Kal Ka Rashifal 24 May 2026: रविवार का दिन आपका कैसा रहेगा? ज्येष्ठ मास की अष्टमी का असर 12 राशियों पर, वृश्चिक राशि के लिए बेहद शुभ, पढ़ें कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 24 May 2026: पंचांग के अनुसार कल 24 मई 2026 रविवार का दिन सुख, समृद्धि और बदलावों वाला रहने वाला है. कल के दिन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की है. कल चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा. कल मघा नक्षत्र प्रभावित रहेगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति से व्याघात योग का निर्माण हो रहा है.
ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में ही स्थित रहेंगे. सूर्य वृषभ राशि में स्थित है. कल का राहुकाल का समय शाम 5 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और 7:11 तक रहेगा. कल सूर्योदय सुबह 05:37 पर होगा और सूर्यास्त शाम 07:11 पर होने वाला है. ग्रहों की स्थिति का असर राशिचक्र की सभी राशियों पर भी पड़ता है. इसमें कुछ राशियों को छप्परफाड़ लाभ होगा वहीं कुछ राशियां स्वास्थ व फिजूल खर्ची से परेशान रहेंगी. पढ़ें 12 राशियों के लिए कल का राशिफल.
आइए पढ़ते हैं मेष से मीन तक का कल के लिए भविष्यफल
मेष राशि
कल का दिन मिला-जुला रहेगा. धन के मामलों में सफलता मिलेगी. सेहत का ध्यान रखना होगा. नौकरी में भाग-दौड अधिक रहेगी. कारोबार में नई साझेदारी हो सकती है. मित्रों से विवाद हो सकता है. परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 1
- भाग्यशाली रंग- लाल
- उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं
वृषभ राशि
कल का दिन अशुभ फल देगा. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. चोट लग सकती है. सेहत का ध्यान रखना होगा. कार्यक्षेत्र पर शत्रुओं से सावधान रहें. कारोबार में नया निवेश न करें. परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी. प्रेम संबंधों में कड़वाहट हो सकती है. यात्रा के दौरान अपने सामान की रक्षा करें.
- भाग्यशाली अंक- 5
- भाग्यशाली रंग- सफेद
- उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें.
मिथुन राशि
कल का दिन शुभ फल देगा. धन वृद्धि के योग बनेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. नौकरी में सभी काम सफलता से पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना सफलता से लागू होगी. किसी शुभ समाचार की प्राप्त होगी. धार्मिक यात्रा हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
- भाग्यशाली अंक- 3
- भाग्यशाली रंग- हरा
- उपाय- हरी सब्जियां दान करें
कर्क राशि
कल का दिन मिश्रित फल देगा. धन हानि की संभावना है. नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी. करियर में तरक्की होगी. कारोबार में धन का लेन-देन सावधानी से करें. किसी से विवाद न करें. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 2
- भाग्यशाली रंग- लाइट ग्रे
- उपाय- चंद्रदेव के मंत्रों का जाप करें
सिंह राशि
कल का दिन अच्छा गुजरेगा. अचानक से धन प्राप्ति होगी. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. रोजगार की समस्या दूर होगी. कारोबार में विदेश से धन लाभ होगा. छात्रों को सफलता प्राप्त होगी. समाज में प्रभाव बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 6
- भाग्यशाली रंग- लाल
- उपाय- सूर्यदेव को जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें
कन्या राशि
कल का दिन परेशानी दे सकता है. धन की समस्या से कामों में रुकावट आएगी. बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं. नौकरी में आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. कारोबार में नई साझेदारी करने से बचें. पुराने साझेदार से विवाद न करें. भाई-बहन से मतभेद होंगे. जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें.
- भाग्यशाली अंक- 9
- भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
- उपाय- ऊं हं हनुमतये नमः मंत्र का जाप करें
तुला राशि
कल का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. वाहन सावधानी से चलाएं. नौकरी में मेहनत करने से काम पूरे होंगे. कारोबार में नया निवेश न करें. मित्रों से विवाद हो सकता है. किसी अशुभ समाचार की प्राप्त होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 7
- भाग्यशाली रंग- गुलाबी
- उपाय- कन्या को सफेद बर्फी दान करें
वृश्चिक राशि
कल का दिन बेहद शुभ परिणाम देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगेगी. नौकरी में नया प्रॉजेक्ट मिलेगा, जिसे आप सफलता से पूरा करेंगे. व्यापार कोई बड़ी डील फाइनल होगी. सरकारी काम पूरे होंगे. धार्मिक यात्रा हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 8
- भाग्यशाली रंग- चैरी
- उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
धनु राशि
कल का दिन मिश्रित फल देगा. धन आगमन अच्छा होगा. अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, रिश्ते खराब हो सकते हैं. नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा. परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी. किसी पर अधिक भरोसा न करें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगी.
- भाग्यशाली अंक- 4
- भाग्यशाली रंग- पीला
- उपाय- मंदिर में केला दान करें
मकर राशि
कल का दिन परेशानी देगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. किसी को पैसा उधार न दें. नौकरी में तनाव और विवाद की स्थिति बनेगी. कारोबार में कोई नया निवेश न करें. हड्डियों की समस्या परेशान करेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. जीवनसाथी पर शक करने से बचें, वरना विवाद होगा.
- भाग्यशाली अंक- 6
- भाग्यशाली रंग- नीला
- उपाय- गरीब को खिचड़ी दान करें
कुंभ राशि
कल का दिन अच्छा परिणाम देगा. आय के नए साधन बनेंगे. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से कामों में सफलता मिलेगी. प्रमोशन हो सकता है. व्यापार में विदेश से लाभ प्राप्त होगा. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है.
- भाग्यशाली अंक- 3
- भाग्यशाली रंग- काला
- उपाय- सरसों का तेल दान करें
मीन राशि
कल का दिन बेहद शुभ होगा. आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी. परिवार में खुशियां आएंगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. आपके काम की सराहना होगी. व्यापार का विस्तार होगा. नई योजनाएं लाभ देंगी. सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, जिससे आपका प्रभाव बढेगा. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे.
- भाग्यशाली अंक- 8
- भाग्यशाली रंग- केसरिया
- उपाय- हरि शरणम् मंत्र का जाप करें
किन 10 बल्लेबाजों ने लगाए हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के, जानिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा किस स्थान पर
Most sixes in IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे भारत के स्टार बल्लेबाज आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इनका भी नाम शुमार है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में किन 10 बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. आज हम आपको उनके बारे में बताने वाले हैं. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में किस नंबर पर मौजूद हैं.
आईपीएल 2026 में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लगाए हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सीजन 13 मैचों में कुल 53 छक्के लगाए हैं. उनके बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा शामिल हैं. अभिषेक ने 14 मैचों में 43 छक्के लगाए हैं.
Outfit of the day: Orange Cap now worn by our very own Vaibhav Sooryavanshi ???????? pic.twitter.com/VCpRlPri3c
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 19, 2026
टॉप-10 में कितने विदेशी और भारतीय शामिल
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 सूची में 4 विदेशी बल्लेबाजी शामिल हैं. वहीं 6 भारतीय बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल हैं. 4 विदेशी बल्लेबाजों में मुंबई इंडियंस के रियान रिकेलटन, लखनऊ सुपर जायंट्स के मिशेल मार्श, पंजाब किंग्स के कूपर कोलनी और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन शामिल हैं.
????????????????????-???????? DUO, ????????????????????-???????? INNINGS ???????? pic.twitter.com/u5ionRejZY
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 22, 2026
वहीं भारतीय बल्लेबाजों में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी, सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा, पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार, गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन शामिल हैं.
Captain Gill leading in lavender to support the fight against cancer ????????️ pic.twitter.com/3aO5GDvGmz
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 11, 2026
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
| क्रम संख्या | खिलाड़ी | मैच | पारी | छक्के |
|---|---|---|---|---|
| 1 | वैभव सूर्यवंशी (RR) | 13 | 13 | 53 |
| 2 | अभिषेक शर्मा (SRH) | 14 | 14 | 43 |
| 3 | रयान रिकेल्टन (MI) | 11 | 11 | 37 |
| 4 | मिचेल मार्श (LSG) | 13 | 13 | 36 |
| 5 | प्रियांश आर्या (PBKS) | 12 | 12 | 32 |
| 6 | कूपर कॉनॉली (PBKS) | 13 | 12 | 32 |
| 7 | रजत पाटीदार (RCB) | 13 | 12 | 32 |
| 8 | शुभमन गिल (GT) | 13 | 13 | 30 |
| 9 | हेनरिक क्लासेन (SRH) | 14 | 14 | 30 |
| 10 | ईशान किशन (SRH) | 14 | 14 | 29 |
ये भी पढ़ें : 'किस्मत बहादुरों का साथ देती है...' ऐसी सोच रखने वाले ईशान किशन ने रचा कीर्तिमान, IPL 2026 में संजू के बाद किया ये काम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















