनके सक्रिय होने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि लोगों की अपनी-अपनी राजनीति और सोच होती है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल किसानों के मुद्दों को उठाना और उनका समाधान कराना है.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा कि वह उनका निजी बयान था, जिस पर उन्होंने माफी भी मांग ली थी.
महापंचायत के अंत में राकेश टिकैत ने दोहराया कि उनका पूरा फोकस किसानों की समस्याओं के समाधान पर है और प्रशासन को जल्द से जल्द इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए.
कॉमेडी, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा से लेकर सुपरहीरो सीरीज तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें लिस्ट
OTT Release This Week May 25 To 31Th May: मई महीने का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है और इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्मों और वेब सीरीज की लंबी लाइनअप भी तैयार है. जी हां, इस हफ्ते दर्शकों को अलग-अलग जॉनर का भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है. कहीं कॉमेडी और फैमिली ड्रामा है, तो कहीं थ्रिलर, क्राइम और सुपरहीरो की दुनिया. खास बात ये है कि इस बार तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और इंटरनेशनल कंटेंट भी बड़ी संख्या में रिलीज हो रहा है. ऐसे में अगर आप गर्मी की छुट्टियों में घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट.
जेटली
जेटली एक तेलुगु भाषा की कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रितेश राणा ने किया है. फिल्म में सत्य मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जबकि रिया सुमन और वेन्नेला किशोर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी एक फ्लाइट अटेंडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फ्लाइट के दौरान अचानक पैदा हुए अराजक हालात में फंस जाती है. कॉमेडी और थ्रिल का मिश्रण दर्शकों को बांधे रखता है. सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. यह फिल्म 25 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
ब्रदर एंड सिस्टर
ब्रदर एंड सिस्टर एक तमिल फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन Chidambaram Manivannan ने किया है. सीरीज एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाती है, जिसका मुखिया बेहद सख्त स्वभाव का होता है. लेकिन एक घटना के बाद परिवार में रिश्तों का संतुलन बिगड़ने लगता है और टूटन की स्थिति पैदा हो जाती है. भावनाओं और रिश्तों पर आधारित ये सीरीज दर्शकों को इमोशनल सफर पर ले जाती है. इसका प्रीमियर 27 मई को जियो हॉटस्टार पर होगा.
कारा
तमिल भाषा की ये डकैती पर आधारित थ्रिलर फिल्म 1991 के गल्फ वॉर की बैकग्राउंड पर बनाई गई है. कारा की कहानी करासामी नाम के एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार Dhanush ने निभाया है. जब एक निर्दयी बैंक मैनेजर और भ्रष्ट डीएसपी उसके परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लेते हैं, तो वो मजबूर होकर दोबारा अपराध की दुनिया में लौटता है. फिल्म में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. ये फिल्म 28 मई से नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी.
कजिन्स एंड कल्याणम्स
कजिन्स एंड कल्याणम्स एक हल्की-फुल्की कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जो छह चचेरे भाई-बहनों की जिंदगी और उनके पारिवारिक रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. शो में परिवार, रिश्तों, शादियों और जिंदगी की छोटी-छोटी उलझनों को मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है. इस सीरीज में कुल 60 एपिसोड होंगे और हर शुक्रवार को चार नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे. इसका पहला एपिसोड 29 मई को जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होगा.
रूममेट्स
कन्नड़ भाषा की ये कॉमेडी ड्रामा सीरीज चार दोस्तों रवि, पीटर, गनी और हरि की कहानी दिखाती है. Roommates में दोस्ती, संघर्ष और छोटे-छोटे विवादों के बीच उनकी जिंदगी को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है. एक मामूली क्रिकेट मैदान पर शुरू हुआ झगड़ा धीरे-धीरे बड़े अहंकार की लड़ाई में बदल जाता है, जिसमें मकान मालिक की दखलंदाजी भी शामिल हो जाती है. इस सीरीज का प्रीमियर मई के आखिरी सप्ताह में होगा.
स्पाइडर-नोयर
सुपरहीरो कंटेंट पसंद करने वालों के लिए स्पाइडर-नोयर इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है. आठ एपिसोड की इस एक्शन-ड्रामा सीरीज में Nicolas Cage ने बेन रेली का किरदार निभाया है. कहानी 1930 के दशक के न्यूयॉर्क में सेट की गई है, जहां एक बदकिस्मत प्राइवेट जासूस एक दर्दनाक घटना के बाद अपनी सुपरहीरो पहचान छोड़ देता है. ये सीरीज 27 मई, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
डेड मैन्स वायर
डेड मैन्स वायर का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर Gus Van Sant ने किया है. फिल्म में Bill Skarsgård टोनी किरिट्सिस नाम के एक परेशान और शक्की रियल एस्टेट डेवलपर की भूमिका निभा रहे हैं. कहानी तब खतरनाक मोड़ लेती है, जब वो एक शख्स को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर फिरौती और सार्वजनिक माफी की मांग करता है. ये थ्रिलर फिल्म 28 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
अनटोल्ड यूके: विनी जोन्स
स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री पसंद करने वाले दर्शकों के लिए अनटोल्ड यूके: विनी जोन्स एक खास पेशकश है. नेटफ्लिक्स की इस एंथोलॉजी सीरीज में पहले भी कई चर्चित फुटबॉल सितारों की कहानियां दिखाई जा चुकी हैं. अब तीसरे भाग में फुटबॉल स्टार Vinnie Jones की जिंदगी और करियर को दिखाया जाएगा. ये डॉक्यूमेंट्री 26 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
द फोर सीजन्स (सीजन 2)
द फोर सीजन्स एक मिडिल-एज कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसमें दोस्तों का एक ग्रुप हर साल छुट्टियां मनाने की अपनी परंपरा को निभाता है. सीजन 2 में कहानी और ज्यादा भावुक और दिलचस्प हो जाती है. एक बड़े व्यक्तिगत नुकसान के बाद ये दोस्त जिंदगी के नए दौर को अपनाने की कोशिश करते हैं. साथ ही एक नए बच्चे के आने से उनके रिश्तों में नई चुनौतियां और खुशियां भी जुड़ती हैं. ये सीरीज 28 मई से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी.
अ गुड गर्ल'स गाइड टू मर्डर (सीज़न 2)
अ गुड गर्ल'स गाइड टू मर्ड पर आधारित ये लोकप्रिय मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज अब दूसरे सीजन के साथ लौट रही है. नए सीजन में टीनएज जासूस पिप फिट्ज़-अमोबी एक बार फिर रहस्यमयी केस में उलझती नजर आएगी. वह अपराधों से दूरी बनाना चाहती है, लेकिन जब उसके क्लासमेट का भाई जेमी रेनॉल्ड्स अचानक गायब हो जाता है, तो उसे फिर से जांच में उतरना पड़ता है. ये सीरीज 27 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















