Responsive Scrollable Menu

पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर पर फिदा है ये मुस्लिम एक्ट्रेस, शादी करने के लिए तोड़ देंगी धर्म की दीवार?

Sana Makbul-Shreyas Lyer: टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर सना मकबूल (Sana Makbul) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह उनका कोई रियलिटी शो या ग्लैमरस फोटोशूट नहीं है बल्कि इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Lyer) को लेकर दिया गया बयान है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप और शादी को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह श्रेयस अय्यर को बहुत पसंद करती हैं और अगर मौका मिले तो वह उनके साथ डेट पर जाना चाहेंगी. सना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खास बात यह है कि सना ने दूसरे धर्म में शादी को लेकर भी खुलकर अपनी राय रखी, जिसके बाद फैंस के बीच यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या बोला-

सना मकबूल श्रेयस अय्यर संग जाना चाहती हैं डेट पर

हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में सना मकबूल से जब उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुले अंदाज में जवाब दिया. इस बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि फिलहाल उन्हें किस सेलिब्रिटी पर क्रश है. इस पर सना ने बिना झिझक इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का नाम लिया. इतना ही नहीं, सना ने यह भी कहा कि अगर मौका मिले तो वह उनके साथ डेट पर जाना चाहेंगी. इंटरव्यू सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों के नाम को लेकर तरह-तरह की रिएक्शन देना शुरू कर दिया. हालांकि सना ने कहीं भी सीधे तौर पर उनसे शादी करने की बात नहीं कही, लेकिन उनके इस बयान ने लोगों की दिलचस्पी जरूर बढ़ा दी.

शादी करने के लिए तोड़ देंगी धर्म की दीवार?

इसी इंटरव्यू में जब सना मकबूल से दूसरे धर्म में शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने खुलकर कहा, 'मैं ये नहीं कह रही कि मुझे सिर्फ मुस्लिम लड़का ही चाहिए. अगर कोई दूसरे धर्म से है और मेरे धर्म को समझता है, उसकी रिस्पेक्ट करता है, तो मुझे दूसरे धर्म में शादी करने से कोई एतराज नहीं है.' सना के बेबाक जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कई लोग उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इसे श्रेयस अय्यर से जोड़कर भी देख रहे हैं.

'मैं एक वर्जिन बेबी हूं.

वहीं, इससे पहले सना मकबूल ने इसी इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और ऐसा खुलासा किया था, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी. बातचीत के दौरान उनसे रिलेशनशिप और हुकअप को लेकर सवाल किया गया. जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'बहुत लंबा समय हो गया है.' हालांकि जब उनसे यह पूछा कि आखिर कितना लंबा समय, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैं एक वर्जिन बेबी हूं. सच में, मैं सीरियस हूं.' इसी के साथ सना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग उनकी बेबाक राय को लेकर चर्चा करने लगे थे.

सना मकबूल के बारे में जानिए

गौरतलब है कि सना मकबूल टीवी इंडस्ट्री की जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में कई टीवी शोज में नजर आईं. हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जीतने के बाद मिली. शो में उनके कॉन्फिडेंस ऑडियंस नेकाफी पसंद किया था. पिछले कुछ समय से वह हेल्थ इश्यूज की वजह से लाइमलाइट से दूर थीं. इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इसी वजह से उन्हें काम से ब्रेक लेना पड़ा. वहीं उनकी लव लाइफ को लेकर भी कई बार खबरें सामने आईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी को डेट कर रही थीं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. अब श्रेयस अय्यर को लेकर दिए गए बयान के बाद सना एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं.

ये भी पढ़ें: हिंदू-मुस्लिम पचड़े में नहीं फंसना चाहते थे रणदीप हुड्डा, 'छावा' में ठुकराया 'औरंगजेब' का रोल, खुद किया खुलासा

Continue reading on the app

X और व्हाट्सएप पर चल रहा था 'पंप एंड डंप' का खेल, SEBI ने एक ही झटके में जब्त किए ₹20.25 करोड़!

SEBI Finfluencer Scam: सेबी ने सोशल मीडिया पर 'पंप एंड डंप' गेम चलाकर रिटेल इन्वेस्टर्स को ठगने वाले मुंबई के एक ही परिवार के 7 लोगों पर बैन लगाया और 20.25 करोड़ रुपये जब्त किए.

The post X और व्हाट्सएप पर चल रहा था 'पंप एंड डंप' का खेल, SEBI ने एक ही झटके में जब्त किए ₹20.25 करोड़! appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: आयुष बडोनी को लापरवाही पड़ी महंगी, पलक झपकते ही हो गए आउट

Ayush Badoni Stump Out: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने एक तूफानी पारी खेली. लेकिन इस पारी का अंत काफी अजीबोगरीब अंदाज में हुआ. वह लापरवाही के चलते अपना विकेट गंवा बैठे. Sat, 23 May 2026 20:34:39 +0530

  Videos
See all

History of Cockroaches: डायनासोर मर गए, पर कॉकरोच कैसे बच गए? | Cockroach Evolution History #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T15:46:14+00:00

Middle East Conflict : डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच Strait of Hormuz में Iran का बड़ा गेम! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T15:36:22+00:00

How do cockroaches breathe: बिना सिर के कैसे जिंदा रहता है Cockroach? amazing | n18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T15:43:00+00:00

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड की आज की बड़ी खबरें! | Weather Update | CM Dhami | Chardham yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T15:30:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers