Responsive Scrollable Menu

समझौते की कोशिशों के बीच क्या अमेरिका, ईरान पर दोबारा हमला करने वाला था?

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि एक 'सरकारी काम' की वजह से वह शनिवार को अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे.

Continue reading on the app

‘Hai Jawani To Ishq Hona Hai’ ट्रेलर लॉन्च में छलके डेविड धवन के आंसू, पिता को रोता देख वरुण धवन भी हुए इमोशनल

Varun Dhawan -David Dhawan Cryig Video: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) बॉर्डर 2 के बाद अपनी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. जिसे फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई, लेकिन ट्रेलर से ज्यादा सुर्खियां उसके लॉन्च इवेंट ने बटोरीं. दरअसल, इस दौरान ऐसा इमोशनल माहौल बना कि वरुण धवन के पिता और डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) की आंखों से आंसू निकल पड़े. पिता को इमोशनल होता देख वरुण धवन भी खुद को संभाल नहीं पाए. इतना ही वहां पर मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए बेहद इमोशनल नजर आए. इस पूरी घटना वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि पिता और बेटे ट्रेलर लॉन्च  के दौरान क्यों रोने लगे.

भाई अनिल धवन को याद कर भावुक हुए डेविड धवन

दरअसल, 'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान वरुण धवन ने अपने चाचा और एक्टर अनिल धवन का जिक्र किया. इसी दौरान डेविड धवन को बॉलीवुड में अपने पुराने स्ट्रगल के दिन को याद आ गए क्योंकि डेविड धवन अपने भाई अनिल धवन की बदौलत ही फिल्मों आ सके. उन्होंने और कहा कि अगर अनिल धवन फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आते तो शायद उनका जीवन बिल्कुल अलग होता.

डेविड धवन ने इवेंट के दौरान कहा, ‘आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें सबसे बड़ा हाथ मेरे भाई अनिल का है. अगर वो फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होते आते तो शायद मैं भी किसी जगह और नौकरी कर रहा होता. मेरी लाइफ बदलने वाले वही इंसान हैं.’ ये बात कहते-कहते डेविड धवन की आवाज भर्रा गई और उनकी आंखें से आंसू टपकने लगे.

वरुण धवन भी नहीं रोक पाए अपने आंसू

इवेंट के दौरान वरुण धवन ने अपने चाचा से कहा कि वो अपने भाई और डेविड धवन को क्या एडवाइज देना चाहेंगे. इसके बाद अनिल धवन ने भाई के रिश्ते को लेकर दिल छू लेने वाली बातें कहीं. उन्होंने कहा, ‘डेविड हमेशा मेरे लिए बहुत पॉजेसिव रहा है. वो हर समय फैमिली के बारे में सोचता रहता है. उसके अंदर फैमिली के लिए अलग ही प्यार है.’ 

ये सुनते ही डेविड धवन इमोशनल हो गए. वहीं सामने खड़े वरुण धवन भी अपने पिता को रोता देखकर इमोशनल हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वरुण अपनी आंखें पोंछते नजर आ रहे हैं. फैंस इस पल को देखकर काफी भावुक हो गए .

 ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर पर फिदा है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, शादी करने के लिए तोड़ देंगी धर्म की दीवार?

वरुण धवन ने बीमारी में पिता का रखा था ख्याल

इवेंट में डेविड धवन ने एक और पुराना किस्सा सुनाया, जिसने माहौल को और ज्यादा इमोशल बना दिया. उन्होंने बताया कि जब उनकी तबीयत खराब थी और वो हॉस्पिटल में भर्ती थे, तब वरुण धवन लगातार उनके साथ मौजूद रहते थे. डेविड धवन ने कहा, ‘जब मैं अस्पताल में था, तब वरुण हर वक्त मेरे साथ खड़ा रहा. उसने मेरा बहुत ख्याल रखा.’

इतना कहते ही डेविड धवन फिर इमोशनल हो गए. पिता को इस हालत में देखकर वरुण धवन भी अपनी इमोशनल को काबू नहीं कर पाए. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर ‘बाप-बेटे के प्यार को सबसे सच्चा पल’ बता रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि बॉलीवुड में पिता-बेटे के बीच ऐसी बॉन्डिंग बहुत कम देखने के लिए मिलती है.

5 जून को रिलीज होगी फिल्म

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे उनके पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में नजर आएंगी. इसके अलावा मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राकेश बेदी और अली असगर जैसे कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं.

काफी समय बाद डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर लौट रही है. इससे पहले दोनों ने ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. ये फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ को लेकर आया बड़ा ट्विस्ट, दिवाली पर रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की फिल्म, जानिए क्या है नई डेट?

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विनेश फोगाट पर लगा बैन हटा, एशियन गेम्स ट्रायल्स में लेंगी हिस्सा

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को बड़ी खुशखबरी मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की इजाजत दे दी है. इससे पहले WFI ने उन्हें 26 जून 2026 तक बैन कर दिया था. Sat, 23 May 2026 18:15:12 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin : मौसम बेरहम, अभी तो बढ़ेगा आसमानी सितम!| Petrol Diesel Price | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:42:56+00:00

Bhaiyaji Kahin: "अमेरिका का Citizen इलाज कराने भारत आता है" | Prateek Trivedi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:43:58+00:00

Heat Wave Alert | Summer | Viral Video | तपती गर्मी में गंगा बनी सहारा | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:43:40+00:00

Bhaiyaji Kahin: "...भारत आपको कमज़ोर लग रहा है 2014 के बाद?" | Prateek Trivedi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:44:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers