Responsive Scrollable Menu

अगोडा और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म्स के कैंसलेशन चार्ज की होगी जांच, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिए निर्देश

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) को अगोडा और अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा उपभोक्ताओं से कथित तौर पर वसूले जा रहे ज्यादा कैंसलेशन शुल्क की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मंत्री ने कहा कि जांच में यह देखा जाएगा कि क्या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म एयरलाइंस द्वारा लिए जाने वाले शुल्क से ज्यादा कैंसलेशन फीस वसूल रहे हैं या फिर बुकिंग के समय उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

जोशी ने कहा कि देश में काम कर रहे अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, मैंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और सीसीपीए को यह जांच करने के निर्देश दिए हैं कि क्या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं से एयरलाइंस द्वारा लिए जाने वाले शुल्क या बुकिंग के समय बताई गई राशि से अधिक कैंसलेशन चार्ज वसूल रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के भरोसे को कमजोर करती हैं। यदि जांच में यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन या अनुचित व्यापारिक गतिविधि पाई जाती है, तो इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार माना जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सीसीपीए उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी, जिसमें जरूरत पड़ने पर सामूहिक कार्रवाई (क्लास एक्शन) भी शामिल होगी।

यह मामला तब सामने आया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय सचिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरलाइन द्वारा लिए गए कैंसलेशन शुल्क में भारी अंतर को लेकर सवाल उठाए।

अपने पोस्ट में बीजेवाईएम नेता ने दावा किया कि उन्होंने अकासा एयर की टिकट अगोडा के जरिए बुक की थी और गलती से मुंबई की जगह नवी मुंबई चुन लिया था।

पोस्ट के अनुसार, टिकट कैंसिल करने पर अगोडा ने 4,764 रुपए कैंसलेशन शुल्क दिखाया और केवल 1,571 रुपए रिफंड बताई। वहीं, जब उन्होंने सीधे आकासा एयर की वेबसाइट पर जांच की तो वहां सिर्फ 299 रुपए कटौती और 6,076 रुपए रिफंड दिखाया गया।

बीजेवाईएम नेता ने दावा किया कि अकासा एयर के कस्टमर केयर ने भी पुष्टि की कि एयरलाइन का कैंसलेशन चार्ज केवल 299 रुपए है और रिफंड अगोडा के जरिए ही प्रोसेस किया जाएगा क्योंकि टिकट उसी प्लेटफॉर्म से बुक की गई थी।

उन्होंने इस अंतर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म एयरलाइन के वास्तविक कैंसलेशन शुल्क से करीब 15 गुना ज्यादा रकम वसूल रहा है और बुकिंग पार्टनर्स से अधिक पारदर्शिता की मांग की।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Gold Vs Stock Market निवेश के लिए कौन है बेहतर विकल्प?

जब भी निवेश की बात आती है तो लोग आमतौर पर Gold (सोना) और Stock Market इन दोनों में दिमाग लगते हैं. हालांकि इन दोनों के अलावा भी निवेश के कई अन्य रास्ते हैं जहां लोग अपनी बचत जमा करना पसंद करते हैं. इसी संदर्भ में आज हम गोल्ड और स्टॉक मार्केट में निवेश पर चर्चा करेंगे और यह देखेंगे कि इन दोनों में से किसे आम तौर पर बेहतर विकल्प माना जाता है. 

जहां कई लोग सोने को निवेश का एक सुरक्षित माध्यम मानते हैं, वहीं कुछ लोग शेयर बाजार को ज्यादा और जल्दी पैसा कमाने का जरिया मानते हैं. ऐसे में आपके लिए कौन सा विकल्प सबसे उपयुक्त है यह कई कारकों पर निर्भर करता है जिनमें आपके फाइनेंसियल गोल्स से लेकर रिस्क लेनी की क्षमता और निवेश की समय-सीमा तक शामिल हैं.

Gold Investment क्या होता है? 

लोग फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ETF और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए सोने में निवेश करते हैं. भारत में सोने को एक सुरक्षित और भावनात्मक दोनों तरह की संपत्ति माना जाता है. मार्केट अनसर्टेनिटी और आर्थिक संकट के समय गोल्ड इन्वेस्टमेंट को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है. हालांकि लंबे समय में मिलने वाला रिटर्न सीमित हो सकता है. अक्सर यह देखा जाता है कि सोना, शेयर बाजार के मुकाबले कम अच्छा प्रदर्शन करता है, जिसके कारण मुनाफा भी कम हो सकता है. इसलिए इसे जोखिम से बचने वाले निवेशकों और कम समय के लिए स्थिरता चाहने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प माना जाता है.

Stock Market Investment क्या होता है?

शेयर बाजार में निवेशक कंपनियों के शेयर खरीदते हैं. वहीं, अगर कोई कंपनी अच्छा परफॉर्मेंस करती है, तो उसके शेयरों की कीमतें बढ़ जाती हैं जिससे आपको अच्छा-खासा रिटर्न कमाने का मौका मिल सकता है. दूसरी ओर सोना आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है. शेयर बाजार में लंबे समय के लिए निवेश किए गए पैसे में काफी मुनाफा देने की क्षमता होती है. इसके अलावा शेयर खरीदने से आप कंपनी के छोटे से हिस्सेदार मालिक बन जाते हैं. हालांकि शेयर बाजार में जोखिम का स्तर काफी ज्यादा होता है. शेयर बाजार को अलग-अलग तरह के लोगों के लिए एक बेहतरीन जरिया माना जाता है. लंबे समय के निवेशकों से लेकर युवा निवेशकों तक या ज्यादा रिटर्न चाहने वालों और SIP निवेशकों तक के लिए यह बढ़िया विकल्प माना जाता है. 

Continue reading on the app

  Sports

क्या इतिहास दोहराएगी आरसीबी... या 'नंबर 2' का टोटका गुजरात टाइटंस को बनाएगा चैंपियन, 15 में से 9 बार हो चुका ऐसा

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की टॉप-3 टीमें तय हो चुकी हैं. बेहतर नेट रन रेट के दम पर आरसीबी ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर है, हालांकि, आंकड़े आरसीबी के फैंस की धड़कनें बढ़ा सकते हैं. साल 2011 से अब तक नंबर 2 पर फिनिश करने वाली टीम ने रिकॉर्ड 9 बार ट्रॉफी जीती है, जबकि टॉप पर रहने वाली टीम सिर्फ 5 बार चैंपियन बनी है. जानिए क्या आरसीबी इतिहास बदलेगी या गुजरात मारेगी बाजी. Sat, 23 May 2026 16:53:23 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Wedding Viral Video: शादी में ट्विशा शर्मा की हंसी समर्थ को बर्दाश्त नहीं? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:39:58+00:00

Rashtravad LIVE | न हिजाब, न तिलक की एंट्री..विपक्ष क्यों बजा रहा बवाली 'घंटी'? | Owaisi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:41:48+00:00

Delhi Weather Update : तंदूर सी तपती दिल्ली में मौसम ने लिया यू-टर्न #delhi #weatherupdate #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:46:12+00:00

Petrol CNG Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दामों पर क्यो बोले Auto-Cab Drivers ? | Top News | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:42:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers