Responsive Scrollable Menu

Jharkhand Govt: झारखंड के लोगों को मिली बड़ी राहत, तिरुपति के लिए डायरेक्ट ट्रेन सेवा हुई शुरू

Jharkhand Govt: रेलवे और बोकारो के यात्रियों के लिए राहत भरी एक खबर सामने आई है. रेलवे ने तिरुपति बालाजी और रक्सौल के बीच चलने वाली एक स्पेशल ट्रेन को रेगुलर एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का ऐलान किया है. इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल तिरुपति बालाजी दरबार तक सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी. 

रेलवे की ओर से जारी सूचना के आधार पर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार सुबह 8.15 बजे तिरुपति से रवाना होगी, जो बोकारो और धनबाद होते हुए बुधवार को शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं, 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 3.15 बजे रक्सौल से खुलेगी और धनबाद-बाकारो होते हुए शनिवार सुबह 9.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी. 

झारखंड सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jharkhand Govt: राष्ट्रीय वन मेला का आयोजन करेगी झारखंड सरकार, वन उत्पाद, आदिवासी आजीविका को मिलेगा बड़ा मंच

श्रद्धालुओं, कामकाजी और छात्रों को मिलेगी अधिक सुविधा

नई ट्रेन सेवा शुरू होने की वजह से झारखंड और बिहार के श्रद्धालुओं, छात्रों और कामकाजी लोगों को काफी अधिक सुविधा मिलेगी. अब यात्रियों को साउथ इंडिया जाने के लिए कई ट्रेनों में बदलने की जरूरत कम हो जाएगी. खासतौर पर बोकारो और धनबाद के लोगों के लिए ये सीधी कनेक्टिविटी यात्रा को आशान और समय बचाने वाली साबित होगी.

झारखंड सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jharkhand Govt: झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका, दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ने वाली है MBBS की सीटें

ट्रेन में रहेंगे इतने डिब्बे

इंडियन रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर स्लीपर के 10, जनरल के 4, थर्ड एसी के 5 और सेकंड एसी के 3 कोच लगाए हैं. शनिवार से टिकट की बुकिंग शुरू हो सकती है. 

झारखंड सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jharkhand Govt: झारखंड सरकार ने की एडजुडिकेटिंग ऑफिसर की नियुक्ति, साइबर फ्रॉड रोकने के लिए बड़ा कदम

यात्रियों को उपलब्ध होगी बेहतर सुविधा

इंडियन रेलवे की ये नई सेवा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में बहुत अहम माना जा रहा है.

 

Continue reading on the app

Gujarat Govt: ग्रीन टेक्नोलॉजी से सड़कें बनवा रही है राज्य सरकार, 1,147 करोड़ की परियोजना से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

Gujarat Govt: गुजरात में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है. CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस साल के बजट में 1,147 करोड़ का प्रावधान किया है, जिससे ग्रीन टेक्नोलॉजी की मदद से क्लाइमेट रेजिलिएंट सड़कें बनाई जाएंगी. 

पुरानी सड़क निर्माण सामाग्री का होगा दोबारा इस्तेमाल

पीएम मोदी के तेज और सतत विकास के विजन के आधार पर इस पहल की शुरुआत हो रही है. राज्य के विभिन्न जिलों में 20 अहम सड़कों पर काम शुरू किया जा रहा है. खास बात है कि इस निर्माण में पुरानी सड़क निर्माण सामाग्री का दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है. लागत में इससे कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को इससे बढ़ावा मिलेगा. इस पहल के लिए पाटन, भरूच, वडोदरा, सूरत और कच्छ सहित कई जिलों की सड़कों का चौड़ीकरण, री-सर्फेसिंग और आधुनिक तकनीक से पुनर्निमाण करवाया जाएगा.

गुजरात सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: गुजरात में देश की पहली बैरियर-लेस टोल व्यवस्था शुरू, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा दे रही भूपेंद्र सरकार

मरम्मत की जरूरत कम और कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी

इसमें सरकार ग्रीन रोड टेक्नोलॉजी में पुराने रोड मटेरियल को दोबारा इस्तेमाल करेगी, जिससे सड़क को मजबूत बनाया जा सके. सड़के इससे अधिक टिकाऊ होंगी. मरम्मत की जरूरत इससे कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी इससे कमी आएगी. राज्य सरकार ने जंबूसार-टंकाली-देओला रोड परियोजना को भी मंजूरी दी है, जिससे उद्योगों और व्यापारिक गतिविधियों को फायदा मिलेगा. ये सड़क फार्मा पार्क, ONGC प्लांट और तटीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी.

गुजरात सरकार की ये पहल प्रर्देश को आधुनिक, टिकाऊ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल के रूप में स्थापित कर रही है.

गुजरात सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: FDI आकर्षित करने में देश का तीसरा राज्य बना गुजरात, भूपेंद्र सरकार की नीतियों का कमाल

 

 

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विनेश फोगाट पर लगा बैन हटा, एशियन गेम्स ट्रायल्स में लेंगी हिस्सा

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को बड़ी खुशखबरी मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की इजाजत दे दी है. इससे पहले WFI ने उन्हें 26 जून 2026 तक बैन कर दिया था. Sat, 23 May 2026 18:15:12 +0530

  Videos
See all

Viral Dance Video | पंचायत सरपंच का वायरल वीडियो बना विवाद का कारण! | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:12:29+00:00

Viral Video | रेहड़ी और दीवार के बीच फंसी मासूम, नहीं बच सकी जान | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:06:40+00:00

Aar Paar with Amish Devgan LIVE: Fuel Price Hike | Petrol Diesel Price Hike | Inflation | Oil Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:07:43+00:00

UP Power Cut News Today: UP Bijli कटौती पर CM Yogi सख्त! कल बुलाई बड़ी समीक्षा बैठक! UP Bijli Vibhag #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:15:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers