ये हैं एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, बड़े-बड़े नाम हैं लिस्ट में शामिल
Top-10 Batsmen With Most Runs In An IPL Season: 2008 से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है. एक बार फिर बल्लेबाज पूरी तरह से गेंदबाजों पर हावी दिख रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं. क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की ही चर्चा है. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम पर दर्ज है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाए हैं.
10- फाफ डु प्लेसिस
इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस का नाम दसवें नंबर पर आता है. आरसीबी की ओर से 2023 में फाफ ने 14 मुकाबले खेले थे, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 153.68 की स्ट्राइक रेट और 56.15 के औसत से 730 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 8 फिफ्टी लगाई थीं. हाईएस्ट स्कोर 84 रनों का रहा था.
9- माइकल हसी
इस लिस्ट में माइक हसी का नाम नौवें स्थान पर आता है. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 2013 में माइक हसी ने ये कारनामा किया था. जब हसी ने 17 मैच खेले थे, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 52.35 के औसत और 129.50 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे. इस सीजन माइक हसी ने 6 बार अर्धशतकीय पारी खेली थीं. उनका हाईएस्ट स्कोर 95 रनों का रहा था.
8- क्रिस गेल
इस लिस्ट में क्रिस गेल का नाम आठवें पायदान पर आता है. यूनिवर्स बॉस के नाम से पहचाने जाने वाले क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 15 मैच खेले थे, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 160.74 की स्ट्राइक रेट और 61.08 के औसत से 733 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले थे. उनका हाईएस्ट स्कोर 124* रनों का था.
7- केन विलियमसन
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में केन विलियमसन का नाम सातवें नंबर पर आता है. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल 2018 में विलियमसन ने 17 मैछ खेले, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 142.44 की स्ट्राइक रेट और 52.50 के औसत से 735 रन बनाए. इस दौरान विलियमसन ने 8 अर्धशतक लगाए थे. विलियमसन का इस सीजन हाईएस्ट स्कोर 84 रनों का था.
6- विराट कोहली
इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम 6वें स्थान पर आता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 15 मुकाबले खेले, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 154.69 की स्ट्राइक रेट और 61.75 के औसत से 741 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले. विराट का हाईएस्ट स्कोर 113* रनों का रहा था.
5- साई सुदर्शन
IPL इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर साई सुदर्शन का नाम आता है. पिछले सीजन ऑरेंज कैप जीतने वाले सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस की ओर से 15 मैच खेले, जिसकी 15 पारियों में 156.17 की स्ट्राइक रेट और 54.21 के औसत से 759 रन बनाए. इस दौरान GT के इस बल्लेबाज ने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. साई सुदर्शन का हाईएस्ट स्कोर 108 रनों का रहा था.
4- डेविड वॉर्नर
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम आता है. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 2016 में वॉर्नर ने 17 मैच खेले थे, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 151.42 की स्ट्राइक रेट और 60.57 के औसत से 848 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए थे. डेविड वॉर्नर का हाईएस्ट स्कोर 93* रनों का था.
3- जोस बटलर
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर का नाम आता है. आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 17 मुकाबले खेले थे, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 149.05 की स्ट्राइक रेट और 57.53 के औसत से 863 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे. जोस बटलर का हाईएस्ट स्कोर 116 रनों का रहा था.
2- शुभमन गिल
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम आता है. 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए शुभमन ने 17 मुकाबले खेले थे, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 157.80 की स्ट्राइक रेट और 59.33 के औसत से 890 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे. शुभमन का हाईएस्ट स्कोर 129 रनों का रहा था.
1- विराट कोहली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
IPL के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट ने ये कारनामा 2016 में किया था. तब उन्होंने 16 मुकाबले खेले थे, जिसकी 16 पारियों में 152.03 की स्ट्राइक रेट और 81.08 के औसत से 973 रन बनाए थे. कोहली ने उस सीजन 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे. विराट का हाईएस्ट स्कोर 113 रनों का रहा था.
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट:-
| रैंक | खिलाड़ी | सीजन | टीम | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 100/50 | हाईएस्ट स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | 2016 | RCB | 16 | 973 | 81.08 | 152.03 | 4/7 | 113 |
| 2 | शुभमन गिल | 2023 | गुजरात टाइटंस | 17 | 890 | 59.33 | 157.80 | 3/4 | 129 |
| 3 | जोस बटलर | 2022 | राजस्थान रॉयल्स | 17 | 863 | 57.53 | 149.05 | 4/4 | 116 |
| 4 | डेविड वॉर्नर | 2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | 17 | 848 | 60.57 | 151.42 | 0/9 | 93* |
| 5 | साई सुदर्शन | 2025 | गुजरात टाइटंस | 15 | 759 | 54.21 | 156.17 | 1/6 | 108 |
| 6 | विराट कोहली | 2024 | RCB | 15 | 741 | 61.75 | 154.69 | 1/5 | 113* |
| 7 | केन विलियमसन | 2018 | सनराइजर्स हैदराबाद | 17 | 735 | 52.50 | 142.44 | 0/8 | 84 |
| 8 | क्रिस गेल | 2012 | RCB | 15 | 733 | 61.08 | 160.74 | 1/7 | 124* |
| 9 | माइकल हसी | 2013 | चेन्नई सुपर किंग्स | 17 | 733 | 52.35 | 129.50 | 0/6 | 95 |
| 10 | फाफ डु प्लेसिस | 2023 | RCB | 14 | 730 | 56.15 | 153.68 | 0/8 | 84 |
ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड के साथ विराट कोहली ने जो किया, क्या उसपर BCCI लेगी अब एक्शन, जानें क्या कहता है नियम?
West Bengal: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला! पश्चिम बंगाल में अब सिर्फ एक दिन होगी बकरीद की छुट्टी
West Bengal: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने बकरीद यानी ईद-उल-अजहा की छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया है. राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अब बकरीद पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिलेगी. इससे पहले सरकार के समय इस त्योहार पर दो दिन का सरकारी अवकाश दिया जाता था. बता दें कि इस बार पूरे देश में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी. पश्चिम बंगाल सरकार के नए आदेश के मुताबिक 28 मई को छुट्टी रहेगी, जबकि 29 मई को सरकारी दफ्तर, स्कूल और अन्य संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे. सरकार के इस फैसले को लेकर राज्य में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















