ये क्या है भाई! काव्या मारन ने खोया आपा, क्रुणाल पांड्या की इस हरकत पर हुई आग-बबूला, LIVE मैच में की शिकायत
Kavya Maran : सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकिन काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उनका एक वीडियो तेजी से फैंस का ध्यान खींच रहा है. इस पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं. उनका ये रिएक्शन आईपीएल 2026 के 67वें मैच के दौरान आया, जो सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट इंटरनेशन मैच के दौरान उन्हें अचानक गुस्सा आ गया, काव्या मारन को आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या पर गुस्सा आया, जिसका वीडियो अब सभी का ध्यान खींच रहा है.
काव्या मारन ने मैच में खोया अपना आपा
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. उनकी पारी के 17वें ओवर में जब क्रुणाल पांड्या बॉलिंग करने के लिए आए तो उनके सामने नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने जब नीतीश को एक बांउसर डाला, जो कि बतौर स्पिनर सभी को हैरान कर देने वाला था. इस ओवर में उन्होंने 3 बॉल इसी तरह से डाली, जो पूरी तरह से बाउंसर थे, लेकिन क्रुणाल ऐसा पहले भी कई बार कर चुके हैं.
ये काव्या मारन के लिए नया था. ऐसे में जब क्रुणाल ने ये बॉल डाली तो उस पर काव्या मारन अपना आपा खो बैठीं और गुस्से से आग बबुला हो गईं. वो लाइव मैचे के दौरान स्टैंड में अपना गुस्सा जाहिर करती हुई नजर आईं. इस दौरान वो क्रुणाल के इस तरह से गेंद डालने से खुश नहीं थी. काव्या का रिएक्शन देख लग रहा था, जैसे वो कह रही हैं ये क्या बॉल है भाई..
Kavya Maran's reaction to Krunal Pandya's bouncer was amazing. She didn't seem happy about it. ????
— Shanu (@Shanu_3010) May 23, 2026
That "What are you bowling, brother?" expression was so funny.???? pic.twitter.com/QDDTC6l8jj
काव्या मारन को क्रुणाल की गेंद से हुए प्रोब्लम
सनराइजर्स हैदराबाद के सीईओ काव्या मारन की अगर लिपसिंग रिड की जाए तो उससे साफ लगा रहा है कि वो बोल रही है कि, क्रुणाल पांड्या बॉल थ्रो कर रहे हैं, जो कि गलत है. लेकिन क्रुणाल की बॉलिंग करने की शैली ऐसी है, जिसके जरिए वो बल्लेबाजों को चकमा देने का काम करते हैं.
To the Orange Army, with love! ????@Sunrisers sign off at home in the most perfect way ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRCB pic.twitter.com/xhlLRmUMFN
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में 4 विकेट पर सिर्फ 200 रन बना पाई और 55 रनों से मैच हार गई.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली-ट्रेविस हेड विवाद पर क्या बोले हरभजन और इरफान पठान, सिद्धू ने उस अश्लील घटना को किया याद
Twisha Murder Case: ट्विशा शर्मा की मौत से लेकर समर्थ सिंह की गिरफ्तारी तक, जानें मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ
Twisha Murder Case: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी और ट्विशा के पिता समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. ट्विशा की मौत को 10 से 11 दिन हो गए हैं लेकिन अब तक न तो शव का अंतिम संस्कार हुआ है और न ही दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जा सकता है. अब समर्थ के गिरफ्तार होने के बाद अब पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी और जल्द खुलासे करेगी. पिछले कुछ दिनों में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और ट्विशा का पति समर्थ हावी दिख रहे थे पर अब दोनों मुश्किल में दिखाई दे रहे हैं.
पुलिस ने समर्थ पर 30 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था तो वहीं उसकी मां गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर भी तलवार लटक रही है. सोमवार को गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.
ट्विशा शर्मा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Twisha Murder Case: दोबारा होगा ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम, -80 डिग्री में रखा जाएगा शव
अब जानें, अब तक का पूरा घटनाक्रम
- 12 मई: भोपाल के कटारा हिल्स में स्थित ससुराल में ट्विशा शर्मा का शव फांसी पर लटका मिला. शुरुआती पोस्टमॉर्टम में लिगेचर मार्क्स मिले. परिवार ने शव पर चोट के निशान बताए. पति समर्थ घटना के बाद से फरार हो गया.
- 13-14 मई: ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि बहन ने फोन पर प्रताड़ना की शिकायत की थी. परिवार ने महिला थाने पहुंचकर हंगामा किया. हत्या और सबूत मिटाने के आरोप लगाए है. उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की.
- 16 मई: पिता नवनिधि शर्मा ने सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन किया. परिवार ने न्यायिक रसूख का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच पर सवाल उठाए.
- 18 मई: रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह ने ट्विशा को मीडिया में ड्रग्स एडिक्ट बताया. उन्होंने दावा किया कि ट्विशा ने स्वेच्छा से गर्भपात किया. ट्विशा के छत पर जाते वक्त CCTV वीडियो और वॉट्सएप चैट वायरल हुईं.
- 20 मई: पिता नवनिधि शर्मा ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की. सीएम ने परिवार को CBI जांच के लिए आश्वास्त किया. केंद्र को राज्य सरकार ने इस बारे में पत्र लिखा है.
- 22 मई: जबलपुर जिला कोर्ट में समर्थ ने सरेंडर कर दिया है. भोपाल पुलिस ने उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया. पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े बदले गए हैं. बार काउंसिल ने वकालत लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया था.
- 22 मई: हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया और दिल्ली AIIMS की टीम से भोपाल AIIMS में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी.
ट्विशा शर्मा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Twisha Murder Case: ट्विशा की सास का बड़ा आरोप- 'वह डुअल पर्सनालिटी थी, उसके दिमाग में चौथा पर्सन था'
ससुराल में मिला शव
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला पूरे देश में चर्चाओं में बना हुआ है. 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में 33 साल की एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा की मौत हो गई थी. कहा जा रहा है कि ट्विशा का शव फांसी पर लटका मिला था. मामले में मायके पक्ष ने इसे हत्या कहा है और पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. वहीं, ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है. खास बात है कि समर्थ और ट्विशा की शादी को महज 4.5 महीने हुए थे.
ट्विशा शर्मा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Twisha Sharma Murder: इन-इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं ट्विशा शर्मा, Miss पुणे का खिताब भी कर चुकी हैं अपने नाम
ट्विशा के पोस्टमार्टम में मची रार
ट्विशा के मायके पक्ष के लोगों ने भोपाल एम्स में हुए पोस्टमॉर्टम पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कई कमियां गिनाईं हैं, जिस वजह से मायके पक्ष ने पहले भोपाल कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग के लिए याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. हालांकि, हाल में जबलपुर हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग स्वीकार कर ली. दिल्ली एम्स की टीम दोबारा पोस्टमार्टम करेगी. राज्य सरकार ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















