52 हफ्ते हाई से 37% नीचे है इस कंपनी का शेयर, फिर भी ब्रोकरेज क्यों दे रही BUY की सलाह?
Latent View Analytics: डिजिटल दुनिया में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे कारोबार तक अपनी वर्क प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए इस तकनीक का सहारा ले रहे हैं. इसी बीच डेटा और एनालिटिक्स सेवाएं देने वाली कंपनी लेटेन्ट व्यू एनालिटिक्स चर्चा में आ गई है. मार्केट एक्सपर्ट्स इस कंपनी के शेयर में तेजी की संभावना जता रहे हैं. हालांकि कंपनी का शेयर अभी अपने 52 हफ्ते के हाई से करीब 37 प्रतिशत नीचे चल रहा है.
ब्रोकरेज ने बनाए रखी BUY रेटिंग
Trade Brains की एक रिपोर्ट के हवाले से ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने लेटेन्ट व्यू एनालिटिक्स पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹450 रखा है, जबकि फिलहाल शेयर करीब ₹326 के आसपास कारोबार कर रहा है. यानी मौजूदा स्तर से करीब 38 प्रतिशत की तेजी की संभावना बन रही है. AI सेवाओं और बैंकिंग सेक्टर से बढ़ती मांग आगे चलकर कंपनी की कमाई को रफ्तार दे सकती है.
ये भी पढ़ें- Gold Price Today: आज भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी उथल-पुथल, सरकार के इस बड़े फैसले के बाद खरीदार हैरान
AI सेवाओं से आ रहा है सबसे ज्यादा रेवेन्यू
कंपनी ने बताया है कि FY26 में उसके कुल रेवेन्यू का करीब 49 प्रतिशत हिस्सा AI आधारित सेवाओं से आया है. Latent View Analytics अब उन प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रही है जहां AI को कस्टमर सर्विस और डिसीजन मेकिंग सिस्टम में शामिल किया जा रहा है.
- भविष्य की योजना: कंपनी का मानना है कि आने वाले सालों में AI बिजनेस उसकी सबसे बड़ी ताकत बन जाएगा.
- स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: Databricks के साथ साझेदारी तेजी से बढ़ रही है और इससे होने वाला रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा हो गया है.
- मार्केट डिमांड: मैनेजमेंट को उम्मीद है कि AI और डेटा ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट्स की मांग आगे और तेज होगी.
कुछ सेगमेंट में दबाव भी है
दूसरी तरफ कंपनी के कोर टेक्नोलॉजी सेगमेंट में कुछ कमजोरी देखी गई है. कुछ बड़े क्लाइंट्स ने अपना खर्च घटाया है जिसकी वजह से प्रोजेक्ट बजट में कटौती हुई और इस डिवीजन का रेवेन्यू प्रभावित हुआ. हालांकि Latent View Analytics को भरोसा है कि नए AI प्रोजेक्ट्स इस नुकसान की भरपाई कर देंगे.
BFSI और रिटेल सेक्टर से मिल रहा सहारा
बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस यानी BFSI सेगमेंट कंपनी के लिए ग्रोथ का बड़ा इंजन बना हुआ है और आगे भी इसमें मजबूती बनी रहने की उम्मीद है. इसके अलावा रिटेल और कंज्यूमर गुड्स सेक्टर भी कंपनी को अच्छा सपोर्ट दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- महंगाई का एक और झटका, 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें अब क्या हैं तेल की कीमतें
गर्मियों में शरीर का प्राकृतिक सुरक्षा कवच है आम पन्ना, डिहाइड्रेशन और कमजोरी से दिलाता है राहत
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा खतरा शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी का होता है। डॉक्टर भी बार-बार लोगों को ऐसी चीजें खाने-पीने की सलाह देते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा बनाए रखें।
भारत में सदियों से इस्तेमाल होने वाला आम पन्ना इसी वजह से गर्मियों का बेहद खास पेय माना जाता है। कच्चे आम, मसालों और प्राकृतिक तत्वों से तैयार होने वाला यह पारंपरिक ड्रिंक सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व शरीर को गर्मी से होने वाली परेशानियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।
कच्चे आम में विटामिन-सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। मेडिकल रिसर्च बताती है कि विटामिन-सी शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। गर्मियों में धूप और धूल की वजह से शरीर जल्दी थकने लगता है, ऐसे में आम पन्ना शरीर को अंदर से तरोताजा रखता है।
आम पन्ना का सबसे बड़ा फायदा शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना माना जाता है। तेज गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से सोडियम, पोटैशियम और दूसरे जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं। इससे कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कच्चे आम में मौजूद पोटैशियम और नमक के साथ मिलकर बना आम पन्ना शरीर में इन तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
पाचन तंत्र के लिए भी आम पन्ना को फायदेमंद माना जाता है। कच्चे आम में फाइबर और कुछ प्राकृतिक एसिड पाए जाते हैं, जो पेट की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। गर्मियों में अक्सर लोगों को अपच, गैस और भूख कम लगने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आम पन्ना पेट को हल्का महसूस कराने और पाचन प्रक्रिया को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला भुना जीरा भी पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है।
त्वचा के लिए भी यह पेय काफी लाभकारी माना जाता है। कच्चे आम में मौजूद विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। तेज धूप और गर्म हवा की वजह से त्वचा में रूखापन और जलन बढ़ सकती है। ऐसे में आम पन्ना शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है, जिसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। पर्याप्त पानी और पोषण मिलने से त्वचा ज्यादा स्वस्थ और चमकदार नजर आती है।
आम पन्ना शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। कच्चे आम की तासीर ठंडी मानी जाती है और जब इसे पुदीना, काला नमक और जीरे जैसे तत्वों के साथ मिलाया जाता है, तब यह शरीर को राहत देने वाला पेय बन जाता है।
--आईएएनएस
पीके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















