Responsive Scrollable Menu

रूस तो हमारा पक्का दोस्त है...अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने जयशंकर का दिखा धांसू अंदाज

रूस और भारत की दोस्ती जगजाहिर है। यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने रूस पर कई सख्त प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन इन दबावों के बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के सामने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साफ शब्दों में भारत-रूस रिश्तों की मजबूती का जिक्र किया और कहा कि दोनों देशों के संबंध हमेशा भरोसे और रणनीतिक साझेदारी पर आधारित रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया जटिल चुनौतियों और संघर्षों से घिरी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे उन सभी पार्टियों (देश) के साथ बेहतर संबंध हैं, जो विवादों में उलझे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुझे भारत से प्यार... PM मोदी को सरप्राइज कॉल कर क्या बोले ट्रंप?

विदेश मंत्री जयशंकर का यह अंदाज इस वक्त खूब चर्चा में अमेरिकी विदेश मंत्री के सामने जयशंकर ने खुलकर रूस से मजबूत रिश्तों का जिक्र किया। दरअसल अमेरिका लंबे समय से भारत और रूस के करीबी रिश्तों को लेकर चिंता जताता रहा है। खासकर ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिका लगातार भारत पर इस बात का दबाव बनाता रहा कि भारत रूसी तेल ना खरीदे। लेकिन जयशंकर के ताजा बयान को अमेरिका के लिए एक साफ संदेश माना जा रहा है। भारत अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता से कोई समझौता नहीं करेगा। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्को रूबियो के सामने जयशंकर ने कहा कि भारत दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है जिनके अमेरिका से रिश्ते अच्छे हैं, इजराइल से रिश्ते अच्छे हैं।

इसे भी पढ़ें: कोई कमी नहीं आने देंगे...अमेरिका के साथ डील होते ही रूस का भारत पर तगड़ा ऐलान!

ईरान से अच्छे हैं और यहां तक कि रूस और खारी देशों के साथ भी मजबूत रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इन रिश्तों को जीरो सम गेम की तरह नहीं देखता। यानी एक देश के साथ संबंध मजबूत करने के लिए दूसरे देश से दूरी बनाना भारत की नीति नहीं है। भारत का मकसद सभी देशों के साथ अपने हितों को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत के सामने बड़ी चुनौती यही है कि वह अपने सभी 
रिश्तों को संतुलित तरीके से संभाले और हर मोर्चे पर अपने हितों की रक्षा करें। जयशंकर ने साफ कहा कि आज की दुनिया में भारत के हित इतने व्यापक हो चुके हैं कि उसे कई देशों के साथ एक मजबूत संबंध बनाए रखने पड़ते हैं। इस दौरान यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के रूस के साथ मजबूत रिश्ते हैं। लेकिन साथ ही यूरोप, यूक्रेन और अमेरिका के साथ भी भारत के अच्छे संबंध हैं। ऐसे में भारत का काम किसी एक पक्ष के साथ खड़ा होना नहीं बल्कि सभी रिश्तों को संतुलित रखना। उन्होंने कहा कि यही आज के भारत की मल्टी अलाइनमेंट नीति है। पश्चिम एशिया पर बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत के लिए उस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत की बड़ी आबादी खाड़ी देशों [संगीत] में काम करती है। इसलिए वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और भलाई भारत की प्राथमिकता है। इसके अलावा भारत दुनिया का बड़ा ऊर्जा आयातक देश है और उसकी बड़ी जरूरतें पश्चिम एशिया से पूरी होती हैं। इसी वजह से भारत चाहता है कि ऊर्जा की कीमतें नियंत्रित रहें और बाजार खुले रहें। इस दौरान विदेश मंत्री ने समुद्री व्यापार की सुरक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत सुरक्षित और बिना रुकावट वाले समुद्री व्यापार का समर्थन करता है और चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर किसी तरह की पाबंदी ना लगे। कुल मिलाकर विदेश मंत्री जयशंकर के इस बयान ने साफ कर दिया कि भारत अब वैश्विक मंच पर अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के साथ आगे बढ़ रहा है। अमेरिका के साथ मजबूत रिश्तों के बावजूद भारत रूस समेत दूसरे देशों के साथ अपने संबंधों को भी उतनी ही अहमियत देता रहा है। 

Continue reading on the app

राफेल+स्वदेशी हथियार, ICD क्लॉज का जादू, आ रहा है वायुसेना का मिस्टर इंडिया

माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक्स के एक एड पंचलाइन 'डर सुनने में तो छोटा-सा लगता, पर जब लगता है, तो बहुत लगता है, डर सबको लगता है, गला सबका सूखता है। ऐसा ही डर टेररिस्तान के नाम से मशहूर भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी लगा था। जिसकी बानगी पाकिस्तान असेंबली के पूर्व स्पीकर ने करते हुए हाले-बयान कुछ इस तरह से किया था- भारत के हमले की आशंका से उस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना आ रहा था। अभिनंदन को लेकर वो कह रहे थे कि खुदा के वास्ते उसे जाने दें। राफेल फ्रेंच भाषा का शब्द है इसका शाब्दिक अर्थ है हवा का तेज झोंका। लेकिन पाकिस्तान व उसके वजीर-ए-आला के लिए इसका अर्थ है डर का तेज झोंका।  राफेल एक रात के भीतर कई बार पाकिस्तान के पूरे चक्कर लगा सकता है और इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक तहलका भी मचा सकता है। राफेल विमार का लगातार 12 घंटे तक उड़ान भरने का रिकॉर्ड है। अब पाकिस्तान का ये डर और भी बढ़ने वाला है। भारतीय वायुसेना फ्रांस से करीब-करीब 114 राफेल एयरक्राफ्ट खरीदने जा रही है और इस डील को फिलहाल इंडियन एयरफोर्स के इतिहास के सबसे बड़े डील के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें करीब-करीब ₹3,25,000 करोड़ खर्चा किया जाएगा। इस डील के अंतर्गत केवल मात्र एयरक्राफ्टों को डायरेक्टली यह ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के अंतर्गत ही खरीदा नहीं जाएगा।  

इसे भी पढ़ें: Bengaluru में PM Modi के रूट पर विस्फोटक! बड़ी लापरवाही पर 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

रिपोर्टों में क्लेम किया जा रहा है कि इन एयरक्राफ्टों में भारतीय हार्डवेयर और हथियारों का भी इंटीग्रेशन होगा। इससे  भारत को एयरक्राफ्ट रिलेटेड काफी सारी सुविधाएं मिलेगा। खास करके इन सुविधाओं से आने वाले समय में एयरक्राफ्टों के मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरऑल जैसे जो चीज है वो और आसान होगा।  भारत इस तरीके के एयरक्राफ्टों का तलाश तो लंबे समय से कर रहा था लेकिन अब बताया जा रहा है कि आखिरकार भारत का यह तलाश समाप्त हो गई है और जल्द ही भारत फ्रांस से करीब-करीब 114 राफेल एयरक्राफ्टों को खरीदेगा। हालांकि अभी तक भारत और फ्रांस के बीच में इन राफेल एयरक्राफ्टों को लेकर डील नहीं हुआ है। लेकिन अनुमान जताया जा रहा है कि शायद इस साल के अंत तक यह डील हो जाए।डील होने से पहले मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की तरफ से इस डील को लेकर कई तरीके के खुलासे किया गया है और इनमें से एक खुलासे में यह भी कंफर्म किया गया है कि यह जो डील है यह आईसीडी क्लॉज़ के अंतर्गत गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट में होगा। मतलब दोनों देशों के गवर्नमेंट मिलकर डील को जहां पर आगे बढ़ाएगा तो वहीं पर डील में इंटरफेस कंट्रोल डॉक्यूमेंट जैसे क्लॉज़ को रखा जाएगा। जिससे कि आने वाले समय में इन एयरक्राफ्टों में भारतीय कॉमोनेंटों के साथ-साथ हथियारों को इंटीग्रेट कर किया जा सकेगा। 

इसे भी पढ़ें: Delhi में Quad की महाबैठक, समुद्री सुरक्षा पर फोकस, Australia की Foreign Minister Penny Wong भारत पहुंचीं

हालांकि बता दें कि इन एयरक्राफ्टों के डील में पहले से ही मेक इन इंडिया इनिशिएटिव और ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे क्लॉज़ को रखा गया है। जिससे कि कुछ एयरक्राफ्टों को सीधी खदीर करने के बाद बाकी एयरक्राफ्टों को भारत में प्रोड्यूस किया जा सकेगा।  इसके साथ-साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि एयरक्राफ्टों के प्रोडक्शन के शुरुआती तौर पर जहां पर एयरक्राफ्टों में कम से कम 30% तक इंडीजीनियस कंपोनेंट होगा। वहीं पे प्रोडक्शन आगे बढ़ने के साथ-साथ इसमें करीब-करीब 60% तक इंडीजीनियस कंपोनेंटों का उपयोग किया जाएगा। अह जो आईसीडी या फिर कह तो इंटरफेस कंट्रोल डॉक्यूमेंट है, यह मोटा-मोटी एक ऐसा फ्रेमवर्क है जिसके अंतर्गत यह बताया जाता है कि कैसे एयरक्राफ्टों के अलग-अलग सब सिस्टम मतलब जैसे कि राइडर, एयनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक, वॉरफेयर सूट, हथियार एक दूसरे के साथ कम्युनिकेट करता है। अगर भारत 114 रेफेल एयरक्राफ्टों के डी डील में आईसीडी को इंटीग्रेट करता है तो इससे आने वाले समय में भारत अपने हथियारों को  औरने हार्डवेयरों को भी इन एयरक्राफ्टों में इंटीग्रेट कर पाएगा। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Playoff Schedule: RCB, GT, SRH, RR तैयार, खिताब की जंग शुरू

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर महत्वपूर्ण जीत हासिल करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। लीग चरण के आखिरी दिन के रोमांचक मुकाबलों के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शीर्ष चार में शामिल हो गई। दोपहर के मैच में रॉयल्स की जीत ने उनकी क्वालीफाई करने की पुष्टि कर दी और पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 
 

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli से विवाद Travis Head को पड़ा महंगा? पत्नी को मिली धमकी, World Cup का डरावना सच बताया


इस जीत के साथ रॉयल्स 16 अंकों पर पहुंच गई और पंजाब से आगे निकल गई, जिसने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपना अभियान 15 अंकों के साथ समाप्त किया था। केकेआर का रविवार रात को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक लीग मैच बाकी होने के बावजूद, वह अधिकतम 15 अंक ही हासिल कर सकी और आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की शुरुआत क्वालीफायर 1 के साथ 26 मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच होगी। दोनों टीमें अंक तालिका में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहीं, और इस मुकाबले का विजेता सीधे 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में पहुंचेगा।

आरसीबी और गुजरात के बीच होगा रोचक मुकाबला
लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर सीधे फाइनल में जगह बनानी है तो उसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करना होगा। दोनों टीमों ने 14 मैचों में 18 अंक के साथ लीग चरण के अपने अभियान का समापन किया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी शीर्ष स्थान पर रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स निस्संदेह आईपीएल 2026 की दो सबसे संपूर्ण टीमें रही हैं, हालांकि प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए उन्होंने अलग-अलग रास्ते अपनाए हैं। 

रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने आक्रामक बल्लेबाजी और पिछली प्रतियोगिताओं की तुलना में कहीं अधिक भरोसेमंद गेंदबाजी इकाई के दम पर अपना अभियान आगे बढ़ाया। मौजूदा चैंपियन टीम ने इस सत्र में लगातार 200 रन का आंकड़ा पार किया। आरसीबी को बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम में दिग्गज विराट कोहली के अनुभव और गेंदबाजी में जोश हेज़लवुड और भुवनेश्वर कुमार के शानदार प्रदर्शन से काफी फायदा हुआ। विपक्षी टीम के मैदान पर जीत हासिल करने की महारत और करीबी मुकाबलों को निर्णायक मोड़ पर समाप्त करने की क्षमता ने आरसीबी को लीग चरण की सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम में से एक बना दिया। इस मैच में आरसीबी को धर्मशाला की परिस्थितियों सेपरिचित होने का भी लाभ मिलेगा, जहां उन्होंने इस महीने की शुरुआत में पंजाब किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी। जहां तक गुजरात का सवाल है तो उसने अपने दमदार गेंदबाजी आक्रमण और शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ में जगह बनाई है। उ
 

इसे भी पढ़ें: IPL 2026 | 'चोट से जूझ रहे हैं रवींद्र जडेजा', प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद RR के कोच संगकारा का बड़ा खुलासा


सकी बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल, कौशल से परिपूर्ण साई सुदर्शन और विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ गुजरात की गेंदबाजी सबसे प्रभावशाली रही है। मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने नई गेंद से लगातार विकेट लिए हैं, वहीं राशिद खान और बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने बीच के ओवरों में शानदार नियंत्रण बनाए रखा है। गुजरात ने अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया और उसकी टीम नॉकआउट मुकाबले में अच्छी लय के साथ उतर रही है। इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। कोहली और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रबाडा के बीच का मुकाबला मैच का परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। धर्मशाला में मिलने वाली अतिरिक्त उछाल को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण होगा जिसमें गुजरात के तेज गेंदबाजों के शुरुआती आक्रमण का सामना करने की कोहली की क्षमता आरसीबी के पावरप्ले का रुख तय कर सकती है। 
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Mon, 25 May 2026 13:28:21 +0530

  Videos
See all

मदरसे में माँस पकवा कर उड़ाई दावत, फिर नाबालिग तालिबों को काम सौंपा हड्डी, खाल ठिकाने लगाने का #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:03:36+00:00

Heatwave Alert India 2026: देशभर में 'नौतपा' का पहला दिन कैसा बीत रहा? | Heat wave Alert | Top |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:10:16+00:00

Hapur : 31 लाख का भैंसा,पीता है 10 किलो दूध | Bakrid 2026 | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:15:10+00:00

UP News: ईसाई स्कूल में नौकरी के बदले दुष्कर्म | Prayagraj | Police Investigation | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:11:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers