Responsive Scrollable Menu

Delhi में Quad की महाबैठक, समुद्री सुरक्षा पर फोकस, Australia की Foreign Minister Penny Wong भारत पहुंचीं

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए आज यानी सोमवार को भारत जाएंगी। बैठक में समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों सहित ‘‘साझा हितों’’ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत क्वाड के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में मंगलवार को इस बैठक की मेजबानी करेगा। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री की वेबसाइट पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में वोंग के हवाले से कहा गया, ‘‘इस अनिश्चित समय में क्वाड एक महत्वपूर्ण साझेदारी है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध भविष्य को आकार देने की दिशा में चार देश मिलकर काम कर रहे हैं।’’ वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका ‘‘समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति, बुनियादी ढांचे के विकास और आपदा राहत सहित साझा हितों के मामलों में ठोस परिणाम दे रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि भारत यात्रा के दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 17वीं ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्री रूपरेखा वार्ता भी करेंगी। वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत की साझेदारी ‘‘पहले कभी इतनी महत्वपूर्ण नहीं रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारों के रूप में ऑस्ट्रेलिया और भारत व्यापार एवं निवेश, रक्षा और समुद्री सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा परिवर्तन, रणनीतिक प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा एवं कौशल के क्षेत्र में सहयोग को गहरा कर रहे हैं। हमारी साझेदारी का केंद्र दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत सामाजिक संबंध हैं।’’ भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का समूह क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करने वाले एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय भारत यात्रा पर हैं। वह भी इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में इस वर्ष के अंत में संभवत: भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन का व्यापक एजेंडा भी तय किए जाने की संभावना है।

Continue reading on the app

NALCO Non Executive Various Posts Online Form 2026

NALCO Non Executive Various Posts Recruitment 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: Post Graduation Pass Job Short Information : National Aluminium Company Limited (NALCO) has recently released the official notification for the post of Non Executive Various Posts on the official website of NALCO. This recruitment has been issued for 268 posts. Online applying process ...

The post NALCO Non Executive Various Posts Online Form 2026 appeared first on Sarkari Exam.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल में सिर्फ एक सीजन खेलने वाले ये 5 खिलाड़ी, आगे खेलते तो छप्पड़फाड़ पैसा मिलता

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले सीजन में कुल 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. हालांकि, दुर्भाग्य से पहले सीजन के बाद और किसी भी प्लेयर को फिर आईपीएल में कभी खेलने का मौका मिला. उनमें से पांच खिलाड़ी तो ऐसे थे जो अगर आगे के आईपीएल में सीजन में खेलते तो उन पर टीमें पैसों की बारिश कर सकते थे. Mon, 25 May 2026 13:38:46 +0530

  Videos
See all

Heatwave Alert India 2026: देशभर में 'नौतपा' का पहला दिन कैसा बीत रहा? | Heat wave Alert | Top |News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:10:16+00:00

UP News: ईसाई स्कूल में नौकरी के बदले दुष्कर्म | Prayagraj | Police Investigation | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:11:19+00:00

मदरसे में माँस पकवा कर उड़ाई दावत, फिर नाबालिग तालिबों को काम सौंपा हड्डी, खाल ठिकाने लगाने का #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:03:36+00:00

Hapur : 31 लाख का भैंसा,पीता है 10 किलो दूध | Bakrid 2026 | Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T08:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers