संडे को मिलेगी चौथी टीम, MI vs RR मैच करेगा प्लेऑफ की पिक्चर साफ, KKR vs DC के मुकाबले पर भी रहेंगी निगाहें
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का अंतिम डबल हेडर मुकाबला रविवार यानी 24 मई को खेला जाने वाला है. सुपर संडे के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी. वहीं दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से दिल्ली कैपिटल्स की टीम की टक्कर होगी. रविवार को ही साफ हो जाएगा कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन सी होगी. राजस्थान अपना मैच जीत जाती है तो वो क्वालीफाई कर जाएगी. अगर राजस्थान हार जाती है तो कोलकाता नाइट राइडर्स के पास भी एक मौका होगा. तो आइए सुपर संडे के दोनों डबल हेडर मैचों के बारे में जानते हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल 2026 का 69वां मैच मुंबई इंडियंसबनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस 3 बजे होगा. इस मैच को जीतकर राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने चाहेगी. वहीं उसकी हार पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के दरवाजे खुल जाएंगे. अगर इस मैच में राजस्थान जीत गई तो सभी टीमों के लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे.
Nayi gaadi mubarak ho, Mayank! ???????? pic.twitter.com/c3PnMaLbnq
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 23, 2026
पिच और वेदर रिपोर्ट - मुंबई
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच रनों से पूरी तरह भरपूर है. इस पिच पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं. यहां पर चौके-छक्के लगाना आसान है. मैदान की आउटफील्ड भी बल्लेबाजों को मदद करती है. इस पिच पर गेंदबाजों के लिए ज्यादा खास मदद नहीं है. रविवार को मुंबई में फैंस को पूरा मैच देखने के लिए मिलने वाला है. क्योंकि इस मैच में बारिश की संभावनाएं ने के बराबर हैं.
MI vs RR हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं. इन 32 मैचों मुंबई इंडियंस ने 16 मैच जीते जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं 1 मैच का नतीजा नहीं निकला है.
The golden hour grind with one day to go for a do-or-die evening at Wankhede ???????? pic.twitter.com/OfzYJ8711h
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 23, 2026
MI vs RR: संभावित प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनावन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, ब्रिजेश कुमार.
मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), एम गजनफर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
One last (K)night under the Eden lights this year ????????
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 23, 2026
Do not miss our epic Race to the Playoffs - https://t.co/KlWvoGoi0b pic.twitter.com/SXQ6GsRpKs
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल 2026 का 70वां मैच कोलकात नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर कोलकाता 15 अंक कर और बेहतर रन रेट के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. लेकिन उनके चांस तभी बनेंगे, जब राजस्थान रॉयल्स अपना मैच हार जाए और अगर पंजाब किंग्स अंतिम लीग मैच जीतकर 15 प्वाइंट्स कर लेती है, तब भी केकेआर की नेट रन रेट उससे बेहतर हो जाए.
पिच और वेदर रिपोर्ट - कोलकाता
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है. इस मैदान की तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को मदद करती है. वहीं यहां पर तेज गेंदबाज नई बॉल से और स्पिन गेंदबाज पुरानी बॉल के साथ एक्शन में आते हैं. रविवार को होने वाले मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है.
KKR vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 36 आईपीएल मैच हुए हैं. इसमें से दिल्ली ने 15 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 20 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं 1 मैच बिना किसी नतीज के खत्म हुआ है.
Wicket no. 1️⃣7️⃣ of TATA IPL 2026 for Tyagi Express ???????????? pic.twitter.com/UIIvNrfg4F
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 20, 2026
KKR vs DC: संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन.
कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ड (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें : ये क्या है भाई! काव्या मारन ने खोया आपा, क्रुणाल पांड्या की इस हरकत पर हुई आग-बबूला, LIVE मैच में की शिकायत
समझौते की कोशिशों के बीच क्या अमेरिका, ईरान पर दोबारा हमला करने वाला था?
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा था कि एक 'सरकारी काम' की वजह से वह शनिवार को अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News





















