Responsive Scrollable Menu

West Bengal: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला! पश्चिम बंगाल में अब सिर्फ एक दिन होगी बकरीद की छुट्टी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने बकरीद यानी ईद-उल-अजहा की छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया है. राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अब बकरीद पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिलेगी. इससे पहले सरकार के समय इस त्योहार पर दो दिन का सरकारी अवकाश दिया जाता था. बता दें कि इस बार पूरे देश में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी. पश्चिम बंगाल सरकार के नए आदेश के मुताबिक 28 मई को छुट्टी रहेगी, जबकि 29 मई को सरकारी दफ्तर, स्कूल और अन्य संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे. सरकार के इस फैसले को लेकर राज्य में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Continue reading on the app

Jharkhand Govt: झारखंड के लोगों को मिली बड़ी राहत, तिरुपति के लिए डायरेक्ट ट्रेन सेवा हुई शुरू

Jharkhand Govt: रेलवे और बोकारो के यात्रियों के लिए राहत भरी एक खबर सामने आई है. रेलवे ने तिरुपति बालाजी और रक्सौल के बीच चलने वाली एक स्पेशल ट्रेन को रेगुलर एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का ऐलान किया है. इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल तिरुपति बालाजी दरबार तक सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी. 

रेलवे की ओर से जारी सूचना के आधार पर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार सुबह 8.15 बजे तिरुपति से रवाना होगी, जो बोकारो और धनबाद होते हुए बुधवार को शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं, 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 3.15 बजे रक्सौल से खुलेगी और धनबाद-बाकारो होते हुए शनिवार सुबह 9.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी. 

झारखंड सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jharkhand Govt: राष्ट्रीय वन मेला का आयोजन करेगी झारखंड सरकार, वन उत्पाद, आदिवासी आजीविका को मिलेगा बड़ा मंच

श्रद्धालुओं, कामकाजी और छात्रों को मिलेगी अधिक सुविधा

नई ट्रेन सेवा शुरू होने की वजह से झारखंड और बिहार के श्रद्धालुओं, छात्रों और कामकाजी लोगों को काफी अधिक सुविधा मिलेगी. अब यात्रियों को साउथ इंडिया जाने के लिए कई ट्रेनों में बदलने की जरूरत कम हो जाएगी. खासतौर पर बोकारो और धनबाद के लोगों के लिए ये सीधी कनेक्टिविटी यात्रा को आशान और समय बचाने वाली साबित होगी.

झारखंड सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jharkhand Govt: झारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका, दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ने वाली है MBBS की सीटें

ट्रेन में रहेंगे इतने डिब्बे

इंडियन रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर स्लीपर के 10, जनरल के 4, थर्ड एसी के 5 और सेकंड एसी के 3 कोच लगाए हैं. शनिवार से टिकट की बुकिंग शुरू हो सकती है. 

झारखंड सरकार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Jharkhand Govt: झारखंड सरकार ने की एडजुडिकेटिंग ऑफिसर की नियुक्ति, साइबर फ्रॉड रोकने के लिए बड़ा कदम

यात्रियों को उपलब्ध होगी बेहतर सुविधा

इंडियन रेलवे की ये नई सेवा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में बहुत अहम माना जा रहा है.

 

Continue reading on the app

  Sports

कभी रेड-कभी पिंक… एक ही टेस्ट मैच में बदल जाएगी गेंद, ICC करने जा रही क्रांतिकारी बदलाव

ICC की 30 मई को अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होनी है. इनके साथ ही कुछ बदलावों पर भी वोटिंग होनी है, जो लागू हुए तो टेस्ट क्रिकेट काफी बदल जाएगा. Sat, 23 May 2026 16:35:12 +0530

  Videos
See all

Samarth Singh Court Appearance Viral Viodeo: Samarth के साथ कोर्ट के बाहर कांड! | Twisha Sharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:10:16+00:00

Twisha Sharma Case Update : जांच के घेरे में ट्विशा के पति और सांस | MP News | Bhopal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:13:26+00:00

PM Modi US meeting : रूबियो ने PM मोदी को वॉशिंगटन आने का न्योता दिया | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:11:40+00:00

UP News : UP में ड्रेस कोड लागू होने पर छात्रों की क्या राय? #upnews #college #dresscode #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T12:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers