IPL 2026 LSG vs PBKS Live Score: आज लखनऊ और पंजाब की होगी भिड़ंत, थोड़ी देर में शुरू होगा अहम मैच
IPL 2026 LSG vs PBKS Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच एक बेहद ही अहम मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को प्लेऑफ के लिए अपनी आखिरी उम्मीद को बरकरार रखना है तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा. पंजाब हारते ही प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी. वहीं ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स पहले से ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है. वहीं LSG जीत के साथ अपना सीजन खत्म करना चाहेगी. ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...
भोपाल में गूंजेगी एआर रहमान की सुरमयी आवाज:फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए सितारों का जमावड़ा
राजधानी भोपाल में संगीत प्रेमियों के लिए आज खास मौका है। मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान आज शहर में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम भेल दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें सभी के लिए प्रवेश खुला रखा है। कॉन्सर्ट और फिल्म प्रमोशन के लिए दिव्येंदु शर्मा, ज्हान्वी कपूर, और रवि किशन और राम चरण भोपाल पहुंच चुके हैं। इन सितारों की एक झलक पाने के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में शहरवासी जुटे, जिससे वहां उत्साह का माहौल देखने को मिला। फिल्म पेद्दी के बारे में फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। तस्वीरों में देखिए राम चरण बोले- ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक्साइटेड साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















