योगी सरकार कामकाजी बच्चों की करने जा रही मदद, सभी जिलों में चलाएगी बाल श्रमिक विद्या योजना
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर वर्ग के लिए कई योजनाएं चला रही है. इनमें किसानों से लेकर युवाओं तक और महिलाओं से लेकर विधवाओं तक. कई योजनाएं शामिल हैं. अब योगी सरकार ऐसे बच्चों की मदद करने जा रही है जो कामकाज के साथ-साथ पढ़ाई भी करना चाहते हैं. जिससे उन्हें आर्थिक मदद के साथ उनकी पढ़ाई लिखाई में भी मदद हो सकेगी. सीएम योगी ने कहा है कि श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति हैं. उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा और सुरक्षित कार्य वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है.
CM योगी ने की श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा
दरअसल, सीएम योगी ने शनिवार को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कई निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को नए प्रावधानों के साथ राज्य के सभी 75 जिलों में लागू करने का एलान किया. बता दें कि फिलहाल ये योजना राज्य के 20 जिलों में चलाई जा रही है. इस योजना के तहत 8 से 18 वर्ष के कामकाजी बच्चों को विद्यालयों से जोड़कर उनकी आर्थिक मदद करने का प्रावधान है.
इसके साथ ही सीएम योगी ने 'सेवामित्र व्यवस्था' को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं. जिससे सरकारी विभागों में भी इसके उपयोग से पारदर्शिता बढ़ेगी. साथ ही स्थानीय रोजगार भी मिलेगा. इस पोर्टल पर फिलहाल 54,747 कुशल कामगार पंजीकृत हैं. इसके साथ ही राज्य के सभी औद्योगिक शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित किए जाएंगे. सीएम योगी का कहना है कि इन्हें सिर्फ जुटान स्थल नहीं, बल्कि श्रमिक सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. वहीं दूसरे क्षेत्रों से आने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था भी की जाएगी.
कानपुर में बनेगा औद्योगिक श्रमिक प्रशिक्षण संस्थान और छात्रावास
सीएम योगी ने एलान किया है कानपुर में औद्योगिक श्रमिक प्रशिक्षण संस्थान और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा. जिसकी जो 200 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला होगा. यहां बढ़ई, बिजली मिस्त्री, नलसाज जैसे कामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2025-26 में 3,030 रोजगार मेलों से 3.74 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया.
ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर की तस्वीर बदलेगी योगी सरकार, भव्य अर्बन हाट से बढ़ेगी कारीगर-दुकानदारों की इनकम
सीएम ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन' से 27,555 युवाओं का चयन हुआ है. इनमें 2,300 लोगों का चयन विदेश के लिए हुआ है. इसके साथ ही जर्मनी, जापान में रोजगार के लिए भाषा प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा. इस दौरान सीएम योगी ने रोजगार संगम पोर्टल में कृत्रिम बुद्धि आधारित रोजगार मिलान और ऑनलाइन परामर्श व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने बताया कि राज्य में अब तक 32,583 कारखाने पंजीकृत हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: यूपी बनेगा एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा नेटवर्क हब, यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे 5 बड़े कॉरिडोर
पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर पर फिदा है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, शादी करने के लिए तोड़ देंगी धर्म की दीवार?
Sana Makbul-Shreyas Lyer: टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर सना मकबूल (Sana Makbul) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह उनका कोई रियलिटी शो या ग्लैमरस फोटोशूट नहीं है बल्कि इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Lyer) को लेकर दिया गया बयान है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप और शादी को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह श्रेयस अय्यर को बहुत पसंद करती हैं और अगर मौका मिले तो वह उनके साथ डेट पर जाना चाहेंगी. सना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खास बात यह है कि सना ने दूसरे धर्म में शादी को लेकर भी खुलकर अपनी राय रखी, जिसके बाद फैंस के बीच यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या बोला-
सना मकबूल श्रेयस अय्यर संग जाना चाहती हैं डेट पर
हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में सना मकबूल से जब उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुले अंदाज में जवाब दिया. इस बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि फिलहाल उन्हें किस सेलिब्रिटी पर क्रश है. इस पर सना ने बिना झिझक इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का नाम लिया. इतना ही नहीं, सना ने यह भी कहा कि अगर मौका मिले तो वह उनके साथ डेट पर जाना चाहेंगी. इंटरव्यू सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों के नाम को लेकर तरह-तरह की रिएक्शन देना शुरू कर दिया. हालांकि सना ने कहीं भी सीधे तौर पर उनसे शादी करने की बात नहीं कही, लेकिन उनके इस बयान ने लोगों की दिलचस्पी जरूर बढ़ा दी.
शादी करने के लिए तोड़ देंगी धर्म की दीवार?
इसी इंटरव्यू में जब सना मकबूल से दूसरे धर्म में शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने खुलकर कहा, 'मैं ये नहीं कह रही कि मुझे सिर्फ मुस्लिम लड़का ही चाहिए. अगर कोई दूसरे धर्म से है और मेरे धर्म को समझता है, उसकी रिस्पेक्ट करता है, तो मुझे दूसरे धर्म में शादी करने से कोई एतराज नहीं है.' सना के बेबाक जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई लोग उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे श्रेयस अय्यर से जोड़कर भी देख रहे हैं.
'मैं एक वर्जिन बेबी हूं.
वहीं, इससे पहले सना मकबूल ने इसी इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और ऐसा खुलासा किया था, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी. बातचीत के दौरान उनसे रिलेशनशिप और हुकअप को लेकर सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'बहुत लंबा समय हो गया है.' हालांकि जब उनसे यह पूछा कि आखिर कितना लंबा समय, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं एक वर्जिन बेबी हूं. सच में, मैं सीरियस हूं.' इसी के साथ सना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग उनकी बेबाक राय को लेकर चर्चा करने लगे थे.
सना मकबूल के बारे में जानिए
गौरतलब है कि सना मकबूल टीवी इंडस्ट्री की जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में कई टीवी शोज में नजर आईं. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जीतने के बाद मिली. शो में उनके कॉन्फिडेंस ऑडियंस नेकाफी पसंद किया था. पिछले कुछ समय से वह हेल्थ इश्यूज की वजह से लाइमलाइट से दूर थीं. इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इसी वजह से उन्हें काम से ब्रेक लेना पड़ा. वहीं उनकी लव लाइफ को लेकर भी कई बार खबरें सामने आईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी को डेट कर रही थीं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. अब श्रेयस अय्यर को लेकर दिए गए बयान के बाद सना एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं.
ये भी पढ़ें: हिंदू-मुस्लिम पचड़े में नहीं फंसना चाहते थे रणदीप हुड्डा, 'छावा' में ठुकराया 'औरंगजेब' का रोल, खुद किया खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






