Responsive Scrollable Menu

Yoga Benefits: डिप्रेशन को दूर रखने के आसान तरीके, करें ये 5 योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह

Yoga For Depression: योग करने से शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कम होते हैं और मन शांत रहता है. इससे चिंता, घबराहट और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. यहां आप खास योगासन और प्राणायाम मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं.

Continue reading on the app

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 7 वार्डों पर किया कब्जा, भाजपा को मिली करारी हार

शिमला जिले के रोहड़ू नगर परिषद में कांग्रेस ने नौ में से सात वार्डों पर कब्जा जमाते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। दरअसल इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि भाजपा समर्थित केवल एक उम्मीदवार ही जीत दर्ज कर सका। वहीं एक वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी ने विजय पताका फहराई है। इन परिणामों के साथ ही रोहड़ू नगर परिषद पर कांग्रेस का एकतरफा दबदबा स्थापित हो गया है।

दरअसल चुनाव परिणामों के विस्तृत आंकड़ों के अनुसार, वार्ड नंबर 1 (दशालनी एवं सेरी) से भाजपा समर्थित उम्मीदवार रमा देवी ने सर्वाधिक 209 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इस वार्ड में उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वृंदा जिल्टा को 153 मत, राजवंती को 104 मत और विक्रमा देवी को 53 मत मिले। वार्ड नंबर 2 (अपर बाजार) से कांग्रेस की पारुल ने 116 मतों के साथ विजय प्राप्त की, जबकि ऊषा शर्मा को 100 वोट मिले। वार्ड नंबर 3 (मुख्य बाजार) से कांग्रेस समर्थित सुजय अग्रवाल ने 266 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी रंजना रैतका को 146 मत प्राप्त हुए।

इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत

वहीं वार्ड नंबर 4 (समाला) से रणजीता ने 122 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, वहीं रीतू को 103 मत मिले। वार्ड नंबर 5 (बस स्टैंड क्षेत्र) से राज कुमार ने 79 मतों के साथ अपनी दावेदारी मजबूत की और राजेश चंद को 54 मतों पर संतोष करना पड़ा। वार्ड नंबर 6 (ब्लॉक क्षेत्र) से प्रीति चौहान ने 124 मतों के साथ जीत हासिल की, जबकि बीना देवी को 33 मत मिले। वार्ड नंबर 7 (कोर्ट रोड क्षेत्र) से जितेंद्र चौहान ने 113 मत प्राप्त किए और सौरव तानटा को 30 मत मिले। वार्ड नंबर 8 (बावटीनाला) से प्यारे लाल आजाद ने 153 मतों के साथ विजय प्राप्त की, जबकि पन्ना लाल को 140 मत मिले। वार्ड नंबर 9 (शक्तिनगर) से निर्दलीय प्रत्याशी शालू दत्ता ने 131 मतों के साथ जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंदी सिमरन कौर को 42 मत और सुनीता देवी को 56 मत प्राप्त हुए। कुल मिलाकर, कांग्रेस ने सात वार्डों में जीत दर्ज कर परिषद पर पूर्ण बहुमत से कब्जा जमाया है, जो भाजपा के लिए एक बड़ी हार है।

कुल 77.31 फीसदी मतदान हुआ

मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई थी जो दोपहर तीन बजे तक जारी रही। इसके तुरंत बाद मतगणना का कार्य आरंभ किया गया। इन चुनावों में कुल 77.31 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो एक उच्च मतदान प्रतिशत को दर्शाता है। रिटर्निंग ऑफिसर (एमसी) एवं एसडीएम (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कुल 3 हजार 151 पंजीकृत मतदाताओं में से 2 हजार 436 मतदाताओं ने मतदान किया। पुरुषों के मतदान प्रतिशत पर गौर करें तो 1652 पुरुष वोटरों में से 1274 ने (77.12 फीसदी) मतदान किया। वहीं, 1499 महिला वोटरों में से 1162 महिलाओं ने (77.52 फीसदी) अपने मत डाले। एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

Continue reading on the app

  Sports

हेनरिक क्लासेन का वर्ल्ड रिकॉर्ड... नंबर 4 पर उतरकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Heinrich Klaasen world record: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इतिहास रच दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 24 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी खेलकर वह टी20 क्रिकेट में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक सीजन में 600 प्लस रन (606 रन) बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. क्लासेन ने ऋषभ पंत के 579 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा और ईशान किशन के साथ 113 रनों की धुआंधार साझेदारी की. Fri, 22 May 2026 22:03:10 +0530

  Videos
See all

गर्मी ने तड़पाया, बिजली ने रुलाया! #heatwave #electricitycrisis #aajtak #anjanaomkashyap #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:45:58+00:00

आज का पॉजिटिव डोज | Positive Dose | Anjana Om Kashyap | Black and White | #Shorts #anjanaomkashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:44:03+00:00

Dstak : गुरुग्राम में महा-ब्लैकआउट, मेट्रो सैकड़ों घरों में बिजली गुल | Gurugram Power Cut | Metro #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:45:41+00:00

Heatwave से झुलस रहा उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फ की चादर, May का अनोखा मौसम | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T17:44:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers