Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam 23 May: उत्तर भारत में लू का अटैक जारी! इन 13 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कल का मौसम 23 मई:  दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं और कई राज्यों में रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दूसरी ओर मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई हिस्सों में पहुंच जाएगा. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए गर्मी, लू और बारिश को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. तो आइए नजर डालते हैं कल (23 मई) और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. इसके बाद ऑरेंज अलर्ट रहेगा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में 23 से 27 मई के बीच अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है.

यूपी और मध्य प्रदेश में लू का कहर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का रेड और येलो अलर्ट जारी किया गया है. बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी और जौनपुर जैसे जिलों में तेज लू चलने की चेतावनी है. बांदा में तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच गया है. जबकि मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, सागर और जबलपुर समेत 37 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान (23 मई 2026)

शहर अधिकतम तापमान (23 मई) न्यूनतम तापमान (23 मई)
दिल्ली 40°C 28°C
मुंबई 33°C 30°C
चेन्नई 37°C 30°C
कोलकाता 36°C 30°C
लखनऊ 43°C 29°C
पटना 42°C 28°C
रांची 39°C 27°C
भोपाल 41°C 30°C
जयपुर 41°C 31°C
शिमला 28°C 18°C
नैनीताल 31°C 21°C

बिहार और राजस्थान में बारिश-आंधी का असर

बिहार में अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना है. 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं राजस्थान में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. शिमला, मनाली, देहरादून, नैनीताल, श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग और पहलगाम में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा और ओडिशा में गर्मी

पंजाब और हरियाणा में भी लू का असर जारी है. फरीदकोट और सिरसा सबसे गर्म शहरों में शामिल हैं. वहीं ओडिशा के कई जिलों में गर्मी के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें- NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता, फिजिक्स प्रश्न लीक से जुड़ा एक और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Continue reading on the app

कोलकाता के अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 से बाहर:वरुण से टक्कर के बाद चोटिल हुए थे, कन्कशन और उंगली में फ्रैक्चर हुआ था

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रघुवंशी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 मई को खेले गए मैच के दौरान कन्कशन और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ था। यह चोट ऐसे समय में आई है, जब कोलकाता को प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना जरूरी है। टीम को इसके साथ दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। कोलकाता और दिल्ली के बीच मुकाबला रविवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मुंबई के खिलाफ चोट लगी रघुवंशी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विकेटकीपिंग कर रहे थे। मुंबई की पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा का कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान उनकी टक्कर वरुण चक्रवर्ती से हो गई। दोनों खिलाड़ी गिर पड़े और चक्रवर्ती कैच नहीं पकड़ सके। इसके बाद 14वें ओवर में तिलक वर्मा आउट हुए। उसी के तुरंत बाद रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर आए। कन्कशन के चलते मैच से बाहर हुए रघुवंशी को कन्कशन के चलते मैच से बाहर कर दिया गया। तेजस्वी दहिया ने ही प्लेइंग-XII में उनकी जगह ली। इसके बाद कोलकाता ने मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। 21 साल के अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 में कोलकाता के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 422 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.2 और स्ट्राइक रेट 146.52 रहा। इस सीजन में उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। क्या होता है कन्कशन क्रिकेट में कन्कशन का मतलब सिर या गर्दन पर गेंद लगने के कारण सिर में लगने वाली चोट से है। जब किसी खिलाड़ी के सिर पर गंभीर चोट लगती है, जिससे उसका दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता या उसे चक्कर और उलझन महसूस होती है, तो उसे मेडिकल भाषा में कन्कशन कहा जाता है।] क्रिकेट में कन्कशन नियम को ICC ने 2019 में इसलिए लागू किया गया था ताकि चोटिल खिलाड़ी को जोखिम में डालकर खेलने के लिए मजबूर न किया जाए। यदि किसी बल्लेबाज या फील्डर के सिर पर गेंद लगती है, तो टीम का फिजियो मैदान पर आकर उसका कन्कशन टेस्ट करता है (जैसे- तारीख, जगह या खिलाड़ी का नाम पूछना)। यदि खिलाड़ी सिर की चोट या चक्कर के कारण आगे खेलने की स्थिति में नहीं होता है, तो उसे मैच से बाहर कर दिया जाता है। घायल खिलाड़ी की जगह मैच रेफरी की मंजूरी से कन्कशन सब्स्टीट्यूट (नया खिलाड़ी) टीम में शामिल किया जाता है। नियम के अनुसार, जो नया खिलाड़ी अंदर आता है, वह चोटिल खिलाड़ी के बिल्कुल समान (जैसे- बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज या गेंदबाज की जगह गेंदबाज) होना चाहिए, ताकि टीम का संतुलन न बिगड़े।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट में आने वाला है भूचाल, जिससे छीनी टी20 की कप्तानी उसे सौंपी जाएगी टेस्ट की कमान?

Pakistan Test Captain: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. बांग्लादेश के हाथों टेस्ट सीरीज में मिली करारी और शर्मनाक हार के बाद अब कप्तानी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. खबरें हैं कि मौजूदा टेस्ट कप्तान शान मसूद की छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह एक ऐसे खिलाड़ी को टेस्ट की कमान सौंपी जा सकती है, जिससे पहले टी20 की कप्तानी छीनी जा चुकी है. Fri, 22 May 2026 22:05:26 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: Twisha Sharma केस के आरोपी Samarth Singh ने अचानक क्यों किया सरेंडर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:44:23+00:00

Twisha Sharma Case Mystery: ट्विशा शर्मा को किसने मारा? ये खुलासे आपको हिला देंगे! |Crime Mystery #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:45:33+00:00

चमत्कारी बाबा' के नाम पर ऑनलाइन ठगी... फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों से लाखों ऐंठे | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:43:56+00:00

Iqra Hasan पर भारी पड़ी ये बड़ी गलती? क्यों घिरीं सपा सांसद इकरा हसन! Iqra Hasan Big News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T16:44:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers