AI Smart Glasses: मार्केट में आते ही छा जाएगा Google-सैमसंग का अनोखा चश्मा, 20 लाख यूनिट्स बिक्री का दावा
Google और Samsung ने Google I/O 2026 में अपने लेटेस्ट AI Smart Glasses की पहली झलक दिखाकर टेक दुनिया में काफी चर्चा बटोर ली है। यह डिवाइस अभी बाजार में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन इसके डेमो और फीचर्स ने पहले से ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इनमें Google का Gemini AI इंटीग्रेट किया गया है, जो यूजर के लिए एक डिजिटल असिस्टेंट की तरह रियल-टाइम में काम करेगा।
इसी बीच सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लॉन्च के बाद ये स्मार्ट ग्लासेस 20 लाख यूनिट्स तक की बिक्री हासिल कर सकते हैं, जिससे यह आने वाले समय में AI वियरेबल मार्केट का बड़ा गेमचेंजर बन सकता है और Meta को कड़ी टक्कर दे सकता है।
Google के स्मार्ट ग्लासेस की बिक्री में बड़ा उछाल संभव
मार्केट इंटेलिजेंस फर्म Smart Analytics Global (SAG) की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सप्लाई या लॉन्च में कोई बड़ी रुकावट नहीं आती है तो Google 2026 में ग्लोबल AI स्मार्ट ग्लास मार्केट का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड बन सकता है। फिलहाल इस मार्केट में Meta सबसे आगे है।
रिपोर्ट के अनुसार, Google के स्मार्ट ग्लासेस की 20 लाख से अधिक यूनिट्स दुनियाभर में बिक सकती हैं। हालांकि इसकी कीमत बिक्री के आंकड़ों को प्रभावित कर सकती है।
ये भी पढ़े-ः Honor Magic 9 Series: OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स
Meta को टक्कर दे सकता है Google-Samsung पार्टनरशिप
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह उपलब्धि Google और Samsung की साझेदारी के लिए बड़ी सफलता साबित हो सकती है। Meta को इस स्तर तक पहुंचने में कई साल लगे थे।
Meta को ग्लोबल लेवल पर AI स्मार्ट ग्लासेस को लोकप्रिय बनाने का क्रेडिट भी दिया जाता है, जिसका फायदा Google को मिल सकता है।
फैशन ब्रांड्स के साथ भी करार
Google ने अपने स्मार्ट ग्लासेस के लिए न्यूयॉर्क बेस्ड Warby Parker और दक्षिण कोरियाई फैशन आईवियर ब्रांड Gentle Monster के साथ साझेदारी की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, Warby Parker जहां बड़े रिटेल नेटवर्क और किफायती प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है, वहीं Gentle Monster प्रीमियम और फैशन-फॉरवर्ड ब्रांड के रूप में लोकप्रिय है। इससे Google को अलग-अलग तरह के ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
AI स्मार्ट ग्लास मार्केट तेजी से बढ़ेगा
SAG की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में ग्लोबल AI स्मार्ट ग्लास मार्केट में 85 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हो सकती है और कुल शिपमेंट 1.5 करोड़ यूनिट्स के पार जा सकता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऑडियो AI स्मार्ट ग्लासेस ज्यादा लोकप्रिय हो सकते हैं, क्योंकि वे हल्के, सस्ते और प्राइवेसी संबंधी चिंताओं से कम प्रभावित होते हैं।
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का पहला भारत दौरा, सुरक्षा व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा
वैश्विक कूटनीति और रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद बड़ी और महत्वपूर्ण हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय और बेहद अहम द्विपक्षीय बैठक थी।
इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्तों को नई दिशा देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जल्द से जल्द भारत आने का औपचारिक न्योता भी दिया है।
Happy to receive the US Secretary of State, Mr. Marco Rubio.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
We discussed sustained progress in the India-US Comprehensive Global Strategic Partnership and issues related to regional and global peace and security.
India and the United States will continue to work closely for… pic.twitter.com/CuD0DdDXB7
विदेश मंत्री बनने के बाद मार्को रुबियो का पहला भारत दौरा
फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात के बाद यह पहला मौका है जब ट्रंप प्रशासन का कोई शीर्ष नेता कूटनीतिक संवाद के लिए भारत आया है। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, वैश्विक व्यापार और आधुनिक तकनीक को लेकर बेहद सकारात्मक माहौल में लंबी चर्चा हुई।
एक घंटे चली अहम बैठक, इंडो-पैसिफिक और 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' पर विशेष जोर
पीएम आवास पर करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों को और ज्यादा प्रगाढ़ व मजबूत बनाने पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में दोनों महाशक्तियों के बीच सुरक्षा ढांचे को और अधिक अभेद्य बनाने और व्यापारिक साझेदारी को एक नई गति देने पर सहमति बनी।
इसके अतिरिक्त, रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री मार्गों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' को बरकरार रखने के लिए दोनों देशों के साझा प्रयासों और कूटनीति पर गहराई से चर्चा की गई।
बैठक में एस. जयशंकर और अजीत डोभाल भी रहे मौजूद
इस हाई-प्रोफाइल बैठक की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें भारत की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
तय शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली में इस महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक को संपन्न करने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दो शहरों - जयपुर और आगरा के विस्तृत दौरे पर रवाना होंगे।
इसके बाद, आगामी 26 तारीख को भारत में होने वाली 'क्वाड' देशों के विदेश मंत्रियों की महाबैठक में मार्को रुबियो हिस्सा लेंगे, जहां कई वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चारों देशों के बीच एक और दौर की कड़ी रणनीतिक वार्ता होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)





