Responsive Scrollable Menu

पहलगाम- आतंकियों तक चीन के रास्ते पहुंचा गो-प्रो कैमरा:अमेरिका में बना था, इससे हमले की रिकॉर्डिंग; NIA चार्जशीट में खुलासा

कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में नया खुलासा हुआ है। NIA की चार्जशीट के मुताबिक आतंकियों ने जिस गो-प्रो कैमरे का इस्तेमाल किया था। वह अमेरिका में बना था और चीन के रास्ते आतंकियों तक पहुंचा था। NIA ने 15 दिसंबर 2025 को चार्जशीट दाखिल की थी। इसकी डिटेल्स अब सामने आई हैं। जांच एजेंसी का मानना ​​है कि इस गो-प्रो कैमरा के जरिए आतंकियों के मददगारों का नेटवर्क पता चल सकेगा। यह हाई-टेक कैमरा पिछले जुलाई में हमले के बाद दाचीगाम के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से बरामद किया गया था। जांच एजेंसी के मुताबिक आतंकी संगठन हमलों को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरे और एक्शन डिवाइस का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। बाद में उस फुटेज को प्रोपेगैंडा और डर फैलाने के लिए करते हैं। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम से 6km दूर बैसरन घाटी में आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट्स की मौत हुई थी। 16 लोग घायल हुए थे। लोगों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया था। NIA ने अमेरिकी कंपनी गो-प्रो से पूछा, जवाब दिया- ये चीन भेजा था इस डिवाइस का पता लगाने के लिए, NIA ने अमेरिका स्थित निर्माता कंपनी GoPro Inc. से संपर्क किया। अपने जवाब में, कंपनी ने पुष्टि की कि वह खास कैमरा यूनिट चीन में एक कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजी गई थी। एनआईए इस बारे में जांच कर रह है कि यह डिवाइस चीनी डिस्ट्रीब्यूटर से आतंकियों के हाथों में कैसे पहुंची। जांच अधिकारियों को शक है कि ये खरीददारी खुफिया चैनल के माध्यम से की गई। जिसमें बिचौलिए या सरकार से जुड़े लोगों शामिल हो सकते हैं। NIA चार्जशीट में और क्या-क्या खुलासा… पहलगाम हमले के 3 गुनहगार ढेर हो चुके NIA के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पाक आतंकी फैसल जट्‌ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ जिब्रान भाई और हमजा अफगानी को सुरक्षा बलों ने 28 जुलाई, 2025 को ढेर कर दिया था। भारत के टॉप वांटेड में शामिल आतंकी लंगड़ा पर 10 लाख का इनाम है। इन्हीं के पास से गो-प्रो कैमरा मिला था। पहलगाम हमले का बदला भारत का ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए 6-7 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। भारत ने 24 मिसाइलें दागीं थीं। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए थे। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 13 मिनट, 26 कत्ल; वीडियो में देखिए आतंकी कहां से आए, कहां गए कश्मीर की हरी-भरी बायसरन घाटी, उसकी खूबसूरती को निहारते टूरिस्ट, गोलियां, चीखें, बचने-बचाने की कोशिशें और 26 कत्ल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक की कहानी बस इतनी ही है, लेकिन असर इतना बड़ा कि भारत-पाकिस्तान जंग के मुहाने पर खड़े हो गए। पहलगाम में तीन आतंकी आए और हमेशा का दर्द देकर चले गए। पढ़िए पूरी खबर…

Continue reading on the app

ईरान पर अभी भी सख्त डोनाल्ड ट्रंप, बोले-अधिकारियों से कह दिया है डील की कोई जल्दी नहीं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील को लेकर अपना सख्त रुख फिर से सार्वजनिक कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता कर रहे अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि शांति समझौते को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी की जरूरत नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli से विवाद Travis Head को पड़ा महंगा? पत्नी को मिली धमकी, World Cup का डरावना सच बताया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रैविस हेड और उनकी पत्नी को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है, जब हाल ही में आईपीएल 2026 के एक मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज का विराट कोहली से विवाद हो गया था। यह घटना पिछले शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की 55 रन की जीत के दौरान हुई थी। कोहली की 11 गेंदों पर 15 रन की पारी के दौरान हेड और कोहली के बीच तीखी बहस हुई, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद की वजह क्या थी। बाद में, मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने हाथ बढ़ाया, लेकिन कोहली ने पैट कमिंस और अभिषेक शर्मा का अभिवादन करने के बाद बिना उनकी ओर देखे ही आगे बढ़ गए।
 

इसे भी पढ़ें: KKR की लगातार हार पर Ajinkya Rahane का बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे हटने वालों में से नहीं


इस घटना के बाद, सोशल मीडिया के कुछ वर्गों ने हेड और उनकी पत्नी को अपमानजनक संदेशों से निशाना बनाया, जिनमें से कई संदेश तीन साल पहले की उनकी शादी की तस्वीर पर लक्षित थे। कुछ लोगों ने उनके परिवार को भी नफरत भरे संदेशों में घसीटा, जबकि अन्य ने हेड और उनके प्रियजनों को खुलेआम धमकी दी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट द एडवर्टाइज़र से बात करते हुए, हेड की पत्नी जेसिका ने एक बयान जारी कर कहा कि विश्व कप के बाद जो दुर्व्यवहार हुआ था, यह उसी की पुनरावृत्ति जैसा लग रहा है। मैं सुबह उठी तो देखा कि मेरे सोशल मीडिया पर लगातार संदेश आ रहे हैं... हम ठीक हैं, लेकिन मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला किया जा रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब जेसिका को भारतीय प्रशंसकों द्वारा ऑनलाइन निशाना बनाया गया है। 2023 विश्व कप फाइनल और उसी वर्ष विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (दोनों ऑस्ट्रेलिया द्वारा जीते गए) के बाद, उन्हें और उनके परिवार को कथित तौर पर बलात्कार और अपहरण की धमकियों सहित भयावह संदेश मिले थे। 2024 बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को हराने के बाद भी ऐसी ही घटना हुई थी।
 

इसे भी पढ़ें: 'Sixes तो सब मारते हैं', Virat Kohli ने युवा बल्लेबाज को दिया IPL में सफल होने का गुरुमंत्र


जेसिका ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, दृष्टिकोण और एक-दूसरे से बात करने के तरीके को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है। खेल में जुनून हमेशा रहेगा, लेकिन यह याद रखना भी उतना ही ज़रूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार हैं। उम्मीद है कि इससे एक-दूसरे के प्रति अधिक दया और समर्थन को बढ़ावा मिलेगा। हेड ने ऑनलाइन दुर्व्यवहार पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन आरसीबी के मैच के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कोहली वाली घटना पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने लिखा था: "शरीर को अनुमान लगाते रहने दो।" कुछ प्रशंसकों ने अनुमान लगाया कि यह पोस्ट कोहली से हाथ मिलाने से इनकार करने की घटना से संबंधित है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Mon, 25 May 2026 12:32:35 +0530

  Videos
See all

डाला चौकी क्षेत्र में चोरी का VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shortswatch #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T07:15:51+00:00

Fuel Price Hike: Petrol-Diesel के भाव बढ़ने पर सत्ता पक्ष और Opposition के नेताओं नेताओं ने क्या कहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T07:15:01+00:00

Viral Video | बेटे के सामने मां के साथ पिता की क्रूरता | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T07:15:22+00:00

CM Yogi on Bakrid News: बकरीद से पहले एक्शन में सीएम योगी | UP News | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T07:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers