मजदूर आंदोलन की आड़ में आगजनी, गाड़ियों को जलाया…नोएडा हिंसा का एक और आरोपी अरेस्ट
वीकेंड पर घर बैठे देखना चाहते हैं दमदार थ्रिलर? तो जियोहॉटस्टार की ये 7 फिल्में और सीरीज बना देंगी आपका संडे सुपरहिट
JioHotstar Top 7 Thriller Movies: अगर आपको सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, तो आपका वीकेंड शानदार होने वाला है. जी हां, ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस समय कई ऐसी दमदार फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो शुरुआत से लेकर आखिरी तक आपको स्क्रीन से बांधे रखेंगी. इन कहानियों में कहीं मर्डर मिस्ट्री है, कहीं माइंड गेम्स, तो कहीं ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स जो आपका दिमाग घुमा देंगे. अगर आप भी संडे को घर पर आराम से बैठकर कुछ बेहतरीन थ्रिलर कंटेंट देखना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है. तो चलिए जानते हैं उन शानदार फिल्मों और सीरीज के बारे में, जिन्हें आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
Dhurandhar
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ हाल ही में जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई है और रिलीज के बाद से ही ये काफी चर्चा में बनी हुई है. मेकर्स ने इस फिल्म का अनकट वर्जन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है, जिससे दर्शकों को और भी ज्यादा इंटेंस एक्सपीरियंस मिल रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं. फिल्म की कहानी सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है, जिसमें हर कुछ मिनट बाद कहानी नया मोड़ लेती दिखाई देती है. यही वजह है कि दर्शकों के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं बता दें कि इसे आईएमडीबी से 8.3 रेटिंग मिली है.
Ugly
साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है. करीब 2 घंटे 8 मिनट की यह फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों को एक रहस्यमयी माहौल में ले जाती है. फिल्म की कहानी एक बच्ची के गायब होने से शुरू होती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रिश्तों, लालच और धोखे की कई परतें खुलती चली जाती हैं. इस फिल्म की सबसे खास बात इसका डार्क और रियलिस्टिक ट्रीटमेंट है, जो दर्शकों को लगातार सोचने पर मजबूर करता है. इसे आईएमडीबी से 7.9 रेटिंग मिली है.
Andhadhun
आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ‘अंधाधुन’ थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. फिल्म में क्राइम, सस्पेंस और ब्लैक कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है. कहानी एक पियानो प्लेयर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को अंधा होने का दिखावा करता है, लेकिन फिर वो एक ऐसे मर्डर केस में फंस जाता है जिससे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म का क्लाइमैक्स आज भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है. इसे आईएमडीबी से 8.2 रेटिंग मिली है.
The Freelancer
मोहित रैना स्टारर ये वेब सीरीज भी काफी लोकप्रिय रही है. इस सीरीज में एक्शन, इमोशन और थ्रिल का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. कहानी एक ऐसे मिशन पर आधारित है जिसमें जान जोखिम में डालकर एक लड़की को बचाने की कोशिश की जाती है. सीरीज का हर एपिसोड दर्शकों को अगले एपिसोड के लिए उत्साहित करता है. अगर आप बिंज-वॉच करना पसंद करते हैं, तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है. इसे आईएमडीबी से 8.1 रेटिंग मिली है.
Taaza Khabar
भुवन बाम की इस सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी अचानक बदल जाती है और उसके पास भविष्य की खबरें पहले से आने लगती हैं. सस्पेंस, थ्रिल और इमोशनल ड्रामा से भरपूर यह सीरीज आपको आखिर तक बांधे रखती है. इसमें Shriya Pilgaonkar भी अहम भूमिका में नजर आती हैं. इसे आईएमडीबी से 8.0 रेटिंग मिली है.
Hostages
टिस्का चोपड़ा और रोनित रॉय स्टारर ये सीरीज भी थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए शानदार ऑप्शन है. सीरीज की कहानी एक डॉक्टर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अचानक बंधक बना लिया जाता है. इसके बाद शुरू होता है सस्पेंस और रहस्यों से भरा खेल. इस सीरीज के दो सीजन और कुल 22 एपिसोड्स हैं, जिन्हें आप वीकेंड पर आराम से बिंज-वॉच कर सकते हैं. इसे आईएमडीबी से 6.8 रेटिंग मिली है.
Mrs. Deshpande
माधुरी दीक्षित की ये थ्रिलर सीरीज भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. सीरीज में माधुरी दीक्षित के साथ Siddharth Chandekar, Priyanshu Chatterjee और Deeksha Junnarkar अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. ये सीरीज रहस्य, इमोशन और थ्रिल से भरपूर है और इसकी कहानी धीरे-धीरे कई बड़े राज खोलती है. इसे आईएमडीबी से 6.2 रेटिंग मिली है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)






