Recalls: मारुति सुजुकी ने Super Carry के 26 व्हीकल्स को किया रिकॉल, सीट में खामी की आशंका
Maruti Suzuki Recalls: मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी लोकप्रिय लाइट कमर्शियल व्हीकल मारुति सुजुकी सुपर कैरी के कुछ यूनिट्स को रिकॉल करने की घोषणा की है। कंपनी ने 17 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 के बीच बने कुल 26 सुपर कैरी वाहनों को वापस बुलाने का फैसला लिया है। कंपनी के अनुसार, प्रभावित वाहनों में फ्रंट ड्राइवर सीट एडजस्टर असेंबली (Front Driver Seat Adjuster Assembly) में संभावित तकनीकी खराबी होने की आशंका है। इसके कारण ड्राइवर सीट अचानक स्लाइड कर सकती है, जिससे वाहन चलाते समय सेफ्टी पर असर पड़ेगा।
क्या है समस्या?
मारुति सुजुकी द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, गुणवत्ता जांच के दौरान इस संभावित समस्या की पहचान की गई। हालांकि यह समस्या सभी वाहनों में नहीं पाई गई है, लेकिन एहतियात के तौर पर कंपनी ने प्रभावित यूनिट्स को रिकॉल करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि यदि सीट एडजस्टर असेंबली में खराबी मौजूद हुई तो ड्राइवर सीट अपनी निर्धारित स्थिति से खिसक सकती है। ऐसे में वाहन नियंत्रण और ड्राइविंग सुरक्षा पर असर पड़ने की संभावना रहती है।
ग्राहकों को क्या करना होगा?
मारुति सुजुकी ने बताया है कि प्रभावित वाहन मालिकों से कंपनी के अधिकृत डीलरशिप और सर्विस वर्कशॉप के माध्यम से सीधे संपर्क किया जाएगा। वाहन की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित पार्ट को बदला जाएगा। सबसे खास बात यह है कि निरीक्षण और पार्ट रिप्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया ग्राहकों के लिए पूरी तरह निशुल्क होगी। इसके लिए वाहन मालिकों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सुरक्षा को प्राथमिकता
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में रिकॉल प्रक्रिया को सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। मारुति सुजुकी ने भी स्पष्ट किया है कि यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उत्पाद गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। कंपनी ने इस रिकॉल से जुड़ी जानकारी नियामकीय आवश्यकताओं के तहत संबंधित एक्सचेंजों को भी उपलब्ध करा दी है।
(मंजू कुमारी)
Twisha Sharma Case Update : जांच के घेरे में ट्विशा के पति और सांस | MP News | Bhopal | Top News
A major update has emerged in the Twisha Sharma Case as the investigation into Twisha Sharma’s death has now been handed over to the CBI. The government has ordered a detailed probe into the alleged suicide case. Meanwhile, police reached Samarth Singh’s residence with a notice and intensified action in the matter. Samarth’s lawyer has also reacted and shared details regarding the ongoing investigation. Twisha Sharma Case में बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है और सरकार ने कथित सुसाइड केस की गहन जांच के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस नोटिस लेकर समर्थ सिंह के घर पहुंची और मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस पूरे मामले पर समर्थ के वकील ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी साझा की है। #twishasharmacase #twishasharma #breakingnews #twishasharmadeath #crimenews #suicidecase #mpnews #viralnews #latestnews #madhyapradesh #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















