भोपाल में गूंजेगी एआर रहमान की सुरमयी आवाज:फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए सितारों का जमावड़ा
राजधानी भोपाल में संगीत प्रेमियों के लिए आज खास मौका है। मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान आज शहर में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम भेल दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें सभी के लिए प्रवेश खुला रखा है। कॉन्सर्ट और फिल्म प्रमोशन के लिए दिव्येंदु शर्मा, ज्हान्वी कपूर, और रवि किशन और राम चरण भोपाल पहुंच चुके हैं। इन सितारों की एक झलक पाने के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में शहरवासी जुटे, जिससे वहां उत्साह का माहौल देखने को मिला। फिल्म पेद्दी के बारे में फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। तस्वीरों में देखिए राम चरण बोले- ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक्साइटेड साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं। पढ़ें पूरी खबर
Tamil Nadu: कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची की हत्या से मची सनसनी, कानून-व्यवस्था को लेकर घिरी TVK सरकार; CM विजय ने जताया दुख
Tamil Nadu: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के सुलूर इलाके में 10 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में गुस्सा और दुख का माहौल है. बच्ची गुरुवार (21 मई) शाम से लापता थी. शुक्रवार (22 मई) को उसका शव कन्नमपलयम झील के पास घायल हालत में मिला. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कार्तिक और मोहन राज के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार बच्ची घर के पास किराने का सामान लेने गई थी. इसी दौरान आरोपियों ने उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
Coimbatore, Tamil Nadu: Two persons, including prime suspect Karthi, were arrested in connection with the death of a 10-year-old girl near Sulur. Police said Karthi attempted to escape from Sulur police station during interrogation and suffered a fractured leg after falling. He… pic.twitter.com/UaoEftslrX
— IANS (@ians_india) May 23, 2026
परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद बच्ची के माता-पिता और रिश्तेदारों ने सुलूर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया. परिवार का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान या भरोसा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे बच्ची का शव नहीं लेंगे. परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने बदलाव की उम्मीद में वोट दिया था, लेकिन अब सरकार की तरफ से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है. इस घटना से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.
मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने जताया दुख
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कोयंबटूर में बच्ची के साथ हुई घटना बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अमानवीय अपराध किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. वहीं तमिलनाडु के डीजीपी संदीप राय राठौर भी मामले की जांच की समीक्षा करने के लिए कोयंबटूर पहुंचे.
The horrific incident that occurred yesterday to a 10-year-old girl in Coimbatore causes immense pain and shock. Such inhuman and unforgivable criminal acts can never be tolerated in our society. I share my deepest condolences with the relatives of the family of the little girl… pic.twitter.com/UErBk37RBu
— IANS (@ians_india) May 23, 2026
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
इस घटना के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है. डीएमके (Dravida Munnetra Kazhagam) ने नई टीवीके (TVK) सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. पार्टी नेता स्टालिन ने दावा किया कि नई सरकार बनने के कुछ दिनों में ही कई बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं. वहीं राज्य के मंत्री एमएस संपत और टीवीके विधायक एनएम सुकुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है. बीजेपी नेता नारायणन तिरुपति ने भी घटना को दुखद बताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में हिंदी भाषा को फिर से नहीं मिली जगह, विजय सरकार ने लागू किया दो भाषा फॉर्मूला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















.jpg)



