Commonwealth Games: साल 2030 में 100 साल पूरे होने पर भारत करेगा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, सितम्बर 2029 तक सभी स्टेडियम बनकर होगे तैयार
Commonwealth Games: गुजरात के अहमदाबाद में साल 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी जोर शोर से चल रही है. गेम्स से जुड़े आयोजन कमेटी के लोगों का दावा है कि 2029 के सितम्बर के महीने तक जितने भी स्पोर्ट्स ईवेंट के वेन्यू हैं वह बनकर तैयार हो जाएगा. फिलहाल दो स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम और वीर सावरकर स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है. पूरे वेन्यू की यदि बात करें तो इसमें प्रमुख वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सरदार वल्लभभाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है. सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक्वेटिक, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, टेनिस सेंटर और मल्टीपरपरस एरिना शामिल है. इसके साथ ही गुजरात पुलिस एकेडमी में भी कुछ खेल होंगे.
कैसा होगा स्टेडियम?
न्यूज नेशन को मिली जानकारी के मुताबिक 12,000 दर्शकों की कैपेसिटी वाला एक्वोरियम सेंटर साल 2029 में बनकर तैयार होगा. इसके साथ ही टेनिस सेंटर में दर्शकों की कैपेसिटी 24,000 की है जिसे साल 2029 में बनकर तैयार हो जाएगा. इसके साथ ही मल्टी परपस एरिना की दर्शकों की कैपेसिटी 18,000 की होगी जिसे 2029 तक तैयार कर लिया जाएगा. वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स सेंटर भी 2029 तक बनेगा. जबकि गुजरात पुलिस एकेडमी 50,000 दर्शकों की क्षमता वाला एथलेटिक्स स्टेडियम साल 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इसके साथ शूटिंग सेंटर मार्च 2029 तक तैयार हो जाएगा.
Final Design
— The Index of Gujarat (@IndexofGujarat) February 19, 2026
This is where India will host Commonwealth Games 2030 and Olympics 2036
????Ahmedabad pic.twitter.com/6GkwHAFD8k
कैसा होगा सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स?
अहमदाबाद 2030 के शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए तेजी से तैयार हो रहा है. शहर में अत्याधुनिक 'सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव' और 852 करोड़ के 'वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स' जैसे विश्व-स्तरीय स्टेडियम बनाए जा रहे हैं. मुख्य इवेंट्स नरेंद्र मोदी स्टेडियम और सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव में आयोजित होंगे. इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों जैसे नारायणपुरा में अत्याधुनिक खेल परिसर और इंडोर एरीना तैयार किए जा चुके हैं. यह महत्वाकांक्षी स्पोर्ट्स एन्क्लेव साबरमती नदी के किनारे लगभग 236 से 350 एकड़ की भूमि पर फैला हुआ है. यहां एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, टेनिस और तैराकी सहित 20 से अधिक ओलंपिक खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक के स्टेडियम और कोर्ट बनाए जा रहे हैं. पूर्वी हिस्से में एक अत्याधुनिक टेनिस सेंटर बनेगा, जिम्नास्टिक और बास्केटबॉल जैसे आयोजनों के लिए 18,000 की क्षमता वाला एक विशाल इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन
तलाक के बाद एक साल छोटे वरुण धवन की मां बनीं मोनी रॉय, देखकर फैंस का चकराया सिर
Mouni Roy Plays Varun Dhawan Mother Role: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) एक बार फिर अपने पिता डेविड धवन के साथ कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है. इसके साथ ही सोशल मीडिया इसको लेकर चर्चा भी तेज हो गई है. लेकिन ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान मौनी रॉय (Mouni Roy) ने खींचा है, जिन्हें फिल्म में वरुण धवन की मां के रोल में दिखाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि मौनी रॉय और वरुण धवन के बीच सिर्फ एक साल का अंतर है. ऐसे में जैसे ही ट्रेलर सामने आया, सोशल मीडिया यूजर्स का सिर चकरा गया और उन्होंने अपने रिक्शन देने शुरू कर दिए. आइए जानते हैं कि यूजर्स ने ट्रेलर देखने के बाद कैसा रिएक्ट किया.
'है जवानी तो इश्क होना है' ट्रेलर में क्या देखने को मिला
तीन मिनट 15 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत बड़े केओटिक अंदाज से होती हैं. जिसमें वरुण धवन को फिल्म की एक्ट्रेस के साथ नटखट अंदाज में रोमांस करते हुए दिखाया जाता है. ट्रेलर देखने से पता चलता है कि इस फिल्म की स्टोरी रिलेशन, लव और कन्फ्यूजन के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में वरुण धवन ‘जस’ नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपनी पत्नी मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) यानी बानी से बहुत प्यार करता है. लेकिन वो किसी वजह से मां नहीं पाती है और दोनों के बीच दूरियां आने लगती हैं. इसी बीच स्टोरी में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) यानी प्रीत की एंट्री होती है और फिर रिश्तों का पूरा समीकरण बदल जाता है. ट्रेलर में डेविड धवन के पुराने कॉमिक स्टाइल की झलक फिल्म में साफ दिखाई देती है. जहां गलतफहमियां और मजेदार ट्विस्ट स्टोरी को आगे बढ़ाते हैं.
40 साल की मौनी ने 39 साल के वरुण की मां का निभाया रोल
हालांकि ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज मौनी रॉय का किरदार बना. फिल्म में जिमी शेरगिल डॉन जैसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जिन्हें वरुण की मां से मिलना होता है. इसी दौरान मौनी रॉय की एंट्री होती है और वह वरुण की ‘नकली मां’ बनकर सामने आती हैं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि 40 साल की मौनी को 39 साल के वरुण की मां बनाना काफी अजीब लग रहा है. वहीं कुछ लोगों ने इसे फिल्म का सबसे बड़ा कॉमिक ट्विस्ट बताया.
ट्रेलर देखकर फैंस का चकराया सिर
ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘मौनी और वरुण की उम्र में इतना कम फर्क है, फिर मां वाला रोल कैसे.’ वहीं. दूसरे ने कहा, बॉलीवुड में फीमेल एक्ट्रेस को रोल्स सोच समझकर नहीं देते हैं. कम से कम उम्र का ध्यान रखना चाहिए था. इसके साथ एक और अन्य ने कमेंट किया, ‘डेविड धवन लॉजिक नहीं, एंटरटेनमेंट बेचते हैं.’ वहीं कुछ फैंस ने मौनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अलग तरह का रोल करने की हिम्मत दिखाई है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मौनी रॉय के किरदार की चर्चा तेजी से होने लगी.
ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की ‘रामायण’ को लेकर आया बड़ा ट्विस्ट, दिवाली पर रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की फिल्म, जानिए क्या है नई डेट?
कौन-कौन देखने के लिए मिलेगा फिल्म में
'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा मौनी रॉय, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी, मनीष पॉल, चंकी पांडे, और अली असगर जैसे दमदार कलाकार भी देखने के मिलेंगे. बता दें कि इस फिल्म के लिए म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया है.
गौरतलब है कि इस फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन ने किया है. उन्हें बॉलीवुड के सबसे चुनिंदा फिल्ममेकर में गिना जाता है. आमतौर पर वह कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने गोविंदा और सलमान खान के साथ कई शानदार कॉमेडी फिल्में बनाई हैं, जिनमें रिलेशन की उलझन और कॉमिक कन्फ्यूजन पर फोकस रहता है. इसी के साथ अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ऑडियंस को कितनी पसंद आती है. ये फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें: ‘Hai Jawani To Ishq Hona Hai’ ट्रेलर लॉन्च में छलके डेविड धवन के आंसू, पिता को रोता देख वरुण धवन भी हुए इमोशनल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






