Responsive Scrollable Menu

कांस 2026ः सफायर ब्लू गाउन में पहुंचीं ऐश्वर्या राय:बेटी आराध्या का भी हुआ अनऑफिशियल डेब्यू, लाल गाउन में मां का हाथ थामकर दिए पोज

कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैमरस लुक लगातार सामने आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने कांस रेड कार्पेट पर गौरव गुप्ता का डिजाइनर सफायर गाउन पहना। उनके साथ बेटी आराध्या भी कांस पहुंची हैं, जिन्होंने अनऑफिशियली कांस में ग्लैमरस लुक में डेब्यू किया है। देखिए कांस से ऐश्वर्या की तस्वीरें- बीते साल चर्चा में रहा कांस से ऐश्वर्या का लुक ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस में मौजूद रहती हैं। बीते साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनी थी। रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था। कांस के दूसरे लुक में ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता के कलेक्शन की ब्लैक सिक्वल गाउन के साथ ट्रेल कैरी की थी। खुले बालों और मिनिमल जूलरी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लगी थीं। कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय के ये लुक भी देखिए- कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया भट्ट का कांस लुक भी चर्चा में रहा तीसरे लुक में आलिया डिजाइनर तरुण तहिलियानी की आइवरी साड़ी में दिखाई दीं। वे फ्रेंच रिवेरा में भारत पैवेलियन पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया।

Continue reading on the app

वॉट्सऐप पर दोस्तों के साथ शेयर करते हैं फोटोज़, तो आपके लिए आया ये नया मीडिया फीचर, क्या है ये?

वॉट्सऐप ने iPhone यूजर्स के लिए नया iOS अपडेट जारी किया है, जिसमें नया मीडिया अटैचमेंट शीट फीचर मिला है. अब यूजर्स चैट बंद किए बिना हाल की फोटो और वीडियो जल्दी शेयर कर सकेंगे. जानिए नया फीचर कैसे काम करेगा और किन यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा.

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विनेश फोगाट पर लगा बैन हटा, एशियन गेम्स ट्रायल्स में लेंगी हिस्सा

भारत की महिला रेसलर विनेश फोगाट को बड़ी खुशखबरी मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की इजाजत दे दी है. इससे पहले WFI ने उन्हें 26 जून 2026 तक बैन कर दिया था. Sat, 23 May 2026 18:15:12 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: "अमेरिका का Citizen इलाज कराने भारत आता है" | Prateek Trivedi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:43:58+00:00

Bhaiyaji Kahin : मौसम बेरहम, अभी तो बढ़ेगा आसमानी सितम!| Petrol Diesel Price | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:42:56+00:00

Bhaiyaji Kahin: "...भारत आपको कमज़ोर लग रहा है 2014 के बाद?" | Prateek Trivedi | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:44:54+00:00

Heat Wave Alert | Summer | Viral Video | तपती गर्मी में गंगा बनी सहारा | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T13:43:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers