ट्रेविस हेड के साथ विराट कोहली ने जो किया, क्या उसपर BCCI लेगी अब एक्शन, जानें क्या कहता है नियम?
Virat Kohli Travis Head Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच के बीच विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद हो गया. मगर, मैच खत्म होने के बाद भी ये विवाद खत्म नहीं हुआ और विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया. विराट को अपनी इस हरकत के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. मगर, अब सवाल उठता है कि क्या विराट कोहली को नो हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी के कारण कोई सजा मिलेगी? आइए जानते हैं इसे लेकर क्या है आईपीएल का नियम...
LIVE मैच के दौरान शुरू हुआ था मामला
#ViratKohli ???? #TravisHead ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
Tensions rise in high voltage clash????#TATAIPL Race to Playoffs 2026 ???? #SRHvRCB | LIVE NOW ➡️https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T
SRH VS RCB के बीच खेले गए मैच के दौरान आरसीबी की पारी शुरू हुई. तब हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे थे शिवांग कुमार. अय्यर उनकी गेंदों को निशाना बना रहे थे और इसी दौरान कोहली बार-बार मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे. इस दौरान वह काफी आक्रामक दिखाई दे रहे थे.
विराट कोहली ने नहीं मिलाया हाथ
Uncomfortable to watch extreme bad behavior by a man of such stature didn’t expect this from Virat Kohli #SRHvsRCB pic.twitter.com/cTfMV9RuDD
— AVNISH ???????? (@avnishh26) May 22, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच के खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे. तब विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन ट्रेविस हेड जब सामने आए, तो कोहली ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया और उनके पीछे मौजूद ईशान किशन के लिए हाथ बढ़ाए और उसी से हाथ हैंडशेक किया. जी हां, विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया, जिसके बाद से ही आईपीएल में नो-हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है .
NO-HANDSHAKE कॉन्ट्रोवर्सी के लिए क्या है IPL का नियम?
मैच के खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच होने वाला हैंडशेक किसी नियम के अंतर्गत नहीं आता. बल्कि ये स्पोर्ट्समैनशिप दर्शाता है. नतीजन, विराट कोहली द्वारा ट्रेविस हेड से हैंडशेक न करने के चलते उनपर कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा. जी हां, आईसीसी हो या बीसीसीआई, इसमें हैंडशेक को लेकर कोई नियम नहीं बनाया गया है. ये खिलाड़ियों की इच्छा पर निर्भर करता है.
विराट कोहली को करना पड़ रहा ट्रोलिंग का सामना
A bad person is always bad and never becomes a gentleman.
— Vishal Tyagi (@KRRts1jem8R54oD) May 23, 2026
If he can celebrate his own way when the opposition loses wickets and the match, why can’t others do the same?
This behavior is not right from Virat Kohli. He won the IPL trophy after 18 years, while Vaibhav Suryavanshi is only 15 years old.
— Madan mohan (@ursMamo) May 23, 2026
Sachin Tendulkar is called the “God of Cricket” not only because of his talent, but also because of his behavior.
Virat Kohli just being mad at Travis Head for World Cup and wtc . Head literally snatched World Cup from Virat .
— Krishnaa Mohanty (@KrishnaSonu1) May 22, 2026
So if any other player does this he will get fined by BCCI.
— Adarsh (@iAKDash) May 23, 2026
Har baar agression is not required Kohli ji ????????
— Vikramjeet Singh Bindra (@Vikramjeet94762) May 23, 2026
ये भी पढ़ें: गजब का सीजन है भाई! अब जाकर कंफर्म हुईं टॉप-2 टीमें, प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच टक्कर
देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शनिवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की ओवरऑल कोई कमी नहीं है। कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में जो दिक्कतें सामने आई हैं, वे स्थानीय और अस्थायी हैं।
आईओसी ने एक बयान में कहा कि यह छोटी-छोटी दिक्कतें कुछ क्षेत्रों में मांग और आपूर्ति के असंतुलन तथा बिक्री के बदलते पैटर्न की वजह से हुई हैं। कंपनी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और इन अलग-अलग समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है, ताकि ग्राहकों को बिना रुकावट ईंधन मिलता रहे।
बयान में कहा गया, हम ग्राहकों और आम जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि देश में पेट्रोल और डीजल की ओवरऑल कोई कुल कमी नहीं है। कुछ रिटेल आउटलेट्स पर जो स्थिति दिखाई दे रही है, वह पूरी तरह स्थानीय और अस्थायी है। यह कुछ इलाकों में मांग-आपूर्ति के असंतुलन और बिक्री के बदले हुए पैटर्न के कारण हुई है।
आईओसी के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर मांग बढ़ने की वजह डीजल की मौसमी मांग में बढ़ोतरी रही, जो फसल कटाई के मौसम के दौरान देखी गई। इसके अलावा, निजी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अपेक्षाकृत ज्यादा होने के कारण ग्राहक सरकारी पंपों की ओर शिफ्ट हुए। सार्वजनिक क्षेत्र के पंपों पर संस्थागत खरीद भी बढ़ी है।
कंपनी ने कहा कि उसके 42,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों के नेटवर्क में केवल बहुत कम संख्या में आउटलेट्स पर सप्लाई बाधित हुई है, जबकि अधिकांश पंपों पर स्टॉक और आपूर्ति सामान्य और पर्याप्त बनी हुई है।
सरकारी तेल विपणन कंपनियां देश भर में पर्याप्त ईंधन भंडार बनाए हुए हैं और अलग-अलग जगहों पर आई बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार कदम उठा रही हैं, ताकि सप्लाई बिना रुकावट जारी रहे।
आईओसी ने कहा, मांग में लगातार और असाधारण वृद्धि के बावजूद इंडियन ऑयल देश भर में ग्राहकों की जरूरतों को लगातार पूरा कर रहा है।
इससे पहले शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब खुदरा ईंधन दरों में बदलाव किया गया है।
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण की गई है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















